Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

September 26, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान
उत्तराखंड

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

Workshops and knowledge exchange will be promoted
Narad PostBy Narad PostSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SGRRU
SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग, क्षमता निर्माण, अकादमिक सहभागिता और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से हुए इस एमओयू को दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ विपिन चन्द्र घिल्डियाल ने विश्वविद्यालय टीम को इस अवसर पर बधाई दी।

नई दिल्ली स्थित सीसीआरएच मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत दोनों संस्थान आपसी रुचि के क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, वैज्ञानिक एवं अकादमिक गतिविधियों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं तथा ज्ञान एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सीसीआरएच के प्रतिनिधिमंडल में महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक, डॉ. के.सी. मुरलीधरन, वैज्ञानिक-डी डॉ. रेनू मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी, प्रोफेसर डॉ. द्वारिका पी. मैठाणी, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज (एसबीएएस) के डीन डॉ. पंकज चमोली तथा स्कूल रिसर्च कोऑर्डिनेटर डॉ. सुभाष चंद्र ने प्रतिनिधित्व किया।

कार्यशालाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा

एमओयू के माध्यम से एसजीआरआर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान संस्थान के साथ वैज्ञानिक संवाद और सहयोगात्मक शोध गतिविधियों में सहभागिता के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही अंतर्विषयक अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा संस्थागत अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सार्थक सहयोग को निरंतर बढ़ावा दे रहा है।

सीसीआरएच के साथ हुआ यह एमओयू इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में संयुक्त अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। दोनों संस्थानों के बीच हुआ यह समझौता अनुसंधान, शिक्षा, नवाचार, वैज्ञानिक क्षमता निर्माण और ज्ञान के आदान-प्रदान के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

#AcademicCollaboration #AyushMinistry #AyushResearch #CCRH #HigherEducation #HomeopathyResearch #IndianResearch #ResearchCollaboration #ResearchInnovation #ResearchMoU #ScientificResearch Dehradun khojinarad naradpost naradpostbreakingnews SGRRU SGRRUniversity # uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष
Next Article HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
Narad Post

Related Posts

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल

September 26, 2026

TheGreatIndianKapilShow : द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 के प्रीमियर पर लगेगा हंसी का तड़का

September 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

By Narad PostSeptember 26, 20260

HaivanMovie :अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप :-  अक्षय कुमार और…

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल

September 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?