Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का एक और खुलासा
देश

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का एक और खुलासा

The work was done in just 88 hours.
Narad PostBy Narad PostOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Another revelation by the Army on Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का एक और खुलासा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का एक और खुलासा :-  भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने खुलासा किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के 100 से अधिक सैन्यकर्मी मारे गए और 12 लड़ाकू विमान नष्ट हुए। उन्होंने बताया कि मई में हुए इस सैन्य संघर्ष में भारत ने सीमापार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दंडित करने के अपने राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर लिया।

भारतीय सेना के सैन्य आपरेशन के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान सेना की तरफ से मरणोपरांत दिए गए पुरस्कारों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियंत्रण रेखा पर दुश्मन देश के 100 से ज्यादा सैन्य कर्मी मारे गए।

पाकिस्तान ने 14 अगस्त को ये सूची जारी की थी। डीजीएमओ ने ये भी कहा कि मई में हुए इस सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान ने 12 लड़ाकू विमान भी गंवाए। उन्होंने कहा कि आपरेशन ¨सिंदूर के जरिये भारत ने सीमापार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दंडित करने के अपने राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर लिया।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में सहयोगी देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन में लेफ्टिनेंट जनरल घई ने सात से 10 मई के बीच चले सैन्य संघर्ष का विवरण दिया।

केवल 88 घंटों में कर दिया काम

उन्होंने कहा कि भारत ने सात मई को जैसे ही सीमा पार नौ ठिकानों पर हमले किए, पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी थी। हमें दुश्मन को घुटनों पर लाने में केवल 88 घंटे लगे। उन्होंने कहा कि हम आतंकियों के पीछे गए थे और जब ये उद्देश्य हासिल कर लिया गया तो उसके बाद हमारा इरादा अभियान को और बढ़ाने का नहीं था, बशर्ते हमें मजबूर किया जाता। नौ और 10 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 11 वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान के आठ वायुसेना अड्डे, तीन हैंगर और चार रडार तबाह हो गए। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का एक सी-130 श्रेणी का विमान, एक अवाक्स और चार से पांच लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया गया।

यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

उन्होंने कहा कि अब हम जानते हैं कि दुनिया में अब तक का सबसे लंबा जमीन से हवा में किया गया हमला 300 किलोमीटर से अधिक दूरी से किया गया था और इसमें पांच उन्नत किस्म के लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे।

96 दिनों में मारे गए तीनों आतंकी

96 दिन में मार गिराए पहलगाम के आतंकी लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि पहलगाम हमले के दोषी तीन आतंकियों को जून में मार गिराया गया और जब तक उनको ढूंढ नहीं लिया गया, तब तक हमारा अभियान चलता रहा। हमें कुल 96 दिन लगे, लेकिन हमने आतंकियों को चैन की सांस नहीं लेने दी।

आतंकी भागते-भागते थक चुके थे और उनकी लाशों को देखकर लगता था कि ये कुपोषण का शिकार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि सवाल उठ सकते हैं कि घटना के बाद आतंकी कहां गायब हो गए, लेकिन उनको खोजना भूसे के ढेर में सुई खोजने जैसा था। उन्होंने कहा कि हर किसी को पता था कि पहलगाम हमले की प्रतिक्रिया तय है।

#ArmyAction #ArmyActivities #ArmyBriefing #ArmyHighlights #ArmyInsights #ArmyIntelligence #ArmyMission #ArmyNewsToday #ArmyOperations #ArmyReport #ArmyReveals #ArmyRevelation #ArmyStories #ArmyUpdates2025 #DefenseAlert #DefenseCoverage #DefenseForces #DefenseForceUpdate #DefenseHighlights #DefenseInsights #DefenseMission #DefenseNews #DefenseStrategy #DefenseUpdate #india #IndianTroops #MilitaryAlert #MilitaryIntelligence #MilitaryNews #MilitaryOperations #MilitaryReport #MilitaryRevelation #MilitaryStrategy #NationalSecurity #OperationBrief #OperationDetails #OperationInsights #OperationRevealed #OperationUpdate #SecurityForces #SecurityOperations #StrategicUpdate #TroopDeployment #TroopMovement #TroopReport IndianArmy IndianDefense Jammu and Kashmir khoji narad narad post narad post breaking news OperationSindoor SecurityAlert SecurityUpdate StrategicDefense ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का एक और खुलासा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRBI की नई मंजूरी से छोटे ट्रांजैक्शन होंगे प्रभावित
Next Article तीसरे दिन बास्केटबॉल और क्रिकेट में जबरदस्त मुकाबला
Narad Post

Related Posts

DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

February 4, 2026

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत

January 24, 2026

AjitDoval : ‘शक्तिशाली हैं तो आजाद रहेंगे ’- अजीत डोभाल

January 12, 2026

Modi2025 : पीएम मोदी के लिए कैसा रहा साल 2025 ?

December 30, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?