Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
एलिवेटेड सड़क मिलेगी जल्द : – देहरादून के लोगों को शानदार फर्राटा फरते सफर का मज़ा आने वाला है। ट्रेफिक की जाम भरी सड़कें और भीड़ भरे चौराहों से भी जल्द आज़ादी मिल जाएगी क्योंकि सीएम धामी ने लोक निर्माण विभाग की बड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी पर प्रस्तावित चार लेन एलिवेटेड सड़क परियोजना को शीघ्र गति दी जाए। उन्होंने देहरादून रिंग रोड (आशारोड़ी से मोहकमपुर) और यूटिलिटी डक्ट नीति पर भी तेजी से कार्य किया जाए। रिंग रोड और एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर सीएम धामी…
15 अगस्त को गाड़ी में तिरंगा लगाने से पहले जान लें यह नियम :- 15 अगस्त हो या 26 जनवरी इन मौकों पर लोग अपने घरों, कार्यालयों और गाड़ियों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का उत्साह दिखाते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि झंडा फहराने से लेकर झंडा लगाने को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना हर किसी के लिए अनिवार्य है. गाड़ी पर तिरंगा लगाने के लिए भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत सख्त नियम हैं. इनका उल्लंघन करने पर सजा भी हो सकती है. आइये जानते हैं क्या…
मुख्यमंत्री धामी ने किया खच्चर वाले को फोन : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले के आई आई टी मद्रास में चयनित युवा अतुल से टेलीफोनिक बात करते हुए शाबाशी दी और कहा की सरकार उनके साथ खड़ी है क्योंकि वो एम् मिसाल बन गए हैं उत्तराखंड के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतुल ने अपनी मेहनत से अन्य लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा सामान्य परिस्थितियों में भी यदि व्यक्ति संकल्प लेकर काम करता है तो उसके सपने जरूर पूरे होते हैं। जीवन में कोई चीज असंभव नहीं है। उन्होंने कहा अतुल ने प्रत्येक उत्तराखंडी को…
WhatsApp पर Delete किए Message ऐसे पढ़ें :- Meta अब WhatsApp में कई नए AI फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है जिनमें से सबसे दिलचस्प है ‘Quick Recap’ नाम का एक नया फीचर. इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स को एक ही बार में कई अनपढ़े चैट्स का छोटा और सटीक सारांश मिल सकेगा. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.25.21.12 में देखा गया है। कैसे करेगा काम? Quick Recap फीचर WhatsApp के पहले से मौजूद मैसेज समरी सिस्टम का उन्नत रूप होगा, जो अभी केवल अमेरिका में उपलब्ध…
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए मंडी समिति काशीपुर के प्रभारी सचिव :- सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति कार्यालय, काशीपुर में कार्यरत प्रभारी मण्डी सचिव पूरन सैनी, पुत्र श्री हरी सिंह को ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त शिकायत के अनुसार, श्री पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस ₹60,000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी द्वारा योजनाबद्ध ढंग…
रीलबाज़ों को आएगा अब मज़ा दोगुना बिना टच किए देखिए रील्स :- जल्द ही Instagram एक ऐसा नया फीचर लॉन्च करने रहा है, जिससे Reels देखना और भी आसान हो जाएगा. दरअसल, इस फीचर का नाम Auto Scroll है. खास बात यह है कि इस नए Auto Scroll फीचर की मदद से अब आपको हर बार स्क्रीन पर टच करने की जरूरत नहीं होगी. एक बार फीचर ऑन कर देने के बाद Reels खुद-ब-खुद चलती रहेंगी। क्या है Auto Scroll फीचर? Instagram का नया Auto Scroll फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो लगातार Reels देखते…
टैक्स रिफंड के नाम पर फर्जी ईमेल से रहें सावधान, विभाग ने जारी की चेतावनी : – इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आम लोगों को टैक्स रिफंड से जुड़ी एक नई ठगी के बारे में आगाह किया है. डिपार्टमेंट ने बताया कि कुछ लोग इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर फर्जी ईमेल भेजकर लोगों से उनकी बैंक डिटेल और पर्सनल जानकारी मांग रहे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर लिखा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी ईमेल के जरिए किसी करदाता से उसकी बैंक जानकारी या निजी डेटा नहीं मांगता. एक फर्जी ईमेल का उदाहरण…
ITI छात्र-छात्राओं को अब प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे आठ हजार रुपये :- उत्तराखंड के युवा मंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए बताया है कि प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को इस साल से प्रशिक्षण के साथ अब हर महीने आठ हजार रुपये भी मिलेंगे। विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक इसके लिए चार बड़ी कंपनियों के साथ करार हुआ है। इस खबर के बाद लाखों युवाओं ने मंत्री बहुगुणा के विजन और स्कीम की जमकर तारीफ की है। विभागीय मंत्री के मुताबिक प्रदेश के 80 में से 32 आईटीआई में इस साल से दोहरी प्रशिक्षण…
मरीजों को रेफर करने पर तय होगी जवाबदेही, सीएमओ व सीएमएस के हस्ताक्षर होंगे अनिवार्य :- उत्तराखण्ड में सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल पर अब सख्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब बिना ठोस चिकित्सकीय कारण के किसी मरीज को उच्च संस्थानों में नहीं भेजा जाएगा। यह कदम मरीजों को समय पर इलाज दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि हर मरीज को ज़िला या उप-ज़िला अस्पतालों में ही प्राथमिक उपचार और विशेषज्ञ राय मिलनी चाहिए। अनावश्यक रेफरल…
मुख्यमंत्री ने दिए चार धाम के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने के निर्देश : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राज्य में हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक सुगम आवाजाही के लिए एयर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने और राज्य में साहसिक खेलों (एयरो स्पोर्ट्स) को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास तेज़ करने को कहा। साथ ही उन्होंने…