Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

October 8, 2026

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा
उत्तराखंड

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

Waste generation has increased rapidly compared to the last three years.
Narad PostBy Narad PostOctober 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KedarnathNews
KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा :-  केदारनाथ धाम में इस साल कचरे की बढ़ती मात्रा चिंता का कारण बन गई है। अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच धाम से 50.30 मीट्रिक टन कचरा निकला है। यह पिछले साल पूरे यात्रा सीजन में निकले कचरे से ढाई गुना से भी ज्यादा है।

नगर पंचायत ने आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है। नोएडा के आरटीआई कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने केदारनाथ धाम में निकलने वाले कचरे को लेकर जानकारी मांगी थी। नगर पंचायत से मिले आंकड़ों के बाद धाम की सफाई व्यवस्था और पर्यावरण पर बढ़ते दबाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पिछले तीन साल के मुकाबले तेजी से बढ़ा कचरा

नगर पंचायत के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में केदारनाथ से 32.58 मीट्रिक टन कचरा निकला था। 2024 में यह घटकर 26.10 मीट्रिक टन और 2025 में 21.40 मीट्रिक टन रह गया।

वहीं, 2026 में सिर्फ पांच महीनों में ही 50.30 मीट्रिक टन कचरा निकल चुका है। 2026 का आंकड़ा 2023 के कुल कचरे से करीब 54 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, 2024 के मुकाबले करीब 93 प्रतिशत और 2025 की तुलना में लगभग 135 प्रतिशत अधिक है।

मई में निकला सबसे ज्यादा कचरा

महीनेवार आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में केदारनाथ से 1.7 मीट्रिक टन कचरा निकला। मई में यह आंकड़ा बढ़कर 16.3 मीट्रिक टन पहुंच गया। जून में 11.5 मीट्रिक टन, जुलाई में 10.5 मीट्रिक टन और अगस्त में 10.3 मीट्रिक टन कचरा दर्ज किया गया। पांच महीनों में मई में सबसे ज्यादा कचरा निकला।

करीब 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा

नगर पंचायत ने प्लास्टिक कचरे का भी ब्योरा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक करीब 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा निकला है।

इसमें से 18.5 मीट्रिक टन यानी 92.5 प्रतिशत प्लास्टिक को प्रोसेस किया जा चुका है, जबकि करीब 1.5 मीट्रिक टन प्लास्टिक अभी बचा हुआ है। पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का निपटान बड़ी चुनौती माना जाता है।

#KedarnathNews #KedarnathYatra #WasteManagement ChardhamYatra EnvironmentalConcern EnvironmentalNews kedarnath kedarnathdham KedarnathWaste khojinarad MountainWaste naradpost naradpostbreakingnews PlasticPollution PlasticWaste RTINews uttarakhand UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला
Next Article PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना
Narad Post

Related Posts

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026

ShaniGochar : शनि के गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत ।

October 8, 2026

HospitalGreenCurtains : अस्पताल में पर्दा हरा और चादर सफ़ेद क्यों ?

October 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

By Narad PostOctober 8, 20260

राजधानी में हुई घटनाओं का कांग्रेस ने उठाया मुद्दा. पुलिस तंत्र को अधिक जवाबदेह और…

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026

ShaniGochar : शनि के गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत ।

October 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?