Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
उत्तराखंड राज्य ओलंपिक (Uttarakhand State Olympic) में मोहित साहू ने अपनी अद्वितीय कहानी के जरिए सभी को चौंका दिया। 300 रुपये की कबाड़ साइकिल से कांस्य पदक जीतने वाले मोहित ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। बनभूलपुरा के मोहित साहू ने एक बार फिर यह साबित किया कि अगर मन में हौसला हो, तो कोई भी काम कठिन नहीं होता। रविवार को राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग लेते समय मोहित उन प्रतिभागियों के साथ खड़ा हुआ, जो महंगी और आधुनिक साइकिलों पर सवार थे, जिनकी कीमत ढाई…
स्नैक्स में मूंगफली के लाभ : अगर आप भी इन्हीं में से हैं और इस गिल्ट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो स्नैक्स टाइम पर मूंगफली का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद सबित हो सकता है आपको इसे खाने के कुछ लाजवाब फायदों से रूबरू कराते हैं। मूंगफली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। हाई कैलोरी स्नैक होने के बावजूद, मूंगफली वजन घटाने में भी मदद कर सकती…
आज आतिशी मार्लेना अपनी नई भूमिका में शपथ लेने जा रही हैं। यह अवसर उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, और इससे दिल्ली की सरकार में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। आतिशी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम किया है। उनकी शपथ लेने के बाद, उम्मीद की जा रही है कि वे इन क्षेत्रों में और अधिक सुधार लाने का प्रयास करेंगी। केजरीवाल की जनता की अदालत में जाना लोगों की आवाज सुनने और समस्याओं के समाधान के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल से नागरिकों को सीधे सरकार के साथ…
देहरादून में देसी घी की कीमतें : देहरादून के बाजार में 40 से अधिक घी के ब्रांड उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें 200 से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक भिन्न हैं। हाल ही में तिरूपति मंदिर में भगवान के लिए तैयार किए जाने वाले लड्डू में मिलावट का मामला सामने आने के बाद, उपभोक्ताओं के मन में बाजार में बिक रहे विभिन्न प्रकार के घी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। बाजार में उपलब्ध देशी घी के ब्रांडों की कीमतों में 1500 रुपये प्रति किलो से अधिक का अंतर है, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा हो रहा है। यदि…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का विमोचन किया। अनिल रतूड़ी ने यह पुस्तक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने संस्मरण एवं अनुभव के आधार पर लिखी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री अनिल रतूड़ी द्वारा इस पुस्तक के माध्यम से एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने सेवाकाल के संस्मरणो, अनुभवों और चुनौतियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता दोनों में एक समान रहना स्थितप्रज्ञ…
देहरादून : भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पांच पदाधिकारियों को संहिता के उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा है। 10 सितंबर 2024 को पीटी उषा ने पत्र में अजय पटेल, सहदेव यादव, भूपेंद्र सिंह बाजवा, राजलक्ष्मी साई देव और अलकनंदा अशोक की योग्यता पर प्रश्न उठाए हैं। ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा जारी नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है । इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्तियों को जवाब देने के लिए समय दिया गया है। यह निर्णय ओलंपिक संघ की नियमों और प्रक्रियाओं के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।…
हरिद्वार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने गुरुवार को लक्सर तहसील में एक मस्जिद में किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। लक्सर के तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ले में बनी मस्जिद में खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे अब हटा दिया गया है। मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने लक्सर के उप-जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। प्रताप सिंह चौहान ने…
देहरादून : दून पुलिस ने पकड़ा नेहरु कालोनी क्षेत्र में अवैध शराब का गोदाम, बाहरी राज्यो से शराब की तस्करी कर उत्तराखंड के अलग अलग जनपदों में सप्लाई करने वाले 03 शराब तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त बाहरी प्रदेशों से अवैध शराब की तस्करी कर उस पर उतराखण्ड प्रदेश के स्टीकर व मोनोग्राम लगाकर कर उतराखण्ड सरकार को लगा रहे थे राजस्व का चूना। देहरादून थाना नेहरुकोलोनी मुख्यमंत्री उतराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक प्रदार्थों की तस्करी…
देहरादून : विधायकों और पूर्व विधायकों को अब बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। राजभवन ने इसके लिए विधानसभा विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। जिससे इसका रास्ता साफ हो गया है। इस प्रावधान के बाद विधायकों के कुल वेतन-भत्तों में करीब एक लाख रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। अब प्रतिमाह लगभग चार लाख रुपये वेतन-भत्ते के रूप में मिलेंगे। साथ ही विधायकों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। राजभवन ने इसके लिए विधानसभा विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही ये अधिनियम बन जाएगा। इससे उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों…
एक-एक पाई की होगी वसूली : उत्तराखंड में दंगा-फसाद करने वाले उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए उत्तराखंड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने अध्यादेश के तौर पर लागू इस कानून के लिए विधेयक पेश किया था। विधायी ने राज्यपाल की मंजूरी के लिए विधेयक को राजभवन भेजा था। इस कानून के तहत हड़ताल, दंगों, बंद और आंदोलनों में सरकारी के साथ-साथ निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। इसके संबंध में एक दावा अभिकरण का गठन किया जाएगा। इसमें कोई…