Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
मिल गए 2 पाताल लोक ! वैज्ञानिकों ने बताई लोकेशन :- अक्सर कहा जाता है कि धरती के नीचे पाताल लोक है. हालिया रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाताल लोक से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां दी हैं. वैज्ञानिकों का कहना है धरती के नीचे दो पाताल लोक हैं. ये किसी भी सामान्य ठोस वस्तु के मुकाबले कई गुना घने हैं. वैज्ञानिकों ने इसे ब्लॉब नाम दिया है. यह दावा अमेरिका, चीन और इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है. वैज्ञानिकों का दावा है कि ये पाताल लोक धरती के मेंटल के नीचे 2900 किमी. की गहराई में मौजूद…
दुनिया का पहला SMS क्या था ? :- जब आप अपने स्मार्टफोन पर टाइपिंग और टेक्स्टिंग में व्यस्त होते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि यह सब कैसे शुरू हुआ? इतना ही नहीं, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज कौन सा था? मालूम हो कि यह 31 साल पहले, 3 दिसंबर 1992 (3rd December 1992) को लिखा गया एक सिंपल लेकिन चियरफुल ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) था. 15-अक्षर वाला मैसेज नील पापवर्थ (Neil Papworth) द्वारा वोडाफोन के नेटवर्क के माध्यम से लिखा गया था और वोडाफोन के कर्मचारी रिचर्ड जार्विस ने क्रिसमस पार्टी (Christmas…
Income Tax के नए नियम – टैक्सपेयर्स को मिलेगा तोहफा :- भारत सरकार टैक्सपेयर्स के लिए एक नई और सरल कर प्रणाली लाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। आयकर विभाग नए इनकम टैक्स अधिनियम, 2025 को लागू करने की तैयारी में जुटा है, जो पुराने 1961 के आयकर कानून की जगह लेगा। यह नया अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य (विधायी) आर.एन. परबत ने बताया कि नए नियमों को दिसंबर 2025 तक अधिसूचित करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही टैक्स फॉर्म्स को और अधिक यूज़र-फ्रेंडली बनाने पर…
पीएम मोदी की बताए रास्ते पर चलेगा उत्तराखंड, CM धामी ने भी दिया ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा :- देहरादून के पलटन बाजार में अनोखा नज़ारा देखने को मिला। भीड़भाड़ और बेहद व्यस्त रहने वाले इस पुराने मार्किट में लोगों को जैसे ही पता चला कि खुद मुख्यमंत्री दुकानों पर कोई पोस्टर लगा कर जागरूकता सन्देश दे रहे हैं तो लोगों में कौतुहल जगा और भीड़ बढ़ती गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के…
बची जान पर अब चाहिए रोटी, कपड़ा और मकान :- थराली तहसील के 15 किमी क्षेत्र में आई आपदा में कई मकान और दुकानें मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी हैं। अकेले थराली के चेपड़ों कस्बे में सोमवार तक 96 परिवारों की सूची प्रशासन ने तैयार की थी जिसमें कई लोगों के मकान और दुकानें दोनों शामिल हैं। वहीं लोअर थराली में बारह से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में इन व्यापारी रोजी रोटी के संकट के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और घर में बुजुर्गों की दवा का खर्चा कैसे उठाएंगे इसकी चिंता बनी है। 22 अगस्त की…
नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए सख्त बनेगा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स : – उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाए। सीएम ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को और मजबूत बनाया जाए। जरूरत पड़ने पर इस टास्क फोर्स में नए पद सृजित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’-1933 का व्यापक…
राज्यपाल ने किया आपदाग्रस्त धराली और मुखबा का दौरा, सहयोग और सहायता का दिया भरोसा :- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट की और राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। मुखबा में राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन, राहत एवं सुरक्षा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से चल रहे राहत और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने मुखबा में धराली से…
हरिद्वार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात होटल कारोबारी के घर डकैती, कांग्रेस ने उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल :- हरिद्वार की भेल उपनगरी की पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर में पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए उस वक्त दहशत फैल गई, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने होटल कारोबारी चौधरी गुलबीर सिंह की बेटी को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुईं डकैती पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने धामी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है और चोरों और डकैतों के हौंसले बुलंद…
अमेरिका का नया टैरिफ आज से लागू :- अमेरिका ने भारत से निर्यात होने वाले कुछ उत्पादों पर अतिरिक्त 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नया शुल्क 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 9:31 बजे से प्रभावी हो जाएगा. इस फैसले से अब भारत के कई प्रमुख उद्योगों पर कुल 50% तक का शुल्क लग जाएगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था, व्यापारिक संतुलन और रोजगार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिका…
गैरसैण में हुए सत्र की पूरी कहानी :- समुद्रतल से 2390 मीटर की ऊँचाई पर बसी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर सत्र के दौरान तो गुलजार रहता है, लेकिन सत्र समाप्त होते ही सन्नाटे में डूब जाता है। यही वजह है कि गैरसैंण की राजधानी बनने की उम्मीदें आज भी अधूरी ही हैं क्योंकि गैरसैंण में सत्र तो आहूत किया जाता है लेकिन कितने दिन तक सत्र चलेगा इसकी गारंटी कोई भी राजनैतिक दल नहीं दे सकता.. उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का केंद्र लेकिन राजनीतिक दलों के लिए अब तक केवल राजनीति का मुद्दा बन…