Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
करण महारा ऑन राहुल गांधी पीसी ;- कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग की मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर गंभीर प्रश्न उठाए और सबूतों के साथ इन गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक और कुछ अन्य स्थानों की मतदाता सूची में जोड़े गए हजारों-लाखों नामों का हवाला देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किए बिना वोट की चोरी की जा रही है। इस महत्वपूर्ण विषय पर एआईसीसी के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम…
मुख्यमंत्री के निर्देशन में उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा :- पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड दीपम सेठ ने उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उत्तरकाशी जनपद में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु भेजे गये पुलिस की विभिन्न शाखाओं — *SDRF, फायर सर्विस, पीएसी, दूरसंचार, आदि के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी…
सीएम धामी ने 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रा.प्र. विद्यालय, भोगपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इन सभी आदर्श संस्कृत ग्रामों में संस्कृत भवनों के निर्माण के साथ ही राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों की भी स्थापना करेगी। मुख्यमंत्री ने देहरादून में भोगपुर गांव, टिहरी गढवाल के मुखेम गांव, उत्तरकाशी के कोटगाँव, रुद्रप्रयाग के बैंजी गांव, चमोली के डिम्मर गांव, पौड़ी गढ़वाल के गोदा…
मुख्यमंत्री द्वारा राहत एवं बचाव अभियान की निरंतर निगरानी का नतीजा :- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। युद्धस्तर पर कार्य कर तीन दिनों की अल्प अवधि में पुल बना दिए जाने से गंगोत्री मार्ग पर अब *डबरानी पुल* तक सड़क मार्ग सुचारू हो गया है और इससे आगे क्षतिग्रस्त सड़क का तेजी से पुनर्निर्माण करने की राह भी प्रशस्त हो गई है। गत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था और गंगनानी से आगे…
धराली आपदा में क्षत आकलन के लिए दी 7 दिन की टाइमलाइन : – धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का पुनः निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी हर्षिल तक की रोड कनेक्टिविटी 2 दिन में आरंभ करने के निर्देश। धराली ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सीएम धामी के स्वयं तीन दिन तक धराली में उनके साथ बने रहने व उनका हौसला बनाए रखने, प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। धराली के लोग मेरे अपने, प्रभावितों का बेहतरीन विस्थापन किया जाएगा- सीएम धामी मुख्यमंत्री ने बचाव व राहत कार्यों में लगे…
मुख्यमंत्री धामी को बांधी राखी :- धराली (उत्तरकाशी) में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने ऐसा दृश्य आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। अहमदाबाद के ईशनपुर की रहने वाली धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए आई थीं। 5 अगस्त को धराली में आई भीषण आपदा ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। अचानक आए मलबे और तेज बहाव से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और वे अपने परिवार सहित फंस गईं। चारों ओर तबाही का मंजर, भय और अनिश्चितता का माहौल था। घर…
मुख्यमंत्री की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं. आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली…
मुख्यमंत्री आपदा राहत हेतु अपना एक माह का वेतन देंगे :- उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से…
नाबालिग ने बना लिया देश, खुद बना राष्ट्रपति, तैयार कर लिया झंडा :- क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपना देश बना सकते हैं? सुनने में यह सपना जैसा लगता है, लेकिन ब्रिटेन के डैनियल जैक्सन ने इसे हकीकत बना दिया है. उन्होंने न सिर्फ नया देश बसाया, बल्कि खुद को उसका राष्ट्रपति भी घोषित कर दिया. क्रोएशिया और सर्बिया के बीच की एक 125 एकड़ की जमीन पर किसी देश का आधिकारिक दावा नहीं था । इसी मौके को पहचाना डैनियल जैक्सन ने. उन्होंने इस टुकड़े को एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया और नाम रखा — फ्री…
दिल में बसता है उत्तराखंड :- पूर्व मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में आई आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। ऐसा करने पर पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एक बार फिर यह जता दिया है कि उत्तराखंड और यहाँ के लोग उनके दिल में बसते हैं तथा यहाँ के लोगों की पीड़ा को अपना मानते हैं। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा है कि उत्तरकाशी के धराली गांव में आई भीषण आपदा से जन-धन की हानि अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने…