Author: Narad Post

 देहरादून : भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पांच पदाधिकारियों को संहिता के उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा है। 10 सितंबर 2024 को पीटी उषा ने पत्र में अजय पटेल, सहदेव यादव, भूपेंद्र सिंह बाजवा, राजलक्ष्मी साई देव और अलकनंदा अशोक की योग्यता पर प्रश्न उठाए हैं। ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा जारी नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है । इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्तियों को जवाब देने के लिए समय दिया गया है। यह निर्णय ओलंपिक संघ की नियमों और प्रक्रियाओं के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।…

Read More

 हरिद्वार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने गुरुवार को लक्सर तहसील में एक मस्जिद में किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। लक्सर के तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ले में बनी मस्जिद में खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे अब हटा दिया गया है। मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने लक्सर के उप-जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। प्रताप सिंह चौहान ने…

Read More

देहरादून : दून पुलिस ने पकड़ा नेहरु कालोनी क्षेत्र में अवैध शराब का गोदाम, बाहरी राज्यो से शराब की तस्करी कर उत्तराखंड के अलग अलग जनपदों में सप्लाई करने वाले 03 शराब तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त बाहरी प्रदेशों से अवैध शराब की तस्करी कर उस पर उतराखण्ड प्रदेश के स्टीकर व मोनोग्राम लगाकर कर उतराखण्ड सरकार को लगा रहे थे राजस्व का चूना। देहरादून थाना नेहरुकोलोनी मुख्यमंत्री उतराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक प्रदार्थों की तस्करी…

Read More

देहरादून :  विधायकों और पूर्व विधायकों को अब बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। राजभवन ने इसके लिए विधानसभा विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। जिससे इसका रास्ता साफ हो गया है। इस प्रावधान के बाद विधायकों के कुल वेतन-भत्तों में करीब एक लाख रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। अब प्रतिमाह लगभग चार लाख रुपये वेतन-भत्ते के रूप में मिलेंगे। साथ ही विधायकों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। राजभवन ने इसके लिए विधानसभा विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही ये अधिनियम बन जाएगा। इससे उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों…

Read More

एक-एक पाई की होगी वसूली : उत्तराखंड में दंगा-फसाद करने वाले उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए उत्तराखंड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने अध्यादेश के तौर पर लागू इस कानून के लिए विधेयक पेश किया था। विधायी ने राज्यपाल की मंजूरी के लिए विधेयक को राजभवन भेजा था। इस कानून के तहत हड़ताल, दंगों, बंद और आंदोलनों में सरकारी के साथ-साथ निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। इसके संबंध में एक दावा अभिकरण का गठन किया जाएगा। इसमें कोई…

Read More

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से लगाई जाने वाली जनता की अदालत में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे और जनता से इंसाफ मांगेंगे। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर से 22 सितंबर को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाने का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर जंतर मंतर पर लगाई जाने वाली इस जनता की अदालत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने…

Read More

 इजरायल और लेबनान के बीच स्थिति फिर से तनावपूर्ण होती जा रही है। इजरायली फाइटर जेट्स ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान पर बमबारी की, जिससे वहां के नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। रातभर चली इस बमबारी में कई गाँवों को निशाना बनाया गया, जिसमें 37 लोगों की मौत और लगभग तीन हजार लोगों के घायल होने की खबर है यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हिजबुल्ला के लड़ाकों पर पहले से ही वॉकी-टॉकी और पेजर बम विस्फोट किए गए थे। इन विस्फोटकों में छिपे हुए उपकरणों के चलते स्थिति और भी जटिल हो गई…

Read More

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सुमन नगर पुलिया के पास चैकिंग के दौरान संदिग्ध स्थिति में दो मोटर साइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों को रोका। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से एक बड़ी मात्रा में नकली नोटों के अलावा विभिन्न उपकरण भी बरामद किए गए। इस कार्रवाई के दौरान कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से पुलिस को दो लाख 25 हजार 500 रुपए के नकली नोट मिले हैं। इसके साथ ही दो लैपटॉप, तीन आईफोन, एक एंड्रॉइड फोन, एक जिओ कीपेड फोन, दो…

Read More

देहरादून : प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं। इसमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है। आगामी नवंबर व दिसंबर तक डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका रहती है। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस बार अप्रैल से लेकर 17 सितंबर तक डेंगू के कुल 75 मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश में…

Read More

जम्‍मू-कश्‍मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई. अनुच्‍छेद 370 के हटने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला गया. इलेक्‍शन तीन चरणों में होना है, जिसका पहला चरण 18 सितंबर को संपन्‍न हुआ. जम्‍मू-कश्‍मीर की जनता ने यहां के लोकतांत्रिक इतिहास में नई इबारत लिख दी है। पहले फेज के तहत कुल 59 फीसद वोटिंग हुई. यह आंकड़ा पिछले 7 चुनावों में सबसे ज्‍यादा है. इसका मतलब यह हुआ कि जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले कई चुनावों में सबसे ज्‍यादा वोटिंग इस बार हुई है. बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर में 10…

Read More