Author: Narad Post

देहरादून में चाइनीज मांझा विक्रेताओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई : चाईनीज मांजा बेचने वाले 3 लोगों के विरूद्व दर्ज किये अभियोग, सभी अभियुक्तों के विरूद्व की जा रही वैधानिक कार्यवाही, अब देहरादून पुलिस मुसीबत बनते जा रहे चाइनीज मांजा के खिलाफ सख्त एक्शन में आ गई है। लिहाज़ा अलग अलग  स्थानो पर चाईनीज मांजे के कारण हुई दुर्घटनाओ के बाद खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाईनिज मांजा बेचने वालो के विरूद्व कार्यवाही हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए है। जिसके तहत जनपद के नगर/देहात…

Read More

कांग्रेस में आंतरिक कलह मनवीर सिंह चौहान का सनसनीखेज बयान : जनता को सतर्क रहने की जरूरत, स्वार्थी नही हो सकते विकास में साझीदार, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि निकाय चुनाव विकास और निजी स्वार्थ के बीच की लड़ाई के बीच मुकाबला है और जनता को स्वार्थी लोगों की मंशा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा ही विकास की लड़ाई लड़ती रही है और हमेशा जनता के बीच मे रही है, जबकि कांग्रेस की सक्रियता महज चुनाव के वक्त निजी स्वार्थ को लेकर…

Read More

महाकुंभ 2025 जया किशोरी ने गंगा आरती से जगाया भक्तों में भक्ति का उल्लास : जया किशोरी ने लिया चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद, परमार्थ निकेतन शिविर प्रयागराज महाकुंभ में विश्व विख्यात कथाकार जया किशोरी पहुंची और उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सानिध्य में अरैल घाट संगम तट, प्रयागराज में आयोजित गंगा जी की आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन शिविर से स्वच्छता रैली निकाली। परमार्थ निकेतन परिवार, ऋषि कुमारों और विश्व के अनेक देशों से आये श्रद्धालुओं ने पूज्य स्वामी जी…

Read More

सिर्फ 20 रुपये में पाएं 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, जानें कैसे करें आवेदन : 18 से 70 साल तक का व्यक्ति ले सकता है फायदानई दिल्ली , केंद्र सरकार द्वारा कमजोर वर्ग को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाय) चलाई जा रही है। इसमें 20 रुपए सालाना यानी 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर 2 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। इस बीमा योजना में लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए की राशि मिलती है। इसमें बीमा खरीदने के…

Read More

जल्द भरे खाली पद – स्वाति एस. भदौरिया : NHM में आशा, आशा फैसिलिटेटर, ब्लॉक समन्वयक और जिला समन्वयक के खाली पद भरे जाएंगे, मिशन निदेशक द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई। उन्होंने कम्युनिटी प्रोसेस के अंतर्गत रिक्त पदों जिनमें आशा, आशा फैसिलिटेटर, ब्लॉक समन्वयक तथा जिला समन्वयक को आदर्श आचार संहिता के पश्चात् भरे जाने हेतु निर्देशित किया गया। मिशन निदेशक द्वारा प्रदेश में आशाओं के लिए संचालित मोबाइल एकेडमी प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जनपदों जिनमें चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, बागेश्वर व टिहरी को पुरुस्कृत किया। मिशन निदेशक द्वारा सीपीएचसी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मकर संक्रांति, उत्तरायणी पर्व शुभकामनाएं : देहरादून, 14 जनवरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान और धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। यह पर्व न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने…

Read More

डीएम ने अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों में जुटने के दिए सख्त निर्देश : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने समस्त आरओ, एआरओ, नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हेांनें कहा कि मतदान एवं मतगणना में कम दिन शेष है, यह महत्वपूर्ण समय है सभी अधिकारी निर्वाचन कार्यों में जुट जाएं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में आरओ की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होनें सभी आरओ से वे अपने सैक्टर, जोनल मजिस्टेªट से समन्वय रखें प्रत्येक चरण जोनल सेक्टर को अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री की DP बदलने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी के बीच राज्य में प्रदेशवासियों से सामूहिक रूप से देवभूमि आ रहे खिलाड़ियों के स्वागत में विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, वो ऐतिहासिक है। आगामी राष्ट्रीय खलों में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 10,000 खिलाड़ी देवभूमि आ रहे हैं। DP पर राष्ट्रीय खेल का लोगो…

Read More

राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेलों का नया युग शुरू होगा : पूर्व हॉकी कोच मीर रंजन नेगी  राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्साहित, राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी, चक दे इंडिया फेम पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन…

Read More

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 29 मनचलों की गिरफ्तारी : महिलाओं की सुरक्षा तथा नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है। हल्द्वानी शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर मनचले, शराब पीकर हुड़दंग करते हैं या बिना कारण रात में सड़कों पर घूमते, तफरी मारते हुए अशांति फैलाते हैं। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तथा नशा मुक्ति अभियान को सार्थकता देने के लिए नैनीताल पुलिस ने जनपद में सख्त कार्यवाही की जा रही है। बीती देर शाम…

Read More