Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही :- उत्तरकाशी के धराली में पांच अगस्त को खेरा गाड (खीरगंगा) के 2,50,885 टन मलबे ने तबाही मचाई थी। हर्षिल अब भी खतरे में है। सचिव आईटी नितेश झा के निर्देश पर गठित वैज्ञानिक समिति ने इस आपदा की पहली रिपोर्ट सौंप दी है। विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों ने एकमत होकर बताया है कि ऊपर तेज बारिश से भूस्खलन बांध के टूटने के कारण यह आपदा आई। धराली आपदा को लेकर बीते दिनों यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत की अध्यक्षता में एक वैज्ञानिक समिति गठित हुई थी। इसमें…
दून में यमुना कॉलोनी के पुनर्विकास पर मंथन शुरू :- मुुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन से जुड़े कामों को तत्परता से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यूआईआईडीबी के संगठनात्मक ढांचे का सुदृढीकरण करने तथा विभिन्न स्तरों पर अधिकारों के विकेन्द्रीकरण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा कर इससे जुड़े प्रस्ताव बोर्ड की आगामी बैठक में रखने का निश्चय किया गया। यूआईआईडीबी की कार्यकारिणी समिति की 8वीं बैठक…
उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा – मुख्य सचिव ने दिए नए निर्देश :- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने समृद्ध जैव विविधता से परिपूर्ण उत्तराखंड राज्य में वन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अभिनव प्रयास किए जाने और ईको टूरिज्म के विकास हेतु चयनित स्थलों के वन विश्राम गृहों को ईको एवं नेचर कैंप के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा है कि नंदा देवी शिखर को पर्वतारोहण अभियानों के लिए खोले जाने के प्रस्ताव के संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह किया जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्य की पर्वतारोहण…
हिमालय संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है सरकार मुख्यमंत्री :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार हिमालय संरक्षण को लेकर पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, इस महत्वपूर्ण काम में हम सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। हिमालय दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय मात्र बर्फीली चोटियों और विस्तृत पर्वतमालाओं का समूह नहीं है बल्कि ये सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्त्रोत भी है। हिमालय न केवल भारत के उत्तर में अटल प्रहरी का काम करता है, बल्कि इसकी पर्वतीय नदियाँ पूरे देश की जीवनधारा हैं।…
डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इन्वेस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल :- जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रहे है। गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं के साथ ही जिले स्तर पर उपलब्ध संशाधनों से आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी विशेष जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद में सक्रिय राइफल क्लब फंड से 6 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.35 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए।…
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पड़ोसी देश नेपाल में हाल के दिनों में उत्पन्न हुए राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए राज्य के तीन सीमांत जनपदों—चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर—के जिला प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नेपाल से सटी उत्तराखण्ड की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर संपूर्ण स्थिति की समीक्षा की गई | मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेपाल…
टूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड में भी खोलें :- देवभूमि उत्तराखंड एक ऐसा स्थान है जहां के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर वर्षभर सबसे अधिक यात्री आते हैं। टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालय राजधानी दिल्ली में खुले हैं और वहीं वह जीएसटी भी काटते हैं। जब यात्रा उत्तराखंड की है तो जीएसटी भी उत्तराखंड में कटनी चाहिए। इसलिए टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों को उत्तराखंड की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अपने कार्यालय उत्तराखंड में भी खोलने चाहिए ताकि उत्तराखंड को जीएसटी का लाभ मिल सके। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज…
इन्दिरेश अस्पताल में बच्चों को मिला फ्री हेल्थ कैम्प का लाभ : – “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी भावना को सार्थक करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल, मोथरोवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श व जांच सेवाओं का लाभ उठाया और जीवन में स्वास्थ्य की अनमोलता को और गहराई से समझा।शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिकला कठैत ने किया। क्लिक करें और देखें :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा…
Kissing कीड़े को देखते ही हो जाएं सावधान! जानिए क्यों है खतरनाक :- अमेरिका के 32 राज्यों में किसिंग बग्स का कहर फैला हुआ है। इनमें से 8 स्टेट्स में इंसानों में इसके इन्फेक्शन के मामले भी पाए गए हैं। आपको बता दें कि किसिंग बग के काटने की वजह से चगास डिजीज फैलता है जो जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानें इस बीमारी के लक्षण और बचने के तरीके। अमेरिका के 32 स्टेट्स में एक छोटे से कीड़े ने आतंक मचाया हुआ है। इसका नाम है किसिंग बग , यहां के 8 स्टेट्स में इंसानों में भी इसके…
महिला आयोग के सवालों के आगे पीवैल्यू कम्पनी नही दे पाए जवाब :- देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून शहर को पीवैल्यू एनालेटिक्स कम्पनी द्वारा धारणा आधारित जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025 में महिलाओं के लिए असुरक्षित बताने के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा कंपनी के प्रबन्ध निदेशक समन भेज कर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। मामले में कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर मयंक ढय्या राज्य महिला आयोग में उपस्थित रहे। जहां पर उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर आयोग के सवालों पर वार्षिक रिपोर्ट व इंडेस्क में संदेहास्पद स्थिति के लिए…