Kissing कीड़े को देखते ही हो जाएं सावधान! जानिए क्यों है खतरनाक :- अमेरिका के 32 राज्यों में किसिंग बग्स का कहर फैला हुआ है। इनमें से 8 स्टेट्स में इंसानों में इसके इन्फेक्शन के मामले भी पाए गए हैं। आपको बता दें कि किसिंग बग के काटने की वजह से चगास डिजीज फैलता है जो जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानें इस बीमारी के लक्षण और बचने के तरीके।
अमेरिका के 32 स्टेट्स में एक छोटे से कीड़े ने आतंक मचाया हुआ है। इसका नाम है किसिंग बग , यहां के 8 स्टेट्स में इंसानों में भी इसके इन्फेक्शन के मामले सामने आए हैं। किसिंग बग, जिसे असैसिन बग भी कहा जाता है, एक जानलेवा इन्फेक्शन फैलता है, जिसे चगास डिजीज कहते हैं।
क्लिक करें और देखें :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
यह कीड़ा रात के समय व्यक्ति के चेहरे के आसपास के नर्म हिस्सों (जैसे आंखों या होंठ के पास) को काटता है, और उसी जगह पर मल त्याग करता है।
इस मल में मौजूद पैरासाइट व्यक्ति के शरीर में तब प्रवेश करते हैं जब व्यक्ति अनजाने में उस जगह को खुजाता है और मल आंख, मुंह, या कीट के काटने वाले घाव में चला जाता है। आइए जानें इसके लक्षण कैसे होते हैं और बचाव के लिए क्या करें।
चगास डिजीज के लक्षण कैसे होते हैं?
एक्यूट फेज- यह इन्फेक्शन के तुरंत बाद शुरू होता है और कुछ हफ्तों तक रह सकता है। इस दौरान लक्षण हल्के होते हैं और कई बार बिल्कुल भी नजर नहीं आता, लेकिन अगर लक्षण दिखें, तो वे ऐसे हो सकते हैं-
बुखार और थकान
सिरदर्द और शरीर में दर्द
त्वचा पर रैशेज
मतली, उल्टी या दस्त
सूजन
भूख न लगना
क्रॉनिक फेज- यह स्टेज इन्फेक्शन के 10-20 साल बाद भी विकसित हो सकता है। एक्यूट फेज के बाद पैरासाइट शरीर में छिपा रहता है और धीरे-धीरे दिल और आंतों को नुकसान पहुंचाता है। इस स्टेज के गंभीर लक्षण हैं-
चगास डिजीज से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
क्योंकि यह बीमारी मुख्य रूप कीट के काटने से फैलती है, इसलिए कीटों से बचाव सबसे जरूरी है।
ऐसे क्षेत्रों में जहां यह कीड़ा पाया जाता है, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
घर की दरारों और दीवारों की मरम्मत करें, जहां ये कीड़े छिप सकते हैं। घर के आसपास झाड़ियों और लकड़ी के ढेर को हटाएं।
घर और उसके आसपास के इलाकों में सही कीटनाशकों का छिड़काव करवाएं।
चगास डिजीज से जुड़े लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
