Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

October 1, 2026

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी
देहरादून

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

Limited-term extension for the current agency – Mission Director.
Narad PostBy Narad PostOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
FreeDiagnosticServices
FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी - डॉ संदीप तिवारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी :-  उत्तराखंड के राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता सरकार की प्राथमिकता है।

इन सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न आवश्यक जांचें आमजन को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी मकसद ले लिए निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता हेतु वर्तमान एजेंसी को जनहित में नवीन निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक सीमित अवधि का विस्तार दिया गया है।

मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के अंतर्गत निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए नई एजेंसी के चयन हेतु वर्तमान में नवीन टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। नई निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तथा चयनित एजेंसी द्वारा सेवाएं प्रारंभ किए जाने तक सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसे सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इसी दृष्टि से जनहित में वर्तमान में कार्यरत एजेंसी को केवल निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक की सीमित अवधि के लिए ही विस्तार दिया जा रहा है। यह विस्तार किसी दीर्घकालिक अनुबंध अथवा स्थायी व्यवस्था के रूप में नहीं है, बल्कि निविदा प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांचें आमजन के स्वास्थ्य एवं कल्याण से सीधे जुड़ी संवेदनशील एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं हैं। इनके बाधित होने से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कठिनाई हो सकती है।

अतः जनहित एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य के व्यापक हित में, नई एजेंसी के चयन तक इन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।सरकार का उद्देश्य है कि पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नई एजेंसी का चयन शीघ्र पूर्ण किया जाए और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाएं लगातार उपलब्ध होती रहें।

#DehradunNews #MedicalServices #UttarakhandHealth DiagnosticAgency DiagnosticTests DrSandeepTiwari FreeDiagnosticServices FreeMedicalTests GovernmentHospitals HealthcareNews HealthDepartment HealthUpdate Copy Keywords khojinarad naradpost NHMUttarakhand NHUUttarakhand TenderProcess
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों
Next Article IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान
Narad Post

Related Posts

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना

October 1, 2026

AllahabadHighCourt : शादी का वादा और शारीरिक संबंध… हर बार रेप नहीं – हाईकोर्ट

October 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

By Narad PostOctober 1, 20260

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान :-दुबई…

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना

October 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?