Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
गैरसैंण में होगा विधानसभा का मानसून सत्र : – उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है, राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से यहां शुरू होगा, विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह की अनुमति के बाद लिया गया है। इस सत्र में विधायकों की सक्रियता भी साफ दिख रही है, अब तक 480 से ज्यादा सवाल विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्र में कई मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है।…
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत संस्थाओं द्वारा की गई अनियमितताओं एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि के गबन के गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि कुछ संस्थाओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्राप्त की है, जिनमें कुछ मदरसे, संस्कृत विद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब ऐसे में…
महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस का राजभवन घेराव :- भारी बारिश के बावजूद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज राजभवन कूच किया। पुलिस बैरिकेडिंग पर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और गिरफ्तारी की गई। ज्योति रौतेला ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में 1822 दुष्कर्म, 318 अज्ञात महिला शव , 10500 महिलाएं लापता, जिनमें से 767 आज तक गायब , 103947 महिला अपराधों के मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा आगे कहा कि “उत्तराखंड में महिला अपराधों की भयावह स्थिति के लिए भाजपा सरकार ज़िम्मेदार है, जो बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है।” हरिद्वार…
डिजिटल उत्तराखंड बनेगा गुड गवर्नेंस का मॉडल :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘डिजिटल उत्तराखंड‘ के एकीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक सेवाओं की सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तय रोडमैप के अनुसार प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण गेमचेंजर डिजिटल पहल को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। गेमचेंजर योजनाओं को लेकर सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने डिजिटल उत्तराखंड प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने…
डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम को मजबूत करेगी धामी सरकार :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज‘ का टर्न ओवर वर्ष 2030 तक एक सौ करोड़ रूपए किए जाने का लक्ष्य तय करते हुए इसके उत्पादों की यूनिटी मॉल के माध्यम से भी विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित गेमचेंजर योजनाओं-मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्रोथ सेंटर योजना, हाऊस ऑफ हिमालयाज तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण उद्यमिता को बढावा देने के लिए…
पत्नी ने पति को ठिकाने की रची साजिश ! :- दिल्ली में एक पत्नी ने अपने पति को ऐसी मौत दी कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हत्या के बाद पत्नी बेचारी बनकर रह रही थी, लेकिन जब मृतक के भाई को भाभी के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट मिली, तो पूरा मामला ही पलट गया और ऐसी घटना का खुलासा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया।पूरी घटना दिल्ली के उत्तम नगर की है। यहां 13 जुलाई को करण देव नामक शख्स को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…
नागपंचमी पर क्यों पीटी जाती है गुड़िया? बेहद चौंकाने वाली है ख़बर :- श्रावण मास की पंचमी के दिन नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु नाग देवता की पूजा करते हैं उन्हें दूध पिलाते हैं. वहीं देश के कुछ हिस्सों में इसे गुड़िया पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन गुड़िया को पीटने की परंपरा सदियों से चला जा रही है. लेकिन ऐसा क्यों जानते हैं इस लेख में.देश के कई हिस्सों में नाग पंचमी के दिन को गुड़िया पर्व के रूप में मनाया जाता है यानी कि इस दिन गुड़िया को पीटने…
ज्वाइनिंग न करने वाले डॉक्टरों को नोटिस
ज्वाइनिंग न करने वाले डॉक्टरों को नोटिस: धामी सरकार का अल्टीमेटम : मरीजों की जिंदगी से नहीं होगा खिलवाड़, रैफर प्रक्रिया होगी जवाबदेह स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश– रैफरल पर CMO-CMS की काउंटर साइन अनिवार्य राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी 13 जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और उप-जिला अस्पतालों के प्रमुख अधीक्षकों (CMS) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया होगी जवाबदेह, हर रेफरल पर देना होगा…
जिला अस्पतालों में तैनात होंगे माइक्रोबायोलॉजिस्ट
जिला अस्पतालों में तैनात होंगे माइक्रोबायोलॉजिस्ट: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में जिला एवं उप जिला अस्पतालों की स्थिति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सरकारी अस्पतालों में रेफरल सिस्टम पर नाराजगी जतायी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो सुविधाएं जिला एवं उप जिला अस्पतालों में उपलब्ध हैं उनका इलाज उन्हीं अस्पतालों में किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गंभीर मरीजों और घायलों का इलाज जिला अस्पतालों और उप जिला अस्पतालों में नहीं हो पाएगा, सिर्फ उन्हीं मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाना सुनिश्चित…
नाबार्ड उत्तराखण्ड ने धूमधाम से मनाया 44वां स्थापना दिवस
नाबार्ड उत्तराखण्ड ने धूमधाम से मनाया 44वां स्थापना दिवस: नाबार्ड उत्तराखण्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोहराष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने राष्ट्र सेवा के 44वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस विशेष अवसर पर सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में नाबार्ड का 44वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया एवं उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की…