Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
बेरहम बीवी ने मार डाला पूर्व डीजीपी पति को ! : कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वे 20 अप्रैल को बेंगलुरु में अपने घर में मृत पाए गए. सूत्रों के मुताबिक दोपहर में उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था. झगड़े के दौरान उनकी पत्नी ने उन पर मिर्च पाउडर फेंका, उन्हें बांधा और फिर चाकू से हमला करके उनकी हत्या कर दी. 68 साल के ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला किया गया था.हत्या के बाद ओम प्रकाश की पत्नी ने एक अन्य पुलिसकर्मी…
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में आज उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी. गौरतलब है कि ये तीनों चारधाम वाले जिले हैं. उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम हैं. इन दोनों धामों के कपाट 30 अप्रैल को खुल रहे हैं. रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम है. बाबा केदार के कपाट 2 मई को खुलेंगे. चमोली में बदरीनाथ धाम स्थित है. बदरीविशाल के कपाट 4 मई को खुलने जा रहे हैं. उधर कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में बारिश का अनुमान है इधर केदारनाथ धाम में पिछले तीन दिन से दोपहर बाद बारिश हो रही है.…
उत्तराखंड में नजूल जमीन को फ्री होल्ड कराने पर रोक लग गई है. ये फैसला शासन ने लिया है. जिससे प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में रह रहे लोगों को तगड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद लिए गए इस फैसले से अब राज्य में नजूल नीति 2021 नजूल भूमि के फ्री होल्ड को लेकर अप्रभावी हो गई है. इसर फैसले को लेकर शासन ने मंडलायुक्त और जिलों के जिलाधिकारियों को सूचना भेज दी है। बता दें कि उत्तराखंड में नजूल भूमि के फ्री होल्ड का मामला शुरू से ही विवादों में रहा है. हर सरकारों ने नजूल…
चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जिले में पशुपालन विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार यात्रा में शामिल होने वाले घोड़ों और खच्चरों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने विशेष कदम उठाए हैं. यात्रा के लिए घोड़ों और खच्चरों को पंजीकृत करने से पहले उनकी इक्वाइन इन्फ्लूएंजा और ग्लैंडर्स जैसी संक्रामक बीमारियों की जांच अनिवार्य की गई है. केवल निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त करने वाले घोड़ों और खच्चरों को ही यात्रा के लिए फिट माना जाएगा. यदि कोई पशु बीमार पाया जाता है, तो उसे…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, जमीन से जुड़े मामले, आर्थिक सहायता और अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन सेवा ही लक्ष्य को प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रही है।…
उत्तराखंड में डेंगू का डंक आपकी सेहत को न कर दे पस्त इसके लिए उत्तराखंड में जहाँ स्वास्थ्य विभाग सतर्क है तो वहीँ देहरादून में सबसे बड़े और अनुभवी डॉक्टर्स की टीम के साथ श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल भी अलर्ट मोड पर आया गया है और डाॅ जसकरन बजाज को नोडल अधिकारी बनाते हुए अस्पताल ने डेंगू मरीज़ों के लिए 50 बैड का डेंगू वार्ड भी आरक्षित कर दिया है। एक ऐसा अस्पताल जहाँ मरीज़ों को बेहतरीन और अनुभवी डॉक्टर्स की निगरानी में ट्रीटमेंट दिया जा रहा है वहां ये है बेहद खास तरीके से तैयार किया गया डेंगू…
“गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्…” रावण की रचना ‘शिव तांडव’ में भोलेनाथ के अद्वितीय रूप का वर्णन है. बाबा अपने गले में सर्पों का हार पहने हैं… जहां-जहां भोलेनाथ, वहां-वहां उनके परम भक्त नाग देव. ऐसे में भला शिव की निराली नगरी काशी की बात कैसे न की जाए. जहां एक तरफ संकरी गलियों में सहजता से चलते सांड मिल जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर धर्मनगरी में स्थित है नाग कूप, जिसका द्वार सीधा नागलोक में खुलता है. बाबा विश्वनाथ के त्रिशूल पर बसी काशी के जैतपुरा क्षेत्र में स्थित नाग कूप को लेकर धार्मिक मान्यता है कि प्राचीन कूप का…
निजी स्कूल पर देहरादून प्रशासन की गिद्द नजर
निजी स्कूल पर देहरादून प्रशासन की गिद्द नजर: जिला प्रशासन के आक्रमक रवैये से पुस्तक माफियाओं के बाद अब निजी स्कूल भी बैकफुट पर आ गए है। स्कूलों ने मनमाने तरीके से बढ़ाई फीस कम कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित प्रशासन की कोर टीम ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 25 निजी स्कूलों का पिछले 05 वर्षाे के फीस स्टैक्चर की जांच की गई। मानक से अधिक फीस बढ़ाने वाले स्कूलों को सख्त हिदायत के बाद निजी स्कूल बैकफुट पर आ गए है। जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्कूलों ने…
तीन दिन पहाड़ से मैदान तमौसमक बदलेगा
तीन दिन पहाड़ से मैदान तमौसमक बदलेगा :उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, अगले कुछ दिन तक मौसम के बिगड़ने से मैदानी इलाको में गर्मी से राहत मिल सकती है, पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हो सकता है, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन दिनों झोंकेदार हवा चलने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार…
WhatsApp ने स्टिकर्स के लिए एक नया फीचर ऐप में पेश किया है। अब यूजर्स वॉट्सऐप में ऐप को छोड़े बिना कस्टम स्टिकर पैक क्रिएट कर सकते हैं। अब यूजर्स एक-एक स्टिकर की जगह पूरे स्टिकर पैक को भी सेंड कर पाएंगे। लेटेस्ट अपडेट के बाद कस्टम स्टिकर पैक फीचर वॉट्सऐप के एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं डिटेल। WhatsApp ने एक नया फीचर रोल आउट किया है, जो स्टिकर्स को ऑर्गनाइज करना और आसान बनाता है। Meta Platforms के इस इंस्टैंट मैसेजिंग क्लाइंट ने अब यूजर्स को ऐप छोड़े बिना कस्टम स्टिकर पैक्स बनाने…