Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
साल 2025 के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 18 मई, 2025 को शनि की कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में राहु साल के अंत तक रहेगा। राहु-केतु हमेशा वक्री गति से चलते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि कुछ राशियों के लिए कुंभ राशि में राहु का प्रवेश शुभ होगा। इस परिवर्तन के कारण, करियर में उन्नति, व्यापार की आर्थिक स्थिति में सुधार जैसे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए राहु अच्छा है। 2025 में वृषभ राशि वालों के लिए राहु अच्छा…
अंतरिक्ष में खेती करेगा भारत : इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के दो खास मिशन चर्चा में हैं. इसरो का पहला मिशन अंतरिक्ष में खेती की संभावनाओं को लेकर है. दूसरा मिशन स्वच्छ स्पेस से जुड़ा है. इसरो का ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंट मॉड्यूल यानि POEM-4 मिशन अंतरिक्ष में नई संभावनाओं की तलाश करेगा. PSLV रॉकेट से इस ‘POEM-4’ मिशन की लॉन्चिंग 30 दिंसबर को होगी. पहले मिशन में अंतरिक्ष में बीज उगाने का अध्ययन होगा. एक बॉक्स में लोबिया के 8 बीज उगाए जाएंगे. बॉक्स का तापमान पूरी तरह कंट्रोल किया जाएगा. आइए जानते हैं इसरो के मिशन की खास बातें। इसरो…
उत्तराखंड के पंडाल में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक : प्रयागराज महाकुंभ-2025 में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, पूर्वी पटरी प्रयागराज में 100×400 वर्ग फिट भूमि निःशुल्क आवंटित कर दी है। इस भूमि पर उत्तराखंड राज्य का पंडाल सजेगा, जहां मेलार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 की तैयारियों के जोर पकड़ने के साथ ही उत्तराखंड में भी मेलार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने…
चौकोड़ी: प्रकृति का नायाब तोहफा
चौकोड़ी प्रकृति का नायाब तोहफा : बांज, चीड़, बुरांश और देवदार के घने जंगल, फलदार बगीचे, दूर तक फैले चाय बागान, नीला आसमान और उत्तर दिशा में चांदी-सा चमकता पर्वतराज हिमालय। ऐसी खूबसूरती और कहां?” ये पंक्तियां किसी साहित्यकार की कल्पना नहीं बल्कि वाराणसी के एक अखबार में मेरे सहकर्मी रहे खुशाल सिंह धामी ने कुमाऊं के घूमने लायक स्थानों पर चर्चा के दौरान चौकोड़ी (Chaukodi) घूमने की सलाह देते हुए कही थीं। खैर, उस दिन की बात उसी दिन खत्म हो गयी और जीवन की तमाम व्यस्तताओं के बीच चौकोड़ी का यह शब्द-चित्रण स्मृति-पटल पर धुंधला होते हुए खत्म-सा…
स्मृति हानि: जानें क्यों होती है याददाश्त कमजोर
स्मृति हानि जानें क्यों होती है याददाश्त कमजोर : विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है, जिसकी कमी से सेहत पर कई गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। बी-12 कम होने से शरीर में खून की कमी होती है, सांस लेने में परेशानी होती है। चक्कर आते हैं और दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ब्रेन भी हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना जिंदगी जीना कठिन होता है। अगर शरीर में जरूरत से ज्यादा विटामिन बी-12 कम हो जाता है, तो इसका असर दिमाग पर पड़ता है। इसे न्यूरो प्रॉब्लम भी हो सकती…
नई प्रेम कहानी : कन्नौज में एक गजब की शादी देखने को मिली है। इस शादी की चर्चा न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश में हो रही है। आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि प्यार में लोग हर हद पार कर देते हैं। ऐसा ही कुछ कन्नोज में भी हुआ है। 2 सहेलियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। मगर समलैंगिक शादी को भारत में मान्यता नहीं मिली है। ऐसे में शादी करने के लिए एक लड़की लड़का बन गई। जी हां, तीन ऑपरेशन करवाने के बाद लड़की ने अपना जेंडर चेंज करवाया और अपनी सहेली से…
2024 को अलविदा कहकर 2025 का स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। कई लोग नए साल का जश्न कैसे मनाएं, इसकी योजना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नए साल के जश्न से जुड़े वीडियो और रील्स वायरल हो रहे हैं। क्रिसमस साल का आखिरी त्यौहार होता है और इसके 5 दिन बाद ही नए साल का जश्न आता है। खासकर कॉर्पोरेट कर्मचारी लंबी छुट्टी लेकर यात्रा पर निकलते हैं। अब क्रिसमस और नए साल की यात्रा को लेकर टिकटॉक पर एक बोल्ड ट्रेंड वायरल हो रहा है। बोल्ड सुनकर आप जो सोच…
उत्तराखंड में आगामी नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को लेकर मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर राज्यभर में विवाद और आपत्तियों का अंबार लग गया है। खासकर हरिद्वार जिले में आरक्षण को लेकर ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा उठाए गए सवालों और आपत्तियों के बाद राज्य चुनाव आयोग को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड के हरिद्वार शहर, जो धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, में मेयर पद के आरक्षण को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग इसे भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक…
रामनगर में न्यू ईयर 2025 के लिए होटल और रिसॉर्ट तैयार : नए साल 2025 के स्वागत के लिए रामनगर पर्यटन नगरी पूरी तरह से तैयार है। यहां के होटल और रिसॉर्ट्स ने पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज तैयार किए हैं, जिसमें कुमाऊनी व्यंजन, उत्तराखंडी संगीत, लाइव सिंगिंग और अन्य मनोरंजन कार्यक्रम शामिल हैं। क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष के मौके पर रामनगर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। रामनगर, खासकर कार्बेट नेशनल पार्क और आसपास के क्षेत्रों जैसे ढिकुली, मोहान, छोई, क्यारी, ढेला, टेड़ा और सांवल्दे में स्थित करीब 150 से अधिक होटल और…
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के चलते इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और ठंड के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 21 दिसंबर के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, दिसंबर के अंत में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके बाद एक बार फिर बर्फबारी और बारिश की संभावना…