Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KedarnathSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

October 29, 2026

MBBSAdmissionScam : फर्जीवाड़े के जरिए एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले बेनकाब

October 29, 2026

RamayanaSong : ‘मंगल रंग’ यूट्यूब म्यूजिक पर बना नंबर 1 ट्रैक

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MBBSAdmissionScam : फर्जीवाड़े के जरिए एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले बेनकाब
उत्तराखंड

MBBSAdmissionScam : फर्जीवाड़े के जरिए एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले बेनकाब

Exposure of forged certificates.
Narad PostBy Narad PostOctober 29, 2026Updated:October 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MBBSAdmissionScam
MBBSAdmissionScam : फर्जीवाड़े के जरिए एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले बेनकाब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MBBSAdmissionScam : फर्जीवाड़े के जरिए एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले बेनकाब :-  राज्य में फर्जी दस्तावेजों के जरिए एमबीबीएस कोर्स में दाखिला कराने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ एसआईटी (SIT) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपनी बेटियों के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए फर्जी कागजातों का सहारा लिया था। इस खुलासे से शिक्षा और चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण-1 जया बलूनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने जिन तीन नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं: प्रवीण कुमार (निवासी, मुजफ्फरनगर), जगपाल सिंह (निवासी, हरिद्वार), रामपाल सिंह (निवासी, बिजनौर) इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटियों (खुशी, स्वाति और तृप्ति) को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने मेरठ में मिकोडो पाठशाला नाम से कंसल्टेंसी कंपनी चलाने वाले रूपेश पंडित से संपर्क साधा था। रूपेश निजी विश्वविद्यालयों और विदेशी संस्थानों में कमीशन पर एडमिशन दिलाने का काम करता था।

प्रवीण और जगपाल की संलिप्तता: प्रवीण कुमार ने अपनी बेटी खुशी और जगपाल सिंह ने अपनी बेटी स्वाति के दाखिले के लिए रूपेश से संपर्क किया था। इसके एवज में प्रवीण ने रूपेश को 25 लाख रुपये और जगपाल ने 30 लाख रुपये दिए थे। इन फर्जी दस्तावेजों के दम पर खुशी का मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ, जबकि स्वाति को नीट काउंसलिंग में बैठाया गया।

रामपाल सिंह का मामला: तीसरे आरोपी रामपाल सिंह ने अपने परिचित विशाल कुमार के साथ मिलकर बेटी तृप्ति के एमबीबीएस दाखिले के लिए कूटरचित दस्तावेज बनवाए। इन्हीं फर्जी कागजातों के आधार पर तृप्ति का दाखिला हरिद्वार स्थित जीएमसी (GMC) मेडिकल कॉलेज में कराया गया था।

फर्जी प्रमाणपत्रों का खुलासा

इसी साल 13 सितंबर को रायपुर और क्लेमेनटाउन थानों में सरकारी पोर्टल पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के संबंध में मुकदमें दर्ज किए गए थे।एसआईटी ने जब अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में दर्ज पतों का भौतिक सत्यापन किया, तो वे पूरी तरह फर्जी पाए गए।

इसके बाद पुलिस ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से प्रवेश से जुड़े तमाम दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जिससे अभ्यर्थियों के असली पतों और इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।एसआईटी अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और शिक्षण संस्थानों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है, और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।

#MuzaffarnagarNews #uttarakhandpolice CrimeNewsHindi DehradunCrimeNews FakeCertificateScam FakeDocumentsScam haridwarnews khojinarad MBBSAdmissionScam MBBSFraudCase MedicalAdmissionFraud MedicalCollegeAdmission naradpost NEETCounselling SITInvestigation UPUttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRamayanaSong : ‘मंगल रंग’ यूट्यूब म्यूजिक पर बना नंबर 1 ट्रैक
Next Article KedarnathSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Narad Post

Related Posts

KedarnathSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

October 29, 2026

RamayanaSong : ‘मंगल रंग’ यूट्यूब म्यूजिक पर बना नंबर 1 ट्रैक

October 29, 2026

ShahRukhKhan : ‘छम्मक छल्लो’ की यादें होंगी ताजा!

October 29, 2026

KarwaChauth2026 करवा चौथ पर आज कब निकलेगा चांद ?

October 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

KedarnathSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

By Narad PostOctober 29, 20260

KedarnathSnowfall :  केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड :-  उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ…

MBBSAdmissionScam : फर्जीवाड़े के जरिए एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले बेनकाब

October 29, 2026

RamayanaSong : ‘मंगल रंग’ यूट्यूब म्यूजिक पर बना नंबर 1 ट्रैक

October 29, 2026

ShahRukhKhan : ‘छम्मक छल्लो’ की यादें होंगी ताजा!

October 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?