Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
प्रदेशभर में आयोजित होगा स्वास्थ्य पखवाड़ : – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ’स्वास्थ्य पखवाड़ा’ आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत मेडिकल कालेजों, जिला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे, जहाँ पर आम लोगों को निःशुल्क जांच व चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। इसके अलावा जगह-जगह वृहद रक्तदान शिविर भी लगाये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17…
क्यों पहनती हैं नीता अंबानी 200 साल पुराना हार? :- हर मौके पर अपने रॉयल और एलिगेंट लुक से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली नीता अंबानी ने इस बार गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एक बार फिर अपने पारंपरिक अंदाज़ से लोगों का ध्यान खींचा. एंटीलिया में बप्पा का स्वागत भव्य तरीके से किया गया, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बनी नीता अंबानी की चमचमाती बनारसी साड़ी और उनका 200 साल पुराना हार, जिसकी कीमत और खासियत जानकर कोई भी दंग रह जाए। नारंगी साड़ी में बिखेरा पारंपरिक आकर्षण नीता अंबानी ने गणेश चतुर्थी पर नारंगी रंग की…
गुप्ता बंधुओं के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी ;- मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गुप्ता बंधुओं से पूछताछ करने आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली वापस लौट गई है। इस दौरान दोनों भाईयों में से ईडी सिर्फ एक से ही पूछताछ कर पाई। बताया जा रहा है कि एक भाई अस्पताल में भर्ती है। यहां से कुछ दस्तावेज भी ईडी ने अपने कब्जे में लिए हैं। ईडी ने अभी तक इस कार्रवाई का अधिकारिक खुलासा नहीं किया है। दिल्ली से आई टीम देहरादून भी पहुंची थी। यहां उनके निवास पर कई घंटे तक ईडी के अधिकारी रहे। ईडी के…
15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17 :- मानसून सीजन की समाप्ति पर जौलीग्रांट हेलिपैड से 15 सितंबर से एमआई 17 एक बार फिर अपनी नियमित उड़ान भरेगा। प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। एक उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेंगे। एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के पास स्थित हेलिपैड से इस यात्रा सीजन में रुद्राक्ष एविएशन कंपनी द्वारा तीन मई से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ानें शुरू की गई थी। यह उड़ानें बरसात शुरू होने से पहले 17 जून तक संचालित की गई थी। बरसात के कारण 18…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान :- उत्तराखंड सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने जा रही है। इन खिलाड़ियों को उनकी नकद इनाम राशि 29 अगस्त यानी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदान की जाएगी। खेल विभाग के अनुसार खिलाड़ियों को लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। यह राशि अलग-अलग श्रेणियों के पदक विजेताओं को दी जाएगी। इस अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में एक भव्य समारोह आयोजित होगा। समारोह की खास बात यह होगी कि इसमें…
नदी गदेरों को पार कर पहुंचने का प्रयास कर रही रेस्कयू टीमें :- प्रदेश भर में कल से लगातार हो रही बरसात के चलते कई गदेरों में पानी के साथ मलबा आने से जगह जगह सड़के बंद हो गई है। जिसकी वजह से सड़क मार्गो पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ चुकी है तो वही चमोली और रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावित इलाकों तक रेस्क्यू टीमों को भी पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह SDRF की टीमें में फंस गई है जोकि अब सड़क मार्ग बाधित होने के चलते पहाड़ी और खतरनाक गदेरों…
बादल फटने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक :- जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत…
पेट के बल सोना क्यों हानिकारक हो सकता है? :- रात को आराम से सोना हर किसी की ज़रूरत होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सोने की पोजीशन भी आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकती है? बहुत से लोग आदतन या आराम के लिए पेट के बल सो जाते हैं, लेकिन यह आदत जितनी सहज लगती है, उतनी ही धीरे-धीरे शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। डॉक्टरों का मानना है कि सोने का तरीका आपकी रीढ़, गर्दन, त्वचा और यहां तक कि पाचन तंत्र तक को प्रभावित कर सकता है. चलिए, जानते हैं…
उत्तराखंड : जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रौद्योगिकी, निवेश साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा :- फ्रैंकफर्ट से आए एक उच्च-स्तरीय जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार और रुड़की के उद्योग संगठनों, व्यावसायिक नेताओं और शिक्षाविदों के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य निवेश और सहयोग के नए अवसरों की खोज करना था।तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उद्यमियों को फ्रैंकफर्ट में व्यवसाय स्थापित करने के लिए निर्बाध सहयोग, त्वरित स्वीकृतियां और मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। “फ्रैंकफर्ट व्यापार के लिए पूरी तरह खुला है। उत्तराखंड से आने वाले उद्यमियों के लिए किसी भी प्रकार…
आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना हो रहा साकार, लिलियम की खुशबू से गढ़ी जा रही नई पहचान : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का आत्मनिर्भर उत्तराखंड का संकल्प अब धरातल पर खिलता नज़र आ रहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक की महिलाएं लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। इन फूलों की खुशबू अब न केवल खेतों में, बल्कि महिलाओं के जीवन में भी उम्मीद और समृद्धि की महक भर रही है। उद्यान विभाग, ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनएचएलएम के संयुक्त प्रयासों से कोट ब्लॉक में 22…