Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
बढ़ा रोडवेज बसों का संकट
बढ़ा रोडवेज बसों का संकट: राज्य में भविष्य में रोडवेज बसों का संकट बढ़ सकता है। परिवहन निगम ने जिन 100 नई बसों की खरीद का टेंडर जारी किया था, उसमें किसी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं ली। इस कारण बस खरीद की प्रक्रिया आगे खिसक गई है। दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों के प्रवेश की बाध्यता होने के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है। परिवहन निगम की बसों का बेड़ा 950 था। 2023-24 में निगम की 12 बसें कंडम हुईं, 835 बचीं। इस साल 55 बसें कंडम हो रही हैं। पिछले साल निगम ने 150 बसें खरीदी थीं, जिससे…
मैडम सो रही हैं क्लासरूम में नो डिस्टर्ब
मैडम सो रही हैं क्लासरूम में नो डिस्टर्ब: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। जिले के कृष्णपुरी स्थित एक जूनियर हाई स्कूल की महिला शिक्षिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला शिक्षिका कक्षा के अंदर गहरी नींद में सो रही हैं, जबकि बच्चे कक्षा में मौजूद हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि शिक्षिका की नींद में कोई भी खलल नहीं पड़ता, और न ही बच्चों का ध्यान…
कच्चे तेल के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेगी
कच्चे तेल के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेगी : पेट्रोल डीजल में जनता को राहत देने की बजाय सरकार ने 36000 करोड़ अपने खाते में डाले – सूर्यकांत धस्माना, अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गोता खा रही हैं लेकिन सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में जनता को कोई राहत देने की बजाय उससे होने वाली बजट को भी हड़प रही है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने अहमदाबाद में आज से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक व…
उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त – सुप्रीम कोर्ट
उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त – सुप्रीम कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट ने दीवानी मामले को आपराधिक केस में बदलने की प्रवृत्ति पर यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए टिप्पणी की, कि उत्तर प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। कोर्ट ने कहा कि दीवानी मामले को आपराधिक मामले में तब्दील करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और जांच अधिकारी को हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि दीवानी विवाद के मामले में आपराधिक केस क्यों शुरू किया गया?ये टिप्पणियां सोमवार…
औरग़ज़ेब ने निखारा अभिनेता अक्षय खन्ना का कैरियर
औरग़ज़ेब ने निखारा अभिनेता अक्षय खन्ना का कैरियर : जिस औरंगज़ेब के नाम पर देश में हंगामा बरपा है जिस मुग़ल आक्रांता के नाम पर सियासत उफान पर है उसी ने एक डूबते कैरियर को आसमान की बुलंदी पर पहुंचा दिया है। जी है हम बात कर रहे हैं अभिनेता अक्षय खन्ना की जिन्होंने छावा (Chhaava) से बॉलीवुड में वापसी कर ली है। अभिनेता को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। एक्टर के अभिनय ने फिल्म पर चार चांद लगाने का काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने जबरदस्त कलेक्शन किया…
दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड
दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड: अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, परिवहन विभाग की ओर से इस बार की यात्रा को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए कई तैयारी की गई हैं, यात्रा पर जाने के लिए सबसे पहले ग्रीन कार्ड और फिर ट्रिप कार्ड बनवाना होगा, इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड 10 दिन के लिए वैध होगा जबकि, इसके बीच एक वाहन किसी भी धाम का दूसरा फेरा नहीं…
महंगाई में कैसे चलाएं घर
महंगाई में कैसे चलाएं घर: भारत में वर्किंग वुमन भले ही कम हों लेकिन हर औरत को घर का मैनेजमेंट बेहतरीन तरीके से आता है। छोटी-छोटी बचत कर वे अच्छी-खासी राशि जमा कर लेती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाओं को इन बचत के पैसों को सही जगह निवेश करने या सुरक्षित रखने से जुड़ी जानकारी कम होती है। बचत के साथ-साथ महिलाओं को इस बात की भी जानकारी रखनी चाहिए कि बचाए हुए पैसों को कहां निवेश करने से फायदा होगा और इन्वेस्टमेंट का सुरक्षित तरीका कौन सा है। आइए जानते हैं कुछ तरीके, जिनकी मदद से आप अपने घर के…
लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत
लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत: ट्रेनें आमतौर पर जब स्पीड पकड़ लेती हैं तो दो ही वजह से रुकती है या तो स्टेशन आ चुका होता है या फिर कई मर्तबा लाइन क्लियर न होने की वजह से उन्हें ब्रेक लगाने पड़ते हैं. हां कई बार किसी जानवर के ट्रैक पर आने की वजह से भी ट्रेन को रुकना पड़ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना कि देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन के पहिए एक लहंगे की वजह से रुक गए हों? जी हां, आप एक दम सही पढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के…
क्यों सिर्फ दो बार है राम-राम का नाम
क्यों सिर्फ दो बार है राम-राम का नाम: एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है—“राम-राम” दो बार क्यों कहा जाता है? क्यों नहीं सिर्फ एक बार “राम” कहकर अभिवादन किया जाता? इस सवाल के पीछे छिपी है एक गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समझ, जिसे जानना न केवल रोचक है, बल्कि श्रद्धा और विश्वास को भी और मजबूत करता है। भारतीय संस्कृति में जब हम किसी से मिलते हैं, तो अभिवादन स्वरूप दो प्रमुख तरीके अपनाते हैं— हाथ जोड़कर नमस्कार भगवान का नाम लेकर अभिवादन करना, जैसे “जय श्रीराम”, “हरि ओम”, या फिर “राम-राम”।“राम-राम” कहना न केवल शिष्टाचार की पहचान…
कॉलेज में स्पीच देते आया हार्ट अटैक
कॉलेज में स्पीच देते आया हार्ट अटैक: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से भावुक कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर छात्रा वर्षा खरात स्पीच दे रही थीं। खुशनुमा माहौल था। हंसी-ठहाके लग रहे थे, लेकिन अगले ही पल पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्पीच देते वक्त वर्षा अचानक मंच पर गिर गईं, फिर उठी नहीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि वर्षा की मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है। यह घटना शिंदे कॉलेज परंडा की है। वायरल वीडियो में…