Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

September 8, 2026

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह
बॉलीवुड

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

The National Film Awards were presented for the first time in 1954.
Narad PostBy Narad PostSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NationalFilmAwards
NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह :-  नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हर साल दिल्ली में होता है। लेकिन, इस बार पहली बार इस परंपरा में बदलाव हो रहा है, क्योंकि इस बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड का आयोजन दिल्ली से बाहर हो रहा है। राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड का दिल्ली से पुराना नाता रहा है। हर साल दिल्ली में सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियां इंडस्ट्री के साल के सबसे बेहतरीन कामों का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होती रही हैं। लेकिन इस साल, यह प्रतिष्ठित समारोह दिल्ली की जगह एक नई जगह पर आयोजित हो रहा है। इस बार अवॉर्ड समारोह राष्ट्रीय राजधानी की जगह गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होगा। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के 72 सालों के इतिहास में ये पहली बार होगा जब इसका आयोजन दिल्ली के बाहर किया जाएगा। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि इस महीने के आखिरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात दौरे के दौरान फिल्मी हस्तियों को ये सम्मान प्रदान करेंगी। एकता नगर को पहले केवड़िया के नाम से जाना जाता था और ये ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए मशहूर है।

पहली बार 1954 में दिए गए थे नेशनल फिल्म अवॉर्ड

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की बात करें तो साल 1954 में पहली बार ये अवॉर्ड दिए गए थे। हर साल दिल्ली में इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन होता है और विज्ञान भवन इस समारोह के लिए जानी-पहचानी जगह बन गया। मगर अब 72 सालों में पहली बार गुजरात में अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने ये अवॉर्ड वितरित किए जाएंगे। मालूम हो कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मारक का उद्घाटन किया था।

जुलाई में हुआ था 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान

बता दें, जुलाई में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया था। 2024 के लिए ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फ़ीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि यामी गौतम को इसी फिल्म में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा और रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के तौर पर सम्मानित किया जाएगा। ऐलान के बाद ममूटी ने धनुष के साथ ‘OM’ के सेट पर इस उपलब्धि का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

#bollywood #PresidentDroupadiMurmu 72ndNationalFilmAwards Article370 ChanduChampion EktaNagar FilmAwards FilmNews Gujarat IndianCinema Kevadia khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NationalFilmAward NationalFilmAwards NationalFilmAwards2026 StatueOfUnity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा
Next Article RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह
Narad Post

Related Posts

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

September 8, 2026

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

By Narad PostSeptember 8, 20260

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ? :-  सनातन धर्म में पूजा-पाठ को मन…

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

September 8, 2026

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?