Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

September 22, 2026

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » LPGNewRule : LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से नया नियम होगा लागू
देश

LPGNewRule : LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से नया नियम होगा लागू

Government's massive expenditure on LPG subsidies.
Narad PostBy Narad PostSeptember 21, 2026Updated:September 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
LPGNewRule
LPGNewRule : LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से नया नियम होगा लागू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

LPGNewRule : LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से नया नियम होगा लागू :-  घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से अहम बदलाव होने जा रहा है. 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा. ये जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 27.43 करोड़ ग्राहकों (89.9 प्रतिशत) ने पहले ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है और उन्हें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है।

अब रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर सब्सिडी वाले LPG रिफिल की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना जरूरी होगा. जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करा लिया है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार के मुताबिक, बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन का उद्देश्य सब्सिडी का लाभ वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है. इससे डुप्लीकेट या अपात्र कनेक्शनों की पहचान करने और घरेलू LPG के व्यावसायिक या औद्योगिक उपयोग के लिए डायवर्जन रोकने में मदद मिलेगी।

बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते तो क्या होगा?

सरकार के अनुसार, बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को LPG मिलना बंद नहीं होगा. हालांकि, उन्हें अपने OMC के डिजिटल माध्यम (वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, WhatsApp chatbot, IVRS आदि) के जरिए अपनी यह पसंद दर्ज करनी होगी. ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी के बिना बाजार मूल्य पर 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो स्थानीय उपलब्धता के अधीन होंगे।

अब तक 89.9% उपभोक्ताओं ने कराया बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन

19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं, यानी कवरेज करीब 89.9% है. बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की शुरुआती समय-सीमा 30 जून थी, जिसे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय देने के लिए कई बार बढ़ाया गया. अंतिम समय-सीमा 14 सितंबर 2026 रही।

सरकार के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से OMCs ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है. इस दौरान SMS और WhatsApp संदेशों, विशेष शिविरों, IVRS संदेशों, मोबाइल नोटिफिकेशन तथा अन्य माध्यमों से उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए जागरूक किया गया।

LPG सब्सिडी पर सरकार का बड़ा खर्च

घरेलू LPG को लागत से कम कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार OMCs को आर्थिक सहायता देती है. सितंबर 2026 में 14.2 किलो के सिलेंडर पर अनुमानित इम्प्लिसीट सब्सिडी करीब ₹210 है, जबकि जून 2026 में यह करीब ₹721 प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी. सरकार ने FY 2022-23 में OMCs को ₹22,000 करोड़ का मुआवजा दिया था और FY 2025-26 तथा FY 2026-27 के दौरान ₹30,000 करोड़ का भुगतान कर रही है।

1 अक्टूबर से पहले करा लें BAA

जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है. उन्हें 1 अक्टूबर 2026 से पहले बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि सब्सिडी वाले RSP पर रिफिल बुकिंग में परेशानी न हो।

AadhaarAuthentication AadhaarBiometric BiometricAadhaar DomesticLPG GasCylinder khojinarad KhojiNaradBreakingNews LPGBAA LPGBooking LPGConsumers LPGCylinder LPGCylinderRule LPGNewRule LPGNews LPGRule2026 LPGSubsidy LPGUpdate naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज
Next Article NeuralinkBCI : गूंगे शख्स ने दिमाग से कहा ‘I Love You
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

September 22, 2026

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026

DehradunISBT : आईएसबीटी का कायाकल्प कर रहा एमडीडीए

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

By Narad PostSeptember 22, 20260

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज :- उत्तराखण्ड…

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026

DehradunISBT : आईएसबीटी का कायाकल्प कर रहा एमडीडीए

September 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?