Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

October 24, 2026

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य
देहरादून

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

Arya stated that the Congress has five clear demands.
Narad PostBy Narad PostSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
YashpalArya
YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य :-  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर पाँच स्पष्ट माँगें सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी राजनीतिक दल की जीत-हार से कहीं बड़ा विषय है। चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और लोकतंत्र तथा संविधान देश की स्थायी संस्थाएं हैं।

आर्य ने कहा कि कांग्रेस की पाँच स्पष्ट माँगें हैं-

1.मतदाता सूची में होने वाले हर बड़े बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक किया जाए।
2.जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उन्हें इसकी पूरी सूचना दी जाए और उन्हें अपील का उचित अवसर मिले।
3. राजनीतिक दलों को मतदाता सूची और उससे संबंधित आवश्यक डेटा सरल एवं उपयोगी प्रारूप में समय पर उपलब्ध कराया जाए।
4. जहाँ मतदाता सूची या चुनावी प्रक्रिया में गंभीर विसंगतियों के प्रमाण सामने आएं, वहाँ स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराई जाए।
5. चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा और निर्णयों में पर्याप्त पारदर्शिता हो, ताकि किसी भी पक्ष को यह कहने का अवसर न मिले कि महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत के प्रत्येक मतदाता को यह भरोसा होना चाहिए कि उसका वोट सुरक्षित है और उसकी आवाज लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी तरह सुनी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को किसी चुनाव को केवल जीतने या हारने की लड़ाई के रूप में नहीं देखते। चुनाव आते-जाते हैं, सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन लोकतंत्र और संविधान स्थायी हैं। यही भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद है।
श्री आर्य ने कहा कि हमें हर नागरिक को यह याद दिलाना होगा कि लोकतंत्र में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति एक आम मतदाता है, न कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या सत्ता में बैठा कोई नेता।
उन्होंने कहा मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो, चुनावी संस्थाएं स्वतंत्र हों और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो। यही संविधान की भावना है। यही लोकतंत्र की आत्मा है। कांग्रेस इस लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटेगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए हमें लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सड़क से संसद तक अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
आर्य ने कहा की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर आयोग के भीतर से उठे मतभेदों और सार्वजनिक रूप से सामने आए सवालों ने भी गंभीर चिंता पैदा की है। ऐसे में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी और संस्थागत जवाब मिलना आवश्यक है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चुनावी संस्थाओं की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता को लेकर उठने वाले प्रत्येक गंभीर प्रश्न की निष्पक्ष जांच हो और संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास मजबूत किया जाए क्योंकि चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं है, यह जनता के लोकतांत्रिक अधिकार की अभिव्यक्ति है। यदि मतदाता का विश्वास मजबूत रहेगा, तो लोकतंत्र मजबूत रहेगा और तभी भारत का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
#DehradunNews #IndianDemocracy #VoterListUpdate #YashpalArya CongressNews DemocracyInIndia Copy Keywords ElectionCommission ElectoralReforms ElectoralTransparency FreeAndFairElections khojinarad naradpost PoliticalNews RightToVote UttarakhandNews VoterList VoterRights
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं
Next Article UttarakhandSchoolTiming : पहाड़ों में बढ़ी ठंड तो बदली स्कूल की टाइमिंग
Narad Post

Related Posts

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

October 24, 2026

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026

PalmistrySigns : आपके हाथों में मौजूद है करोड़पति होने का संकेत

October 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

By Narad PostOctober 24, 20260

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने…

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026

PalmistrySigns : आपके हाथों में मौजूद है करोड़पति होने का संकेत

October 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?