Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
CM के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ :- उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेशमें “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। क्लिक करें और देखें :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड…
चारधाम यात्रा फिर से शुरू :- उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई है जहां 2 सितंबर को केदारनाथ और 4 सितंबर को बद्रीनाथ की यात्रा खोल दी गई है। आपको बता दे भारी बारिश के कारण यात्रा को रोक दिया गया था लेकिन फिलहाल के लिए दो धामों की यात्रा का संचालन फिर से कर दिया गया है। क्लिक करें और देखें :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा चार धाम यात्रा को फिर से सुचारु कर दिया गया है लगभग बद्रीनाथ केदारनाथ…
राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे आंदोलनकारी : – पर्वतीय मैदानी एकता समिति के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने हरिद्वार में एक बैठक की जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए विचार विमर्श किया। बैठक में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी मूल से जुड़े नागरिक मिलजुल कर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ देवभूमि की उन्नति और समृद्धि की नींव मजबूत बना रहे हैं…. सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और वैचारिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रहे लोगों को जोड़ने के लिए पर्वतीय मैदानी…
इंटेंसिव केयर सेंटर निखार रहा घुमतू बच्चे का जीवन :- बच्चे भविष्य का आधार हैं और समाज को सभ्य और मानवीय संवेदना से समृद्ध बनाने के लिए ज़रूरी है कि शोषितों वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ा जाये। इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने बाल भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी से रेस्क्यू किए जा रहे बच्चों के मन रिफॉर्म हेतु आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर बनाया गया है, जहां से बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। जो समाज में बड़े बदलाव का उदाहरण…
यहाँ ब्रह्म कपाल में पिंडदान क्यों है ख़ास ? :- उत्तराखंड राज्य में स्थित बद्रीनाथ भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। भगवान विष्णु का पवित्र निवास माना जाने वाला बद्रीनाथ उन हिंदू श्रद्धालुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है, जो अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार इस स्थान पर अवश्य आते हैं। भगवान विष्णु को भगवान बद्रीनाथ के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों और परंपराओं के अनुसार, भारत में कई पवित्र नदियाँ हैं, जो अपने स्थानों को पवित्र स्थान बनाती हैं। ऐसी ही एक नदी बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी…
ITR Filing 2025: आपके पास बचे हैं सिर्फ इतने दिन, जल्दी फाइल करें ITR, नहीं तो लगेगा इतना जुर्माना :- इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 तेजी से नजदीक आ रही है, और अगर आपने अभी तक इसे फाइल नहीं किया है, तो अब समय आ गया है कि आप अलर्ट हो जाएं। तकनीकी समस्याओं और देरी के कारण सरकार ने टैक्सपेयर्स को 31 जुलाई से बढ़ाकर 1.5 महीने का अतिरिक्त समय दिया था, लेकिन अब डेडलाइन को और आगे बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं हुआ है. देर होने पर आपको भारी जुर्माना और…
पूर्वजों की आरती के बिना अधूरे हैं पितृ पक्ष के अनुष्ठान :- पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू हो गया है जिसमें पितरों की शांति के लिए श्राद्ध तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के सभी अनुष्ठान पूर्वजों की आरती के बिना अधूरे रहते हैं। ऐसे में पितरों की आरती जरूर करें। क्लिक करें और देखें :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा पितृ पक्ष, जो 7 सितंबर से शुरू हो गया है, एक ऐसा समय है जब हम अपने पितरों को याद करते हैं। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे…
अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए लगभग 54 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट :- उत्तराखंड सरकार ने 2027 के अर्द्धकुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभाग ने अनुमानित 54 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इस बजट में स्थायी व अस्थायी दोनों प्रकृति के कार्य शामिल हैं।स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को चिकित्सा सुविधा…
डॉ ललित नारायण मिश्र के दिल से निकली “गौहन्ना” :- एक संवेदनशील नौकरशाह की अनुभूतियाँ , एक कलमकार की वैचारिक परिकल्पना और पाठक से शब्दों की झुरमुठ से जुड़कर कुछ कहने की कुशलता का परिणाम है गौहन्ना डॉट कॉम जिसको साहित्यकारों ने एक कालजयी कृति घोषित करते हुए लेखक को साधुवाद दिया है। वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने पीसीएस अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की पुस्तक गौहन्ना डॉट कॉम का विमोचन करते हुए लेखक की रचना धर्मिता की सराहना की । “लोकजीवन के बिना साहित्य अधूरा है” यह उद्गार व्यक्त करते उन्होंने हिंदी साहित्य में लोक जीवन और उस…
नकली नाखून लगाने से भी बढ़ता है कैंसर का खतरा :- कैंसर ऐसी बीमारी है जो पूरी दुनिया में फैली हुई है। ये हमारे शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है मगर क्या आपको पता है महिलाओं में कैंसर बढ़ने का एक मुख्य कारण नाखून भी हो सकता है? जी हां, हाल ही में एक ब्रिटिश महिला को स्किन कैंसर हुआ जिसकी वजह उसके नाखून निकले। दरअसल, महिला को नेल एक्सटेंशन करवाने का शौक था और इसलिए, वह बार-बार अपने नाखूनों पर एक्रिलिक कलर वाले नकली नाखून लगवाती थीं। मगर इन नाखूनों से कैंसर कैसे हो सकता है?…