Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना

September 10, 2026

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश
उत्तराखंड

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

The Secretary reviewed the detailed estimate, amounting to approximately ₹48.84 crore, prepared for the State Guest House to be constructed at Ratuda.
Narad PostBy Narad PostSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
GreenBuilding
GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य की सरकारी परिसंपत्तियों को आधुनिक, उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप देने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने अपनी कार्ययोजनाओं को गति दी है।

सचिव, राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों में जहां रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा में प्रस्तावित भव्य राज्य अतिथि गृह की निर्माण कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई, वहीं देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में 48 नए श्रेणी-3 आवासों के निर्माण की योजना पर भी मंथन हुआ।

रतूड़ा में बनने वाले राज्य अतिथि गृह के लिए तैयार किए गए करीब ₹48.84 करोड़ के विस्तृत आगणन की सचिव ने समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिथि गृह का कॉन्फ्रेंस हॉल आधुनिक सुविधाओं से लैस होना चाहिए, ताकि महत्वपूर्ण बैठकों और प्रशासनिक संवाद के लिए आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हों।

उन्होंने कार्यदायी संस्था PWD को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मानकों के अनुरूप निर्माण स्थल की नदी से न्यूनतम 200 मीटर दूरी सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही नियमानुसार प्रमाण-पत्र को अभिलेखों में संलग्न करने के निर्देश दिए। अतिथि गृह के प्रस्तावित स्वरूप के अनुरूप मुख्य प्रवेश द्वार और केंद्रीय भवन पर आकर्षक एवं बड़े आकार का लोगो स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि परिसर की पहचान और स्वरूप दोनों प्रभावी नजर आएं।

दूसरी ओर, रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में पुराने जर्जर भवनों को हटाने के बाद रिक्त भूमि के उपयोग की योजना तैयार की गई है। यहां लगभग ₹28.07 करोड़ की लागत से 48 नए श्रेणी-3 आवासीय भवन बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

परियोजना का उद्देश्य सरकारी कार्मिकों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करना है। लेकिन इस योजना में भी सिर्फ भवन निर्माण को प्राथमिकता नहीं दी गई है।

सचिव ने निर्देश दिए कि भवनों के बाहरी हिस्से में ऐसी फिनिशिंग और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाए, जिसकी अनुरक्षण लागत कम हो और बार-बार मरम्मत की आवश्यकता न पड़े।

आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण के लिए अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की विकास की व्यापक सोच के अनुरूप इन परियोजनाओं में आधुनिकता और पर्यावरण का संतुलन दिखाई देता है। आने वाले समय में इन योजनाओं का धरातल पर आकार लेना राज्य की सरकारी संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश में आवासीय एवं राज्य संपत्ति से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों में स्थानीय वास्तुशैली को प्राथमिकता दी जा रही है।

CMDhami DehradunRaceCourse EnvironmentalProtection GovernmentHousing GovernmentProperty GreenBuilding GreenDevelopment khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami RainWaterHarvesting RatudaGuestHouse RRajeshKumar Rudraprayag StatePropertyDepartment UttarakhandGovernment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”
Next Article UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन
Narad Post

Related Posts

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना

September 10, 2026

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

DigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”

September 10, 2026

AshtabhujaTemple ; नितिन नवीन पहुंचे अष्टभुजा मंदिर

September 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना

By Narad PostSeptember 10, 20260

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना :-  फैज…

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

September 10, 2026

DigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”

September 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?