Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WeatherAlertUttarakhand : उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक अलर्ट जारी

October 23, 2026

FoodDepartment : उत्तराखंड में खुली मिठाई पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य

October 23, 2026

TesuJhanjhiVivah : टेसू-झेंझी की शादी है !

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UPICharges : UPI से एक दिन में 1 लाख ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज
देश

UPICharges : UPI से एक दिन में 1 लाख ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज

There will be no charges on P2P transactions.
Narad PostBy Narad PostOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UPICharges
UPICharges : UPI से एक दिन में 1 लाख ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UPICharges : UPI से एक दिन में 1 लाख ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज :-  UPI से पेमेंट करने वालों के मन में इन दिनों एक सवाल है। अगर किसी दुकानदार को 1 लाख रुपये का भुगतान करना हो, तो क्या एक बार में पैसे भेजने के बजाय कई छोटे ट्रांजैक्शन करने से चार्ज से बचा जा सकता है? UPI के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से जुड़े नए नियमों को लेकर यह सवाल उठ रहा है, हालांकि आम ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR दुकानदार को देना होगा, ग्राहक को नहीं।

1 लाख के ट्रांजैक्शन पर कैसे लागू होगा MDR?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, प्रस्तावित MDR व्यवस्था के तहत 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क लागू होगा, हालांकि 75,000 रुपये या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन पर MDR की अधिकतम सीमा 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन रखी गई है।

यह व्यवस्था दिवाली के बाद लागू होनी है, लेकिन इसकी सटीक तारीख की आधिकारिक अधिसूचना अभी बाकी है। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी दुकानदार से 1 लाख रुपये का सामान खरीदते हैं और पूरा भुगतान एक ही UPI ट्रांजैक्शन में करते हैं, तो 0.4% के हिसाब से MDR 400 रुपये बनता है, लेकिन 300 रुपये की अधिकतम सीमा के कारण दुकानदार के बैंक को इस ट्रांजैक्शन पर 300 रुपये ही देने होंगे।

10 या 20 बार में पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज?

NPCI के सामान्य नियमों के अनुसार, एक बैंक खाते से नियमित UPI ट्रांजैक्शन की दैनिक सीमा आमतौर पर 1 लाख है। इस सीमा के भीतर व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से दुकानदार (P2M) के भुगतान किए जा सकते हैं, हालांकि,वास्तविक सीमा बैंक और ट्रांजैक्शन के प्रकार के हिसाब से अलग हो सकती है।

अगर कोई ग्राहक 1 लाख का भुगतान 10 बार में 10,000-10,000 रुपये करके या 20 बार में 5,000-5,000 रुपये करके करता है, तो प्रत्येक भुगतान 75,000 रुपये से कम होगा। ऐसे में प्रस्तावित नियम के तहत हर ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लागू होने की स्थिति बन सकती है, बशर्ते भुगतान 2,000 रुपये से अधिक हो।

लेकिन यहां एक जरूरी बात समझें। MDR ग्राहक से नहीं, दुकानदार से लिया जाने वाला शुल्क है। इसलिए ग्राहक को चार्ज से बचने के लिए भुगतान बांटने की जरूरत नहीं है। भुगतान का तरीका चुनने से दुकानदार की कुल MDR लागत बदल सकती है, लेकिन ग्राहक के लिए UPI भुगतान मुफ्त रहना चाहिए।

P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

अगर आप अपने दोस्त, परिवार के किसी सदस्य या अपने ही दूसरे बैंक खाते में पैसे भेजते हैं, तो यह व्यक्ति से व्यक्ति यानी P2P ट्रांजैक्शन है। ऐसे भुगतान पर MDR नहीं लगेगा।

दोस्तों के बीच बिल बांटना या किसी परिचित को पैसे भेजना भी इसी श्रेणी में आता है।NPCI के अनुसार, ग्राहक पहले की तरह बिना किसी शुल्क के UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे।

नियमित P2P भुगतान के लिए एक खाते से प्रतिदिन अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन की सीमा भी लागू हो सकती है। वहीं, P2M भुगतान में 24 घंटे के भीतर ट्रांजैक्शन की संख्या पर सामान्य तौर पर अलग सीमा नहीं है, लेकिन कुल रकम और बैंक के नियमों का पालन करना होगा। नए UPI यूजर के लिए शुरुआती 24 घंटे में ₹5,000 तक की सीमा भी लागू हो सकती है।

#BankingNews #HindiNews #MoneyTransfer #PersonalFinance #UPICharges #UPILatestNews #UPINewRules #UPIPayment BreakingNews DigitalPayment khojinarad naradpost NPCI OnlinePayment UPI UPITransaction
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIASWife : IAS अफसर की बीवी का छलका दर्द ! कड़वा है सच
Next Article RekhaAryaControversy : मंत्री रेखा की कथित 210 करोड़ की संपत्ति विवाद – कांग्रेस ने लपका मुद्दा  
Narad Post

Related Posts

WeatherAlertUttarakhand : उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक अलर्ट जारी

October 23, 2026

FoodDepartment : उत्तराखंड में खुली मिठाई पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य

October 23, 2026

TesuJhanjhiVivah : टेसू-झेंझी की शादी है !

October 23, 2026

RekhaAryaControversy : मंत्री रेखा की कथित 210 करोड़ की संपत्ति विवाद – कांग्रेस ने लपका मुद्दा  

October 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

WeatherAlertUttarakhand : उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक अलर्ट जारी

By Narad PostOctober 23, 20260

WeatherAlertUttarakhand :  उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक अलर्ट जारी :-  उत्तराखंड में 23…

FoodDepartment : उत्तराखंड में खुली मिठाई पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य

October 23, 2026

TesuJhanjhiVivah : टेसू-झेंझी की शादी है !

October 23, 2026

RekhaAryaControversy : मंत्री रेखा की कथित 210 करोड़ की संपत्ति विवाद – कांग्रेस ने लपका मुद्दा  

October 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?