Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
खनन माफियाओं पर चला कानून का हंटर : कम्पांउडिंग/पेनल्टी के खेल से बाज आएं अधिकारीः डीएम अवैध खनन, भण्डारण एवं निर्धारित क्षमता से अधिक खनन एवं परिवहन पर सीधा दर्ज हो बीएनएस में मुकदमा एवं वाहन जब्त। चंद एक प्रभावी प्रवर्तन से ही करना है अवैध होसलों को पस्त. राजस्व विभाग, व्यापार कर, जी०एस०टी०, वन, सिंचाई, खनन व अन्य समस्त सम्बन्धित विभागो की बहुत बारीकी से की जिम्मेदारी तय। अवैध खनन, अवैध भण्डारण व परिहवन का प्रकरण संज्ञान में आने पर कार्यवाही न किए जाने पर जिस क्षेत्र/विभाग के अधिकारी की संलिप्तता सामने आए, उसका सरंक्षण मानते सुसंगत धाराओं में…
क्रिसमस डे पर एसएसपी उतरे मैदान मे : थाना क्षेत्रों में चेकिंग/ ड्यूटी पाइंटों का किया आकस्मिक निरीक्षण. पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट पर पुलिस को किया गया ब्रीफ. क्रिसमसडे, विंटर कार्निवल व न्यू ईयर के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में जनता की सुविधा/सुरक्षा व सुगम यातायात हेतु लगाई गई है सभी स्थानों पर ड्यूटियां, क्रिसमस, विंटर कार्निवल एवं न्यू ईयर के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार गश्त, चैकिंग एवं यातायात व्यवस्था में ड्यूटीरत कर्मियों को ब्रीफ़ करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश देने तथा…
बेटे का फर्ज निभाएगी पुलिस ; IG राजीव स्वरूप की अभिनव पहल , हेल्पलाइन नंबर 7302110210 पर संपर्क करे. सेवा सुरक्षा उत्तराखंड पुलिस के इस स्लोगन पर मित्र पुलिस खरा उतरेगी। सरहदों पर तैनात जवानों व बाहरी राज्यों में नौकरी करने वाले व्यक्तियों के गांवों में अकेले रह रहे परिजनों की देखभाल की जिम्मेदारी पुलिस उठाने जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने इसके लिए अभिनव पहल शुरू करते हुए प्रवासी सेल गठित किया है। जिसमें दिए हेल्पलाइन नंबर 7302110210 पर संपर्क करने पर मदद मिल सकेगी। प्रवासी सेल में एक महिला निरीक्षक, एक महिला व एक पुरुष…
भीमताल में दर्दनाक हादसा , तीन लोगों की मौत
भीमताल में दर्दनाक हादसा , तीन लोगों की मौत : भीमताल में बड़ा हादसा हो गया है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 27 लोग सवार थे। अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई यात्री घायल हैं। पुलिस और अन्य राहत-बचाव दलों ने घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई…
केंद्रीय गृह मंत्री ने तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा की : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के उत्तराखंड राज्य में क्रियान्वयन में की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और त्वरित क्रियान्वयन की प्रशंसा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में आयोजित बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों के उत्तराखंड में क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में बताया कि उत्तराखंड राज्य में तकनीकी…
23 फरवरी को दुबई में होगा भारत पाक मुक़ाबला: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार यानी 24 दिसंबर को चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। वहीं, भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल के शुरुआत में फरवरी औऱ मार्च के बीच खेली जाएगी। इसकी मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है लेकिन भारत अपना सारा मैच नियूट्रल वेन्यू पर खेलगा यानी मुकाबला हाइब्रिड मॉडल के तहत…
सिक्योरिटी गार्ड ने 100 लड़कियों को दिया धोखा, पुलिस ने किया गिरफ्तार : ये खबर राजधानी दिल्ली से है जहाँ पश्चिमी जिला के साइबर थाना की पुलिस टीम ने हरियाणा के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। जो अपने आप को बड़ी इंटरनेशनल कंपनी का मैनेजर बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर महंगी सैलरी दिखाकर लड़कियों को लुभाता था। शादी का लालच देकर उनसे मीटिंग करता था, पहले उनका विश्वास जीतता और फिर उनके डेविड और क्रेडिट कार्ड से चीटिंग की वारदात को अंजाम देता था। अब तक यह 100से ज्यादा लड़कियों को टारगेट कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी की…
बबीता बनी एक दिन की SDM, IAS राहुल आनंद की शानदार पहल : उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में पहाड़ों पर बसे खूबसूरत सूरी गांव की बबिता परिहार को एक दिन के लिए SDM बनाया गया। अल्मोड़ा जिले में रानीखेत के एसडीम IAS राहुल आनंद ने बेटियों के उत्साह वर्धन के लिए यह इनिशिएटिव लिया है। राजकीय इंटर कॉलेज चमुधार मे सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, इसमें सूरी गांव की बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बबीता और उस जैसी ही और भी कई बेटियों के उत्साह वर्धन, प्रेरणा स्रोत और हौसला अफजाई के लिए…
चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी, सॉफ्टवेयर तैयार : उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में इस बार 30,000 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी के लिए 18,000 सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। 2500 हल्के-भारी वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव में मतदान व मतगणना के लिए 24,000 कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव प्रबंधन के लिए 4000 कर्मचारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के लिए 2000 अधिकारी तैनात किए जाएंगे। निकाय चुनाव में इस बार व्यय प्रेक्षक भी अलग से…
महाकुम्भ के दौरान बस स्टेशनो में गूजेंगे धार्मिक गीत : महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा मुहैया कराने में जुटा परिवहन विभाग मेला क्षेत्र में प्रदर्शनी/स्टाल लगाएगा। विभाग की इस पहल से महाकुम्भ में आने वाले लोगों को परिवहन से संबंधित सूचना आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, बस स्टेशन के अंदर महाकुम्भ से संबंधित धार्मिक गीत बजाए जाएंगे, जबकि चालकों एवं परिचालकों द्वारा श्रद्धालुओं से मृदु व्यवहार किए जाने हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुम्भ 2025 में लगभग 48 करोड़…