Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

March 31, 2026

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अनिल कपूर और बोनी कपूर की आध्यात्मिक यात्रा – परमार्थ निकेतन में दिखे सितारे
उत्तराखंड

अनिल कपूर और बोनी कपूर की आध्यात्मिक यात्रा – परमार्थ निकेतन में दिखे सितारे

Offerings in the World Peace Yagna dedicated in the holy presence of Swami Chidananda Saraswati and Sadhvi Bhagwati Saraswati, prayers for peace in Maa Gangaji's ears, Mata Nirmal Kapoor, the entire Kapoor family and the world.
Sponsored By: KABIR SINGHJune 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
अनिल कपूर और बोनी कपूर
अनिल कपूर और बोनी कपूर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अनिल कपूर और बोनी कपूर की आध्यात्मिक यात्रा – परमार्थ निकेतन में दिखे सितारे : स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के पावन सान्निध्य में समर्पित की विश्व शान्ति यज्ञ में आहुतियाँ, माँ गंगा जी कान-अर्चन कर माताजी निर्मल कपूर , पूरे कपूर परिवार और विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना, परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों को भावपूर्वक कराया भोजन, माँ गंगा के अनुपम दृश्यों को देखकर अनिल कपूर और बोनी कपूर हुये अभिभूत, अनिल कपूर व बोनी कपूर ने अपने माता-पिता की याद में परमार्थ प्रांगण में किया रूद्राक्ष के पौधे का रोपण, स्वामी जी ने रूद्राक्ष का पौधा हिमालय की हरित भेंट स्वरूप किया भेंट, भारतीय सिनेमा जगत के दो प्रमुख नाम प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर और विख्यात फिल्म निर्माता एवं निर्देशक बोनी कपूर ने माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में रात्रि विश्राम कर आध्यात्मिक शांति और गहन सुकून का अनुभव किया। इस आध्यात्मिक यात्रा में उनकी माताजी निर्मल कपूर के लिये विशेष प्रार्थना की।

इस अवसर पर उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी एवं साध्वी भगवती सरस्वती जी के दिव्य सान्निध्य में विश्व शांति यज्ञ में सहभाग कर विश्व शान्ति हेतु आहुतियाँ समर्पित कीं। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि हमारी नदियाँ, हमारे वृक्ष और हमारी संस्कृति ये केवल प्रकृति के घटक नहीं, बल्कि हमारे जीवन और आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। नदियाँ हमें जल देती हैं, वृक्ष हमें वायु देते हैं और संस्कृति हमें मूल्य देती है। जब हम किसी एक को नुकसान पहुँचाते हैं, तो हम संपूर्ण संतुलन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर में प्राण, मन और आत्मा एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, वैसे ही प्रकृति, पर्यावरण और संस्कृति का संबंध भी अभिन्न है।

वृक्षों के बिना वर्षा नहीं, वर्षा के बिना नदियाँ नहीं और नदियों के बिना जीवन नहीं। और जीवन के बिना संस्कृति कैसे बचेगी? इसलिए हमें वृक्षारोपण, नदी संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन को एक साथ लेकर चलना होगा। यही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है और यही हमारी संतुलित, सतत् और समृद्ध भविष्य की दिशा है इसलिये इनके संरक्षण व संवर्द्धन हेतु सभी को आगे आना होगा। अनिल कपूर ने परमार्थ निकेतन के संपूर्ण अनुभव को आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति से भरपूर बताते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन का यह दिव्य स्थल केवल एक आश्रम नहीं, अपितु एक आध्यात्मिक धाम है जहाँ आत्मा को विश्राम मिलता है और जीवन की आपाधापी में खोया हुआ सच्चा आनंद पुनः प्राप्त होता है।

बोनी कपूर ने अपने भावों को प्रकट करते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन की पवित्रता, गंगा तट की दिव्यता और स्वामी जी का मार्गदर्शन, इन सबसे हमें वह शक्ति और प्रेरणा मिली है जो हमारे जीवन को नई दिशा देने में सहायक होगी।
गंगा तट पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के साथ दोनों कपूर भाईयों ने माँ गंगा का पूजन-अर्चन किया और नदियों, प्रकृति और पृथ्वी के संरक्षण हेतु संकल्प लिया। पूज्य माताजी निर्मल कपूर व पूरे परिवार की सुख शान्ति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। ऋषिकुमारों की मासूम मुस्कान और उनका आत्मिक आचरण देखकर अनिल कपूर भावुक हो उठे और कहा कि इन बच्चों में ही भविष्य की संस्कृति और संस्कार का बीज छिपा है। यह दृश्य मेरे जीवन के सबसे पवित्र अनुभवों में से एक रहेगा।

माँ गंगा के दर्शन कर अनिल कपूर और बोनी कपूर अभिभूत हो उठे। गंगा जी की दिव्यता, मंत्रों की गूंज और गंगा तट की प्राकृतिक छटा ने उन्हें एक अलग ही ऊर्जा से भर दिया। परमार्थ प्रांगण में दोनों भाइयों ने पूज्य स्वामी जी के साथ मिलकर एक रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। यह पौधा उन्हें हिमालय की हरित आभा और पर्यावरण सन्देश के रूप में भेंट किया गया।

#bollywood #india #Meditation actoranilkapoor anilkapoor bonikapoor celebrityupdate filmstars ganges indiaheritage narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news ParmarthNiketan Rishikesh SpiritualJourney TodayNews TravelIndia uttarakhand YogaJourney
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमोबाइल में पड़ा ये वीडियो बना सकता है मुसीबत की जड़, अभी हटाएं वरना पछताएंगे!
Next Article सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार
Narad Post

Related Posts

MangalGochr2026 : अप्रैल में शनि की युति, इन 3 राशि पर आफत !

March 30, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026

InternationalWomensDay : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह और महत्व

March 7, 2026

AIHoliRailway : AI से भीड़ नियंत्रित करेगा रेलवे

March 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

By Narad PostMarch 31, 20260

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा ! :-  अमेरिका समेत दुनिया के…

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026

YawningCauses : समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना

March 31, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?