Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MedicalNews : महिला के पेट से निकलीं सुई, चूड़ी और हेयर पिन
उत्तर प्रदेश

MedicalNews : महिला के पेट से निकलीं सुई, चूड़ी और हेयर पिन

Sharp objects visible in X-rays and CT scans.
Narad PostBy Narad PostSeptember 7, 2026Updated:September 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UPNews
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MedicalNews : महिला के पेट से निकलीं सुई, चूड़ी और हेयर पिन :- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और जटिल और सफल ऑपरेशन सामने आया है। यहां डॉक्टरों की टीम ने PICA डिसऑर्डर से पीड़ित एक महिला के पेट और आंतों में फंसी सुई, कांच की चूड़ियों के टुकड़े, हेयर पिन समेत कई अखाद्य वस्तुओं को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला। करीब तीन घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

फतेहपुर जिले की तहसील खागा के नगरा चकिया गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी विजमा देवी पिछले कुछ वर्षों से मानसिक अवसाद और डिप्रेशन से परेशान थीं। परिवार के मुताबिक, वह मौका मिलने पर आसपास की अखाद्य चीजें भी खा लेती थीं। धीरे-धीरे उनके अंदर सुई, हेयर पिन और चूड़ियों के टुकड़े जैसी अखाद्य वस्तुएं निगलने की असामान्य आदत विकसित हो गई। चिकित्सा विज्ञान में इस तरह की समस्या को ‘पाइका (Pica)’ कहा जाता है।

पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, नुकीली वस्तुएं निगलने के कारण महिला की आंतों में कई जगह छेद यानी परफोरेशन हो गया था। दो सुइयां आंत को पार करते हुए दाहिने गुर्दे के आसपास तक पहुंच गई थीं।आंत में छेद होने के कारण पेट में गंभीर संक्रमण फैलने लगा था और महिला की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। परिजन गुमान सिंह ने बताया कि महिला करीब सात महीने से इस समस्या से परेशान थीं। परिवार ने कई जगह इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।हालात गंभीर होने के बाद विजमा देवी को प्रयागराज के मल्टी सुपरस्पेशियलिटी नारायण स्वरूप हॉस्पिटल लाया गया।

एक्स-रे और सीटी स्कैन में दिखीं नुकीली वस्तुएं

अस्पताल में डॉ. राजीव सिंह ने महिला की जांच कराई। एक्स-रे और सीटी स्कैन में पेट और आंतों के भीतर कई नुकीली धातु की वस्तुएं दिखाई दीं। इनमें से कुछ वस्तुएं आंत की दीवार को पार कर पेट के दूसरे हिस्सों तक पहुंच गई थीं।जांच में एक नुकीली वस्तु से दाहिने गुर्दे के आसपास भी गंभीर चोट पहुंचने की बात सामने आई। आंत में छेद के कारण संक्रमण फैलने और महिला की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एक्स-रे और इसके बाद सीटी स्कैन के जरिए महिला के पेट में फंसी सुइयों और अन्य वस्तुओं की सटीक स्थिति का पता लगाया गया।

आंतों के अंदर फंसी सुइयों को निकालना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी। ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक ‘C-Arm’ मशीन की मदद ली गई। डॉक्टरों की टीम ने करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पेट में फंसी नुकीली वस्तुओं को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

#MedicalNews #PrayagrajNews DoctorNews ForeignObjects HealthNews IntestinalPerforation khojinarad MedicalMiracle naradpost naradpostbreakingnews PicaDisorder PicaSyndrome prayagraj StomachOperation SuccessfulOperation SurgeryNews UPNews UttarPradeshNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMahendraBhatt : महेंद्र भट्ट सहित कई नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज हुई Zero FIR
Next Article UttarakhandJewellery : उत्तराखंड के गहनों को मिलेगा ग्लोबल मंच –  धामी
Narad Post

Related Posts

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

By Narad PostSeptember 7, 20260

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा :-  बिग बॉस 20 का…

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?