Author: Narad Post

देवी-देवताओं पर सर्वे – देखिये कौन टॉप पर : भारत में सनातन धर्म में देवी-देवताओं की संख्या 33 करोड़ हैं. हर देवी-देवता के भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ उनकी पूजा करते हैं. हाल ही में एक सर्वे में यह सामने आया है कि भारत में कुछ विशेष देवी-देवताओं की पूजा सबसे अधिक होती है. इस सर्वे के अनुसार, सबसे ज्यादा पूजा भगवान शिव, जिन्हें “देवों के देव महादेव” कहा जाता है, उनकी पूजा सबसे अधिक लोग करते हैं. लगभग 44 प्रतिशत भारतीय महादेव की पूजा करते हैं, जो उनकी असीम शक्ति और भोलेपन के कारण लोग उन्हें पसंद…

Read More

बुलेटवाले डीएम की रफ़्तार से फायदा ही फायदा :  बुलेट पर राजधानी देहरादून के डीएम सविन बंसल और फील्ड में  मातहतों का फुल एक्शन …. लोगों को जग रही समस्याओं से निजात की उम्मीद और शहर भर में दिख रहा सुधार का नज़ारा …  जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल बीते कई महीने से हर स्तर के कार्यों को धरातल पर उतार रहे है और मुख्यमंत्री के संकल्प को सिद्वी तक ले जाने का काम कर रहे है। जिलाधिकारी के प्रयासों से जहां देहरादून के पौराणिक धरोहरों की तस्वीर संवरने लगी है वही सुगम और सुरक्षित…

Read More

पूजा अर्चना कर पीएम ने निहारा भव्य हिमालय :  अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा – अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख – समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने विधि – विधान से मां गंगा की पूजा कर भोग भी चढ़ाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मुखवा गांव से ही भव्य हिमालय के दर्शन किए। प्रधानमंत्री काफी देर तक व्यू प्वाइंट से बर्फ से लकदक चोटियों के साथ ही हर्षिल घाटी से…

Read More

राहुल गांधी पर लगा 200 रुपए का जुर्माना : लखनऊ की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना राहुल गांधी की लगातार पेशी से गायब रहने के कारण लगाया गया. अदालत ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि यदि वे 14 अप्रैल 2025 को अदालत में पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वीर सावरकर पर विवादित बयान देने का मामला राहुल गांधी पर यह कार्रवाई एक विवादित बयान के चलते की गई है, जो उन्होंने 17 दिसंबर…

Read More

ऑफ़ नहीं बारह महीने उत्तराखंड रहेगा ऑन  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के मुखवा गांव से देशवासियों से अपील करी कि वह उत्तराखंड सर्दियों में भी घूमने आए और स्थानीय लोगो को चाहिए वे 365 दिन पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार रहें, उत्तराखंड में अब ऑफ-सीजन नहीं होना चाहिए यहां सीजन ऑन रहना चाहिए विंटर टूरिज्म उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और इस पर्यटन से उत्तराखंड विकास के रास्ते पर जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रेरणा देते हुए कहा उत्तराखंड के अंदर विरासत से विकास तक के लिए असीम संभावनाएं हैं और हमें अपनी विरासत के…

Read More

न्याय के देवता ग्वेल ज्यू को किसने लिखा खून से पत्र :  विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में जिस प्रकार उत्तराखंड के मूल निवासी एवं पहाड़ियों को भाजपा के मंत्री द्वारा गाली दी गई इस विषय के विरोध हेतु मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को उसे उसके पद से हटाए जाने के विरोध में अल्मोड़ा चितई गोलू मंदिर में अपने खून से पत्र लिखकर गोलू महाराज के चरणों में अर्पित किया एवं गुहार लगाई की उत्तराखंड पर्वतीय राज्य को न्याय मिल सके और प्रेमचंद अग्रवाल को उसके पद से तुरंत हटाया जाय और गोलू महाराज से हमें उम्मीद है कि वह हमारे…

Read More

जान लें नोट पर लिखे वचन के पीछे का कारण: नौकरी से लेकर बिजनस भी हर कोई पैसा कमाने के लिए ही करता है. सभी देशों की करेंसी भी अलग होती है, जैसे भारत में जहां रुपया चलता है, वहीं अमेरिका में डॉलर और बाकी देशों में दूसरी करेंसी चलती है. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आपके जेब में जितने भी रुपये का नोट है, उस पर एक वचन लिखा होता है. भारत में नोट जारी करने का काम भारतीय रिज़र्व बैंक यानी आरबीआई करता है. आरबीआई भारत में मुद्रा को प्रिंट करता है और उसका प्रबंधन…

Read More

पहला ऑस्कर कुत्ते ने जीता था: दुनिया का सबसे भव्य अवार्ड शो …. रेड कार्पेट पर खूबसूरत सितारे और दुनियाभर के फ़िल्मी सेलेब्रिटीज़ का जमावड़ा ये है ऑस्कर का जलवा … लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ऑस्कर अवॉर्ड को पाने की चाहत हर सेलिब्रिटी की होती है, उसकी असली कीमत कितनी होती है? उसका असली नाम क्या है पहला ऑस्कर विजेता कौन था ? नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं… ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली एकेडमी में करीब 10,000 मेंबर्स हैं। ये सभी किसी न किसी तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। जो ऑस्कर अवॉर्ड दुनियाभर की…

Read More

जमीन पर सोने के खतरे ही खतरे: अगर आप भी गर्मी में ठंडक के चक्कर में फर्श पर तकिया लगाकर आराम फरमाने के शौक़ीन हैं तो ज़रा खबर पढ़ लीजिये क्योंकि ये तो हम, सबने देखा है कि पुराने ज़माने में हमारे बुजुर्ग ज्यादातर ज़मीन पर ही सोते थे। ज़्यादातर लोग बिना किसी बिछावन के ही ज़मीन पर सोते थे। आज भी कई लोगों को यह पसंद है और आरामदायक लगता है। ज़मीन पर सोना सुखद और ठंडक देने वाला हो सकता है। लेकिन ज़मीन पर सोने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सीधे शब्दों में कहें तो शरीर…

Read More

क्या आप करते हैं नींद के 10-3-2-1-0 नियम फॉलो: अगर आपको दिनभर तरोताज़ा रहकर घर या दफ्तर का कामधाम निपटाना है तो इसके लिए आपकी रात की नींद कैसी है ये देखना समझना ज़रूरी है। मानव जीवन की सबसे सुकून भरी घड़ियां वही होती है जब हम और आप सुकून और राहत भरी नींद लेते हैं। भारत में नींद के शौकीनों को आलसी और न जाने क्या क्या कहा जाता है लेकिन नींद इतनी महत्वपूर्ण है कि ज्यादातर अमेरिकी कहते हैं कि वे अधिक आराम पाने के लिए अपनी सुबह की दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। 29% लोग नाश्ता छोड़ देते…

Read More