Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज
देहरादून

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

According to Congress sources, Harish Rawat has said that his presence should not cause any disruption to the party's campaign for the upcoming elections.
Narad PostBy Narad PostSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HarishRawatNews
HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज :-  उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है. सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने की इच्छा जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र भेजा था, जो अब आधिकारिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष को मिल गया है।

यह भी कहा जा रहा है कि लेटर में रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद छोड़ने की बात कही है.  बताया जा रहा है कि हरीश रावत ने यह कदम अपने पूर्व ओएसडी और वर्तमान पीए चंदन सिंह जीना के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद उठाया।

कांग्रेस सूत्रों  के मुताबिक हरीश रावत ने कहा है कि आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की मुहिम पर उनकी वजह से किसी तरह का व्यवधान न आए, इसलिए उन्होंने पार्टी को इस स्थिति से मुक्त करने के लिए इस्तीफे की पेशकश की है.उन्होंने यह भी कहा कि अपने कर्मों की लड़ाई वह खुद लड़ेंगे और उनकी वजह से पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।

रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य पद से इस्तीफे की पेशकश प्रदेश अध्यक्ष को की है.  इसके अलावा वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से भी इस्तीफे की पेशकश करने की बात कह चुके हैं. अब प्रदेश स्तर पर उनके पत्र को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है, यह पार्टी नेतृत्व के रुख पर निर्भर करेगा।

दरअसल, 10 सितंबर को ईडी ने उत्तराखंड में 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर तलाशी ली थी.  इनमें हरीश रावत के पूर्व ओएसडी और वर्तमान पीए चंदन सिंह जीना का देहरादून स्थित आवास भी शामिल था।

ईडी के मुताबिक, तलाशी के दौरान करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, लगभग 200 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं. एजेंसी ने परिवार के बैंक खातों में मौजूद करीब 52.16 लाख रुपये की रकम फ्रीज किए जाने की भी जानकारी दी थी. जांच अभी जारी है।

ईडी की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने चंदन सिंह जीना के साथ अपने पुराने संबंधों को स्वीकार करते हुए जांच में लगाए गए आरोपों पर असहमति जताई थी. रावत ने कहा था कि यदि भर्ती प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई है और उसमें जीना की भूमिका सामने आती है, तो वह उसका सामना करेंगे, लेकिन उन्होंने आरोपों पर अविश्वास जताया।

अब इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है. प्रदेश नेतृत्व के फैसले के साथ यह भी स्पष्ट होगा कि हरीश रावत की संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर पार्टी आगे क्या रुख अपनाती है।

#HarishRawat #HarishRawatNews #MoneyLaundering ChandanJeena ChandanSinghJeena CongressNews EDInvestigation EDRaid HarishRawatResigns khojinarad naradpost naradpostbreakingnews RecruitmentExam UKSSSC UKSSSCScam UttarakhandCongress UttarakhandNews UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026

JalSrishtiParkDehradun : ‘देहरादून को मिली जल सृष्टि पार्क’ की सौगात

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

By Narad PostSeptember 19, 20260

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा…

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?