Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

September 4, 2026

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि
NARAD POST BREAKING NEWS

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

Make sure to attach a peacock feather to the crown.
Narad PostBy Narad PostSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Janmashtami2026
Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि : – जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया जाता है।

भक्त घर में स्‍थापित भगवान कृष्ण के बाल स्‍वरूप लड्डू गोपाल को छोटे बच्चे के रूप में सजाते हैं और उन्हें नए वस्त्र, आभूषण, मुकुट, मोरपंख और बांसुरी अर्पित करते हैं। माना जाता है कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का श्रृंगार प्रेम और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का श्रृंगार किस तरह किया जा सकता है।

पीले रंग की पोशाक पहनाएं

इस दिन श्रीकृष्ण को पीतांबर धारण किए हुए स्वरूप में पूजना शुभ होता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप श्री कृष्‍ण को पीले रंग की ही पोशाक पहनाएं, मगर पीला रंग श्रीकृष्‍ण को अतिप्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पीले, सुनहरे या हल्के पीले रंग की सुंदर पोशाक पहनाई जा सकती है। आप के बाल गोपाल जैसे भी आकार के हों, आप उनके लिए वैसे वस्‍त्र चुन सकते हैं।

मुकुट में जरूर लगाएं मोरपंख

लड्डू गोपाल के श्रृंगार में मुकुट का खास महत्व माना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर उन्हें मोती, कुंदन या फूलों से सजा छोटा मुकुट पहनाएं। मुकुट में मोरपंख जरूर लगाएं। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में मोरपंख का विशेष स्थान माना जाता है, इसलिए इससे उनका श्रृंगार पूर्ण और मनमोहक लगता है।

आभूषणों से सजाएं कान्हा

बाल गोपाल को छोटे और हल्के आभूषण पहनाए जा सकते हैं। उनके लिए हार, कुंडल, कंगन, बाजूबंद और कमरबंद जैसे आभूषण चुने जा सकते हैं। पैरों में छोटी पायल पहनाने से उनका बाल स्वरूप बेहद सुंदर लगता है। हालांकि आभूषण हमेशा लड्डू गोपाल के आकार और उनके ड्रेस के कलर के अनुसार ही चुनें, ताकि उन्हें पहनाने में किसी तरह की परेशानी न हो और वो दिखने में भी सुंदर नजर आएं ।

तुलसी या वैजयंती माला पहनाएं

श्रृंगार पूरा करते समय लड्डू गोपाल को तुलसी की माला पहनाना न भूलें । आप चाहें तो भगवान को वैजयंती माला भी अर्पित कर सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन उनकी पूजा और श्रृंगार में तुलसी दल या तुलसी की माला शामिल जरूर करें।

माथे पर लगाएं चंदन का तिलक

लड्डू गोपाल के माथे पर चंदन, अष्टगंध या केसर से तिलक लगाएं। तिलक लगाते समय श्रद्धा और भक्ति का भाव रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आप उनके स्वरूप के अनुसार छोटा सा रोली या अक्षत भी लगा सकते हैं।

हाथ में सजाएं छोटी बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण की पहचान उनकी बांसुरी से भी होती है। इसलिए जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के हाथ में छोटी और सुंदर बांसुरी सजाएं। बांसुरी को उनके हाथ या कमर के पास भी लगाया जा सकता है। इससे बाल गोपाल का कृष्ण स्वरूप और अधिक आकर्षक दिखाई देता है।

श्रृंगार के बाद लगाएं इत्र

लड्डू गोपाल का श्रृंगार पूरा करने के बाद हल्की सुगंध वाला इत्र अर्पित किया जा सकता है। ध्यान रखें कि इत्र बहुत तेज न हो और उसे सीधे भगवान की प्रतिमा पर अधिक मात्रा में न लगाएं। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शुद्ध और साफ होनी चाहिए।

#BasuriDecoration #BhagwanKrishna #ChandanTilak #Janmashtami2026 #JanmashtamiPuja #JanmashtamiUpay #KrishnaJanmotsav #LadduGopalDecoration #LadduGopalShringar #MorPankh #PoojaVidhi #TrendingReligiousNews HinduFestivals khojinarad KrishnaBhakti naradpost naradpostbreakingnews SpiritualNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
Narad Post

Related Posts

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026

JagannathTempleAssets : हे भगवान् इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं…

September 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

By Narad PostSeptember 4, 20260

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि…

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?