UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया. यहां नितिन नबीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का संदेश दिया. साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव का विक्ट्री प्लान भी पदाधिकारियों से शेयर किया।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा 2027 में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं. विपक्ष राष्ट्रीय स्तर पर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है. जिसका जवाब 2027 में जनता देगी।
उन्होंने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को झूठ की गूंज कहा. उन्होंने कहा इससे राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर सकते हैं. देश का युवा आज भी नरेंद्र मोदी के साथ है. उन्होंने कहा देश का युवा जानता है कि पीएम मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा 2027 के चुनाव में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा. उन्होंने कहा हमारे संगठन के 19 जिले, 304 मंडल, 2835 शक्ति केंद्र, 12,543 बूथ हमारी ताकत बनेंगे।
इस पर हम सभी को जोर देना है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में उत्तराखंड सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की. नितिन नबीन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जिस तरह उत्तराखंड में जमीन पर उतर रही हैं उसका सकारात्मक फीडबैक पार्टी संगठन के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंच रहा है।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा बीजेपी का हर कार्यकर्ता अपने बूथ को जिताने का काम करेगा. उन्होंने कहा पीएम मोदी भी कहते हैं बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र देते हैं।
उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की. छोटी छोटी बैठकों पर जोर दिया. प्रवास को लेकर भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से कहा. उन्होंने कहा आज हमारा संगठन मजबूत है, मगर ये सोचकर हम बैठ नहीं सकते हैं. उन्होंने कहा हमें हर रोज काम करना है।
