Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
राजीव स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये गये।वर्तमान में प्रचलित शीतकालीन चार-धाम यात्रा के सम्बन्ध में फीड बैक लेकर रेंज के समस्त जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियान ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, ड्रंकन ड्राईव जैसे मामलों आदि पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। अवैध मादक पदार्थों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित अभियान मे प्रभावी कार्य़वाही करने के निर्देश दिये गये। नये कानून के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों के निराकरण…
कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर मंगलवार सुबह 4 बजे से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई चल रही है। देहरादून के चमन विहार में स्थित राजीव जैन के आवास पर ईडी और सीआईएसएफ की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जो घर की तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज और कुछ नकदी बरामद की गई है। ईडी की टीम ने जैन के घर से भूमि के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज और अन्य…
उत्तराखंड विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन (UDCEA) के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को देहरादून के शिवाजी धर्मशाला में किया गया। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष के रूप में सूर्यप्रकाश राणाकोटी, महामंत्री के रूप में प्रशांत सेमवाल और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में टीएस पंवार को चुना गया। यह चुनाव उत्तराखंड विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अनुभव और नेतृत्व क्षमता नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन और कामकाज में समृद्ध अनुभव रखते हैं और विभिन्न कर्मचारी तथा अभियंता संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष…
सर्दियों का मौसम महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए खास महत्व रखता है। इस समय तापमान गिरने के साथ-साथ शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और गर्मी की आवश्यकता होती है। ऐसे में, यह बेहद जरूरी हो जाता है कि महिलाएं अपनी डाइट में ऐसी पौष्टिक और गर्मी देने वाली सब्जियां शामिल करें, जो न केवल इम्यूनिटी को मजबूत करें बल्कि शरीर को भी ऊर्जा प्रदान करें। आज हम आपको सर्दियों में महिलाओं के लिए 5 ऐसी फायदेमंद सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। 1. पालक (Spinach) पालक सर्दियों की सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक सब्जी है। यह…
38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर समारोह की भव्यता के बीच योग और मलखंभ जैसे दो पारंपरिक खेल भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बन गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह को भारतीय ओलंपिक संघ ने स्वीकार कर लिया। भव्य शुभंकर समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी ऊषा ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर प्रतीक मौली, लोगो, जर्सी, एंथम और टैग लाइन को लॉन्च किया। राष्ट्रीय खेलों के लिए टैग लाइन संकल्प से शिखर तक घोषित की गई है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में आयोजित…
चमोली जिले के खैनुरी गांव में माता-पिता का साया खोने के बाद परेशानियों में जीवन यापन कर रहे तीन अनाथ बच्चों की मदद को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथ बढाया है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री ने चमोली प्रशासन की टीम के माध्यम से अनाथ बच्चों के भरण पोषण और सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाई है। मुख्यमंत्री के निर्देश चमोली प्रशासन की टीम ने खैनूरी गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों के लिए भेजी गई आवश्यक वस्तुएं उन्हें उपलब्ध कराई। वहीं मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद का…
देहरादून , 16 दिसंबर , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में चतुर्थ ‘उत्तराखण्ड लोक विरासत’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के कोने-कोने से लोक कलाकारों को एक मंच पर लाकर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे भावी पीढ़ी तक पहुँचाने की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने उत्तराखंड लोक विरासत टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे उत्तराखंड के सभी लोक कलाकार अपनी मेहनत और लगन से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत…
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का देहांत हो गया है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे. वे 73 साल के थे. वे ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे.उस्ताद जाकिर हुसैन की तबले पर असाधारण महारत ने संगीत की दुनिया में एक कालजयी विरासत बनाई है. उनके परिवार, दोस्तों और उन अनगिनत फैंस से देश की गहरी सहानुभूति है, जिनके जीवन को उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी से प्रभावित किया. उनका संगीत अब दिलों में हमेशा गूंजता रहेगा.’ दिल से जुड़ी…
प्रेरणा शर्मा की यात्रा एक टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट से लेकर एक सफल उद्यमिता तक, न केवल उनके पेशेवर जीवन की कहानी है, बल्कि एक सशक्त महिला की कहानी भी है, जिसने अपने सपनों को साकार किया। 2010 में टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, प्रेरणा ने अपनी असली रुचि और पैशन को पहचाना—प्राकृतिक और पौधों-आधारित स्किनकेयर उत्पादों के प्रति। प्रेरणा शर्मा ने 15 वर्षों तक तकनीकी क्षेत्र में सफलता के बाद एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। एक पारिवारिक ब्रेक ने उन्हें आत्म देखभाल की अहमियत का अहसास कराया और उन्होंने “नव तक्श वेलनेस” की स्थापना की,…
सौरभ बहुगुणा का दावा : एक विजन , नेक मिशन और पूरा फोकस …. जी हाँ देश की सबसे बड़ी चुनौती अगर बेरोज़गारी है तो उत्तराखंड सरकार के रोज़गार मंत्री और युवा नेतृत्व के अगुआ सौरभ बहुगुणा ने भी इस चुनौती को जीतने का बीड़ा उठा रखा है। जिस भी फील्ड में संभावना दिखती है वहां रोज़गार और कौशल विकास की योजना से बेरोज़गारों को जोड़ने की मुहीम शुरू की जा रही है। पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वरोज़गार , पशुपालन दुग्ध डेयरी और मैदानी इलाकों में टेक्निकल फील्ड में युवाओं को जोड़ा जा रहा है। यही वजह है कि…