UGCfakeuniversities : सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट :- यूजी की ओर से फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी होते ही देशभर के छात्रों और अभिभावकों के बीच हलचल बढ़ गई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने फरवरी 2026 में 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है। आयोग का साफ कहना है कि ये संस्थान न तो केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त हैं, इसलिए इनके द्वारा जारी की गई डिग्री नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए मान्य नहीं होगी।
दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी
UGC की ताजा सूची के मुताबिक, फर्जी विश्वविद्यालयों के मामले में दिल्ली सबसे ऊपर है। राजधानी में 12 संस्थानों को अवैध रूप से विश्वविद्यालय चलाते हुए पाया गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान चिन्हित किए गए हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में 2-2 संस्थान फर्जी पाए गए हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान में 1-1 संस्थान सूची में शामिल हैं।
किस तरह की यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित करता है UGC?
UGC ने स्पष्ट किया है कि जो संस्थान UGC Act की धारा 2(f) और 3 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं हैं, वे कानूनी रूप से डिग्री देने के हकदार नहीं हैं। कई संस्थान खुद को “ओपन यूनिवर्सिटी”, “इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी” या “डीम्ड यूनिवर्सिटी” बताकर छात्रों को गुमराह करते हैं, जबकि उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं होती। ऐसे संस्थानों में दाखिला लेने का मतलब है समय, पैसा और करियर, तीनों को जोखिम में डालना।
फर्जी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने का क्या नुकसान?
अगर कोई छात्र फर्जी विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करता है, तो उसे कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-
सरकारी नौकरियों में आवेदन खारिज हो सकता है।
पीएसयू और प्रतिष्ठित निजी कंपनियां डिग्री स्वीकार नहीं करतीं।
दूसरे मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएशन या पीएचडी में एडमिशन नहीं मिलता।
कई बार छात्रों को दोबारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई शुरू करनी पड़ती है।
इससे न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि करियर भी कई साल पीछे जा सकता है।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
एडमिशन से पहले कैसे करें फर्जी यूनिवर्सिटी की जांच
UGC ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर जांच लें। इसके लिए-
UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की लिस्ट देखें।
धारा 2(f) और 12(B) के तहत सूचीबद्ध संस्थानों की पुष्टि करें।
“Deemed to be University” का दावा करने वाले संस्थानों की अलग से जांच करें।
ऐसे कॉलेजों से सावधान रहें जो कम समय में डिग्री या 100% जॉब गारंटी का वादा करते हों
सिर्फ कुछ मिनट की जांच आपका पूरा भविष्य सुरक्षित कर सकती है।
UGC Fake Universities List 2026: स्टेटवाइज फर्जी यूनिवर्सिटी के नाम
आंध्र प्रदेश (2)
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
अरुणाचल प्रदेश (1)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
दिल्ली (12)
वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
वोकेशनल यूनिवर्सिटी
ADR-सेंट्रिक ज्यूरीडिकल यूनिवर्सिटी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
आध्यात्मिक विश्वविद्यालया (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी)
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
हरियाणा (1)
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
झारखंड (1)
दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची
कर्नाटक (2)
सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
केरल (2)
इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड
सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्र (2)
राजा अरबीक यूनिवर्सिटी, नागपुर
नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
पुडुचेरी (2)
उषा लच्छुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
राजस्थान (1)
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी
उत्तर प्रदेश (4)
गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
पश्चिम बंगाल (2)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता।
