Author: Narad Post

नमो थीम वाला बजट सिर्फ प्रचार :  उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने धामी सरकार के ₹1,01,175.33 करोड़ के बजट को भ्रमित करने वाला दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि बजट में बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसान कल्याण पर कोई ठोस नीति नहीं है। यह सिर्फ चुनावी वादों का पुलिंदा है, जिसमें अमल की कोई स्पष्ट योजना नहीं दिखती। बढ़ता कर्ज, कमजोर वित्तीय प्रबंधन पूंजीगत व्यय में सिर्फ 7% वृद्धि, जबकि राज्य की जरूरतें इससे कहीं अधिक हैं, कर्ज बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार ने ऋण प्रबंधन पर कोई विस्तृत योजना नहीं दी। रोजगार और पलायन पर…

Read More

हमारा संकल्प उत्तराखंड के संसाधनों, जमीनों, को भू माफियाओं से बचाना :  विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान कहा कि यह संशोधन भू सुधारों में अंत नहीं अपितु एक शुरुआत है। राज्य सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप भू सुधारों की नींव रखी है। भू प्रबंधन एवं भू सुधार पर आगे भी अनवरत रूप से कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य की जनता की जन भावनाओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप निर्णय लिया है। सरकार…

Read More

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के छात्रों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही :  हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को देहरादून में विधानसभा की कार्यवाही देखी। पक्ष विपक्ष को वाद प्रतिवाद करते देखना छात्र-छात्राओं के लिए अलग तरह का अनुभव रहा। उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर छात्र छात्राएं खुश दिखाई दिए। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।  संयोजक डॉ. निशा रानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों का 20 सदस्य दल विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए देहरादून पहुंचा। छात्र छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर SGRRकी नई पहल ! :  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एस.जी.आर.आर.यू) में सामाजिक एंव मानविकी विज्ञान संकाय द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया और स्टूडेंट्स में नई चेतना का संचार किया। इस दौरान  हिन्दी विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा के उपलक्ष्य पर भाषा विचारों का वाहक, भाषा और संस्कृति अटूट संबंध, भाषा और बहुभाषावाद वैश्विक परिप्रेक्ष्य, भाषा और विविधता एकता में अनेकता, विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय का आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रीती तिवारी ने…

Read More

लोको पायलटों के लिए नारियल पानी कफ सिरप बैन : दक्षिणी रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल ने लोको पायलटों और अन्य ट्रेन संचालन कर्मचारियों के लिए एक नया फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ड्यूटी से पहले या ड्यूटी के दौरान कुछ विशेष चीजों के सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. रेलवे का कहना है कि होम्योपैथिक दवाओं, शीतल पेय (सॉफ्ट ड्रिंक), नारियल पानी, कफ सिरप और माउथवॉश के सेवन से सांसों की जांच (ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट) में अल्कोहल की मात्रा बढ़ी हुई पाई जा रही है. इससे कर्मचारियों की तैनाती में दिक्कत आ रही है…

Read More

भगवान शिव की कहानी  : भगवान शिव हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। उन्हें “महादेव” (देवों के देवता), “पशुपति” (सभी जीवों के स्वामी) और “भूतनाथ” (भूत-प्रेतों के स्वामी) के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव की महिमा अनंत है, और उनकी अनेक कथाएं हैं जो उनकी महानता, शक्ति और करूणा को दर्शाती हैं।भगवान शिव का उत्पत्ति ब्रह्मा और विष्णु से नहीं हुई, बल्कि वे स्वयं साकार हैं और निराकार ब्रह्म का रूप हैं। शिव का परिवार पार्वती (पत्नी), गणेश (पुत्र) और कार्तिकेय (पुत्र) के रूप में प्रसिद्ध है। भगवान शिव का वाहन नंदी बैल है और…

Read More

विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे एसजीआरआर स्टूडेंट्स : विधानसभा में ज़ब धामी सरकार अपना बजट पेश कर रही थी तो दर्शक दीर्घा में स्पेशल दर्शक बड़े कौतूहल से इस लम्हे को देख रहे थे.. आज श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ उत्तराखंड विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे। यह छात्र-छात्राओं के लिए पहला मौका था जब उन्होंने सीधे विधानसभा की गतिविधियों को अपनी आंखों से देखा और समझा। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। यह अनुभव छात्र-छात्राओं के लिए समाचार माध्यमों के जरिये विधानसभा की कार्यवाही को देखने और समझने से बिल्कुल…

Read More

रहस्यमयी शिव मंदिर! भूतों के बनाए इस मंदिर में रात बिताना क्यों खतरनाक? :  इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। देश में महादेव के अनेक प्राचीन मंदिर हैं, इनमें से कुछ मंदिरों के साथ विचित्र मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान के जयपुर में भी है, जिसे भूतेश्वर महादेव मंदिर कहते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर को भूतों ने बनाया है, इसलिए इसका ये नाम रखा गया है। आगे जानिए इस मंदिर से जुड़ी अन्य रोचक बातें… कहां है…

Read More

इन 15 महिलाओं को माँ क्यों मानना चाहिए ? :  हिंदू धर्म में महिलाओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है। अनेक ग्रंथों व पुराणों में भी स्त्रियों के मान-सम्मान की बात कही गई है। ये भी लिखा है कि जिस घर में स्त्रियां खुशी से रहती हैं, वहां देवता निवास करते हैं। पुराणों में अपनी मां के अलावा 15 अन्य महिलाओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें मां के समान ही मानना चाहिए और आदर करना चाहिए। आगे जानिए कौन हैं ये 15 महिलाएं… श्लोक स्तनदायी गर्भधात्री भक्ष्यदात्री गुरुप्रिया। अभीष्टदेवपत्नी च पितु: पत्नी च कन्यका।। सगर्भजा या…

Read More

5000 कुत्तों का फर्जी नसबंदी घोटाला :  अजब गजब हैं सरकारी विभागों के घोटाले और हैरान करने वाले हैं घोटालेबाज़ों के कारनामे … महिलाओं की नसबंदी घोटाला तो संभव है लेकिन कुत्तों की नसबंदी घोटाला … आपको सुनकर ही हंसी आ रही होगी लेकिन जनाब इसमें लखों का खेल हो गया। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां कागजों में 5219 कुत्तों की नसबंदी दिखाकर संबंधित कंपनी को 32 लाख रुपये का भुगतान किया गया। हैरानी की बात यह है कि नसबंदी के दौरान न तो कोई वीडियोग्राफी…

Read More