Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
उत्तराखंड में कई ऐसे प्रसिद्द जगह हैं, जहां अक्सर देश-विदेश के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आते हैं। इनमें से ही एक स्थान रामनगर में स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क है। जो इन दिनों सुर्ख़ियों में है। मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति हाल ही में एक्टर सुमित सूरी से शादी के बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस सुरभि लम्बे समय से टेलीविजन शो में काम कर रही हैं। लेकिन कलर्स टीवी पर प्रकाशित नागिन शो से उनको एक अलग पहचान मिली। दोनों प्रेमियों ने शहर की भीड़भाड़ से दूर उत्तराखंड में आकर शादी की है। सुरभि और सुमित की शादी…
99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य – दुनिया कई ऐसे रहस्यों से भरी पड़ी हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। ऐसा भी नहीं है कि, इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की किसी ने कोशिश न की हो। दरअसल वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों के पीछे का सच जानने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते। हमारे ब्लॉग में हम आपको पहले भी कई अदभुत व रहस्य्मयी मंदिरों और जगहों के बारे में बता चके है। आज भी हम आपको एक रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।…
जल ही जीवन है, बिना पानी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्यास बुझाने के लिए पानी से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। अक्सर जब हमें प्यास लगती है तो हम भागे-भागे आते हैं और पानी गटागट करके पी लेते हैं। अक्सर लोग पानी खड़े होकर पीते हैं और ऐसे में हमारे बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि पानी बैठकर ही पीना चाहिए। क्या आपको मालूम है कि बैठकर पानी पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? आज हम इस आर्टिकल में इस विषय पर चर्चा करेंगे। जब आप बैठकर पानी पीते हैं…
पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को सजाया गया था। कपाट बंद होने के बाद भगवान श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल-दमाऊं सहित बाबा तुंगनाथ के जय उद्घोष के साथ प्रथम पड़ाव चोपता को प्रस्थान किया। इस मौके पर पांच सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर अपने संदेश में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस…
प्रदेश में 108 एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को कम कर दिया है. अगर एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचती है तो तीन गुना जुर्माना वसूला जाएगा. राज्य सरकार ने इमरजेंसी के दौरान तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराए जाने को लेकर ये फैसला लिया है. बात दें कि पर्वतीय क्षेत्रों में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को 35 मिनट से घटाकर 20 मिनट कर दिया गया है. जबकि मैदानी क्षेत्रों में इमरजेंसी एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को 20 मिनट से घटकर 12 मिनट कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की 272 गाड़ियां संचालित हो रही हैं,…
उत्तराखंड अगले कुछ घंटों बाद रजतोत्सव के महा आयोजन में खो जायेगा। दिल्ली से देहरादून तक मुख्यमंत्री धामी का मास्टर प्लान देखेगी देवभूमि और सरकार के भव्य विजन को साकार करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा करते हुए रेखीय विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल सम्पादन एवं सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस को देवभूमि रजत…
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसके दौरान एक गंभीर स्थिति सामने आई। डीएम को पिछले कुछ समय से इस कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की लापरवाही और अनुपस्थिति की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके मद्देनजर यह औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हर गिरी ने सुबह 10:15 बजे कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें मात्र एक कर्मचारी, प्रदीप कुमार, पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित पाया गया। बाकी 19 कर्मचारी अनुपस्थित थे, जिससे साफ हुआ कि कार्यालय में जनमानस को सेवाएं देने में गंभीर…
गंगा उत्सव 2024 को यादगार बनाने की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। हरिद्वार का चंडी घाट इस महोत्सव की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। इस उत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना है। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व गंगा उत्सव का मुख्य लक्ष्य न केवल गंगा नदी के महत्व को उजागर करना है, बल्कि इसे साफ रखने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है। इस अवसर पर बच्चों और कलाकारों का जमावड़ा चंडी…
उत्तराखंड के कांडा तहसील क्षेत्र का सेरी गांव पिछले कई वर्षों से आपदा की मार झेल रहा है। गांव के घाड़ी और ढोल्यूड़ा तोक में लगभग 30 मकान इस आपदा की चपेट में आ चुके हैं। वर्ष 2005 से घाड़ी और 2013 से ढोल्यूड़ा तोक में जमीन धंसने के कारण घरों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे यहां के निवासियों का जीवन खतरे में है। वर्तमान में लगभग 80 नाली उपजाऊ जमीन में भी दरारें आ चुकी हैं, और चार पेयजल स्रोत सूख गए हैं। प्रशासन ने 2005 की आपदा के बाद कुछ परिवारों को विस्थापित किया था, लेकिन आज…
ये तो आपने भी किसी को कहा और किसी से सुना ही होगा कि भारतीय महिलाएं बोलती बहुत हैं। किसी भी राज्य किसी भी भाषा और किसी भी समाज को देख लीजिये ये धारणा समान है क्योंकि महिलाओं पर अक्सर ये इल्जाम लगता आया है कि वो पुरुषों की तुलना में बहुत ज्यादा बोलती हैं, इसके चलते ये सामान्य धारणा भी बन गयी है. ये लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है. यह धारणा समाज में गहराई से जमी हुई है कि महिलाएं बहुत ज्यादा बोलती हैं. हालांकि, क्या यह सच में सही है? यह सवाल बहुत…