Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
पत्नी पर बंदूक तानने वाले पति का शस्त्र लाइसेंस निलंबित :- पति अपनी पत्नी पर बात-2 में तान देता था बंदूक , डीएम सविन बंसल के सामने दुखियारी पत्नि ने 1 अगस्त को गुहार लगाई थी, जिस पर डीएम ने संबंधित व्यक्ति का लाइसेन्स निलंबित करते हुए शस्त्र ज़ब्त करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। त्वरित एक्शन अब जिला प्रशासन देहरादून का स्वभाव बन गया है। जिला प्रशासन ने लाइसेन्स निलंबित करते हुए शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण की प्रकिया शुरू कर दी है। कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की भी है , शिकायत पर अब लाइसेंस निरस्तीकरण किया…
प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कोई परेशानी हो तो वो सीधे मेरे कार्यालय से संपर्क करें : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ देहरादून में “रक्षाबंधन समारोह 2025” में बहनों से राखी बंधवाई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में माताओं-बहनों की सेवा में उपस्थित हैं। उन्होंने अपील की कि प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कभी भी कोई परेशानी हो तो वो सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में संपर्क करें। उनका प्रयास रहेगा कि वे स्वयं…
विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों एवं परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के पात्र आश्रितों को सीएम धामी ने दिए नियुक्ति पत्र :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों/आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार…
उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य आयुक्त की जल्द होगी नियुक्ति :- प्रदेश में हाल में हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार स्वास्थ्य आयुक्त से लेकर मेडिकल कॉलेजों में एम्स की तर्ज पर डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन का पद सृजित करने की कार्यवाही पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। हाल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था के लिए सर्वसंबंधित की जिम्मेदारी…
छात्राओं के बीच पहुंची पुलिस, पढ़ाया जागरूकता का पाठ :- देवभूमि में महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। अलग अलग तरीकों से महिला अपराध रोकने के लिए काम किया जा रहा है इसी में एक प्रयास है दूर दराज़ गाँव , पहाड़ और पर्यटक स्थलों पर स्थानीय बालिकाओं और स्टूडेंट्स को अवेयर करना ताकि इन लड़कियों के साथ कोई घटना घटित न हो। मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देशों के बाद इन जागरूकता अभियान में तेज़ी भी आई है। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमो…
यमुना का रौद्र रूप, स्यानाचट्टी में बारिश से मचा हड़कंप, होटल और स्कूल खतरे में :- उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश के चलते उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शुक्रवार सुबह अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे बसे होटल, मकान और अन्य भवनों के निचले हिस्सों में पानी भर गया। नदी का पानी अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। गांव के निवासी गोपाल,…
धामी सरकार के ‘नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में ‘नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान’ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है, ताकि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जा सके और समाज में दीर्घकालिक बदलाव की नींव रखी जा सके। सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से प्रदेशभर में स्कूली छात्रों को केंद्र…
लखनऊ भारत का पहला AI शहर :- लखनऊ को देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. केंद्र सरकार के इंडिया AI मिशन के तहत मार्च 2024 में स्वीकृत 10,732 करोड़ रुपये की भारीभरकम फंडिंग इस परियोजना को मिली है. यह योजना उत्तर प्रदेश को भारत का अगला IT हब बनाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट से लेकर इनोवेशन सेंटर तक इस फंडिंग के जरिए लखनऊ में 10,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU), मल्टी-मॉडल लैंग्वेज मॉडल और एक अत्याधुनिक AI इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा. जल्द ही राज्य…
थाईलैंड मसाज के लिए इतना प्रसिद्ध क्यों :- थाईलैंड अपने मसाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. बैंकॉक समेत इस देश के दूसरे हिस्से की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटक भी इस मसाज का आनंद लिए बिना वापस नहीं आते हैं. अब तो यूनेस्को भी इस मसाज को मान्यता दे चुका है और यह विश्व विरासतों की सूची में शामिल है. इस मसाज के जनक का नाम डॉक्टर शिवगो बताया जाता है. आइए जान लेते हैं कि कौन थे थाईलैंड को थाई मसाज देने वाले डॉक्टर शिवगो? कैसे हुआ थाई मसाज का जन्म और यह कैसे काम करता है?…
हेमकुंट के 2.28 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन : – श्री हेमकुंट साहिब कीअब चेहरे और उंगली से कटेगा पैसा! पवित्र यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति के साथ जारी है। इस वर्ष अब तक 2,28,000 से अधिक श्रद्धालु गढ़वाल हिमालय की गोद में बसे इस पवित्र तीर्थ स्थल के दर्शन कर चुके हैं। सिख धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थों में से एक, श्री हेमकुंट साहिब, अपनी आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्वविख्यात है। इस वर्ष अनुकूल मौसम ने यात्रा को और भी सुगम बनाया है। सामान्य वर्षा और सुव्यवस्थित मार्ग प्रबंधन के कारण ऋषिकेश से गोविंदघाट तक का पर्वतीय…