Author: Narad Post

एडीजी पहुंचे केदारनाथ किया फील्ड निरीक्षण :  वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गनह समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्री केदारनाथ धाम स्थित नवीन पुलिस चौकी भवन एवं वहाँ की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। दर्शन हेतु प्रारम्भ की गई टोकन काउंटर व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की लाइन प्रबंधन प्रणाली का भी उन्होंने निरीक्षण किया और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता…

Read More

लेखपाल हड़ताल पर- जनता बेहाल सड़क पर :  लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के पटवारी और लेखपाल तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। मंगलवार से शुरू हुई इस हड़ताल का असर जिला व तहसील स्तर पर राजस्व से जुड़े कार्यों पर साफ़ दिखाई दे रहा है। पटवारियों की हड़ताल के चलते भूमि अभिलेखों का सत्यापन, वरासत, नामांतरण, भू-नक्शा व खतौनी अद्यतन जैसे अहम कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। लेखपाल संघ का कहना है कि वे पुरानी लंबित मांगों को लेकर बार-बार सरकार से संवाद कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। यदि…

Read More

मेट्रो में मनाइये जन्मदिन, प्री वेडिंग शूट भी :  यूपी मेट्रो ने एक खास पहल शुरू की है, ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’। अब आप अपने खास मौके मेट्रो में भी मना सकते हैं, वो भी एकदम खास अंदाज में। चाहे जन्मदिन हो, सालगिरह, सगाई, या फिर कोई छोटी-सी फैमिली पार्टी, अब चलती ट्रेन में आपके लिए खास सजावट के साथ एक कोच मिलेगा, जिसमें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मना सकते हैं। कभी आपने सोचा था कि मेट्रो में भी आप इवेंट कर सकेंगे जैसे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, प्री वेडिंग शूट, नहीं ना? जहां हर शहर की…

Read More

कोविड की वापसी? उत्तराखंड में अब बिना जांच के नहीं मिलेगा इलाज : देशभर में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ कोविड-19 प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने और किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने के निर्देश दिए। डॉ. कुमार ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन की सभी व्यवस्था पूरी तरह से सक्रिय और…

Read More

मुख्य सचिव का अल्टीमेटम: आपदा फंड रोका तो होगी कार्रवाई :  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में विभिन्न रेखिए विभागों, संबंधित एजेंसियों और जनपदों द्वारा आपदा न्यूनीकरण से संबंधित प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई।मुख्य सचिव ने संबंधित पक्षों और जनपदों से आपदा प्रबंधन से संबंधित किए जाने वाले कार्यों की व्यवहारिकता और आवश्यकता की जानकारी लेते  हुए सचिव आपदा प्रबंधन को आपदा प्रबंधन से संबंधित फंड को समय से और समुचित मात्रा में जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों को और संबंधित पक्षों को निर्देशित किया…

Read More

झुर्रियों का डर और बोटॉक्स की शरण में फिल्मी दुनिया ;’ क्या आप जानते हैं की जिन ग्लैमरस एक्ट्रेस को परदे पर आप अदाएं बिखरते देख कर वाह वाह करते हैं दरअसल उनकी खूबसूरती के पीछे भी एक नया खेल होने लगा है , जी हाँ बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपनी झुर्रियां छुपाने के लिए बोटॉक्स करवाती हैं। इसकी वजह से 40 पार होने के बाद भी ये एक्ट्रेस 24 साल से ज्यादा की नहीं लगती हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का नाम शामिल हैं। कई नाम ऐसे भी है जिन्हें देखने के बाद…

Read More

ये है चाय पीने का सही और गलत समय, 99% लोग करते हैं गलती? :  देश भर में चाय पीने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. खासकर, सुबह उठते ही लोग दूध वाली चाय जरूर पीना पसंद करते हैं. हर्बल टी पीने वालों की संख्या भी इन दिनों बढ़ रही है, लेकिन दूध वाली चाय के आगे अभी भी ये फेल है. आयुर्वेद की एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे लिखती हैं कि भारत की 64% आबादी रोजाना चाय पीना पसंद करती है और उनमें से 30% से अधिक…

Read More

रिश्वत लेते पटवारी ने विजिलेंस को देखते ही निगल लिए नोट :  देहरादून की कालसी तहसील में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक क्षेत्रीय ग्रामीण की शिकायत पर मौके पर पहुंची विजिलेंस की टीम के सामने ही एक पटवारी ने रिश्वत के रुपए गटक लिए। जिसको लेकर टीम विकासनगर के उप जिला चिकित्सालय पहुंची जहां डाक्टर उसका मेडिकल परीक्षण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि कालसी तहसील के कोटी क्षेत्र में तैनात पटवारी गुलशन हैदर ने एक ग्रामीण से खतौनी में नाम परिवर्तन करने के एवज में दो हजार रुपए की मांग की थी।…

Read More

चारधाम यात्रा में क्यों श्रृद्धालुओं की इतनी मौतें :  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा हाई अल्टीट्यूड पर ही ज्यादा होती है, लिहाजा यात्रा में आये बुजुर्ग यात्रियों के सेहत पर खतरा भी ज्यादा होता है. बीते कुछ ही दिनों में अब तक कई श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जिसमें ऊंचाई पर यात्रा एक बड़ी वजह है जो बुजुर्गों के लिए अनुकूल नहीं कही जा सकती है। इसकी वजह हाईअल्टीट्यूड भी है और अत्यधिक ठंड भी. केदारनाथ जैसे धाम समुद्र तल से 3,583 मीटर की ऊंचाई पर है, जहां ऑक्सीजन की कमी, ठंडा मौसम और कठिन ट्रैकिंग मार्ग स्वास्थ्य के लिए…

Read More

द्रौपदी के तीन बड़े पाप: आपको महाभारत काल की एक रोचक जानकारी देने जा रहा है। ये तो आपको मालूम ही होगा की जब पांडव द्रौपदी के साथ हिमालय की चढ़ाई करने लगे कि अब इसी रास्ते स्वर्ग तक पहुंचना है तो रास्ते में ही उनकी मृत्यु होती गई. हालांकि उन सभी ने ये सोचा था कि वो सशरीर वहां तक पहुंचेंगे. रास्ते में सबसे पहले द्रौपदी गिरीं और उनके प्राण पखेरू उड़ गए. तब पता लगा कि उन्होंने तीन बड़े पाप किए थे, इसलिए स्वर्ग के रास्ते में ही वह मृत्यु को प्राप्त हुईं. ये तीन बड़े पाप क्या थे.…

Read More