Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

September 8, 2026

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी
बॉलीवुड

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

'Mirzapur: The Movie' crosses the ₹100 crore mark overseas.
Narad PostBy Narad PostSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MirzapurTheMovie
MirzapurTheMovie : 'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी :-  ‘मिर्जापुर द मूवी’ अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे बेहतरीन कलाकारों वाली इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं। दर्शकों ने भी गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बहुत पसंद किया है।

पहले रविवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और अब यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के काफी करीब पहुंच गई है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 36 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो दूसरे दिन की कमाई के मुकाबले 12.5 प्रतिशत ज्यादा है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैक्निल्क के अनुसार ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की है। रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के 32 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के मुकाबले 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ के शो की संख्या बढ़ गई, क्योंकि इस गैंगस्टर ड्रामा ने 11,344 शो से भारी कमाई की।

बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने शुक्रवार को 25.75 करोड़ और शनिवार को 32 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड में फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने 93.75 करोड़ रुपये कमाए। अब यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। तीसरे दिन फिल्म की थिएटर में ऑक्यूपेंसी 60.6 प्रतिशत रही।

मिर्जापुर द मूवी ने विदेश में 100 करोड़ किया पार

​​वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे दिन विदेशी मार्केट में 7 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक सिर्फ तीन दिनों में दुनिया भर में 132.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। अपने मजबूत फैन बेस की बदौलत यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसमें जितेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा, रवि किशन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था। इसकी लोकप्रियता के बाद मेकर्स ने दूसरा सीजन 2020 और तीसरा 2024 में रिलीज किया था। बता दें कि फिल्म में जितेंद्र कुमार बबलू पंडित का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने ओरिजिनल सीरीज में यह किरदार निभाया था।

#AliFazal #Divyenndu #MirzapurBoxOffice #MovieNews #PankajTripathi BollywoodMovies BoxOfficeCollection BoxOfficeNews GurmeetSingh IndianCinema khojinarad Mirzapur MirzapurCollection MirzapurDay3 MirzapurMovie MirzapurTheMovie naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN
Next Article BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा
Narad Post

Related Posts

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

September 8, 2026

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

September 8, 2026

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

By Narad PostSeptember 8, 20260

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ? :-  सनातन धर्म में पूजा-पाठ को मन…

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

September 8, 2026

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?