Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

April 17, 2026

AIUserTracking : आपकी पोस्ट से आपका पता लगा सकती है एआई

April 17, 2026

DigitalSecurityTips : WhatsApp पर भरोसा खतरे से खाली नहीं

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बड़ी ख़बर : देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैंपल, नोटिस जारी
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर : देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैंपल, नोटिस जारी

Narad PostBy Narad PostSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

– मानकों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई: डा. आर. राजेश कुमार, आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन

-एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैंपल, नोटिस जारी

देहरादून,6 सितम्बर, 2024 । खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज देहरादून के विभिन्न इलाकों में स्थित नामी खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने एक नामी शैक्षणिक संस्था के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की और वहां से खाद्य सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत चारधाम यात्रा मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से भी सैंपलों की जांच की जा रही है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा. आर राजेश कुमार के अनुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम जनता और तीर्थयात्रियों को स्वच्छ भोजन और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलें।

 

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर. राजेश कुमार और अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशानुसार शुक्रवार को देहरादून के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

 

उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल आरएस रावत, देहरादून के अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के साथ ही एसआई जगदीश रतूडी भी शामिल थे। इस टीम ने मसूरी रोड स्थित एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन में छापेमारी की। यहां की छात्राओं ने खाद्य पदार्थों की शिकायत की। टीम ने छात्राओं का पक्ष भी लिया। उपायुक्त गढवाल मंडल ने किचन की सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के लिए दिशा निर्देश जारी किये। इसके अलावा सभी किचन कर्मचारियो ंको फॉस्टेग प्रशिक्षण करने के निर्देश दिये।, शिकायत एवं मिलावट के संदेह के आधार पर संस्था के किचन से नमूना एकत्र कर खाद्य विश्लेषणशाला को जांच के लिए भेजा गया तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व साफ-सफाई न होने पर संस्थान को नोटिस जारी किया गया है।

 

इसके बाद खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित एक मॉल के फूड कोर्ट मे स्थित नामी प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की और उनके किचन में स्वच्छता और खाद्य मानकों की जांच की। टीम ने इन प्रतिष्ठानों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छता के लिए निर्देश दिये। टीम ने यहां उपयोग किये जा चुके कुकिंग आयल में टोटल पोलर कंपाउंड की जांच की तो यह मानकों के अनुरूप् पाया गया। अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना ने कहा है कि पूरे जनपद में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Dehradun news uttrakhand news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी ख़बर : देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया अनुमोदन
Next Article शहर में सफाई एवं सुगम व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गंभीर…
Narad Post

Related Posts

ViralWeddingPics : मशहूर सिंगर ने गांव में गुपचुप रचा ली शादी !

April 17, 2026

HeatWave2026 : स्कूल बजायेंगे “वॉटर बेल” – गर्मी को करेगी फेल

April 16, 2026

CharDhamYatra2026 : यात्रा में अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

April 16, 2026

MentalHealth : सोशल बलूनी स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा पाठ्यक्रम लागू

April 16, 2026

Comments are closed.

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

By Narad PostApril 17, 20260

WomenReservation :  भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून :-  देश में महिलाओं की…

AIUserTracking : आपकी पोस्ट से आपका पता लगा सकती है एआई

April 17, 2026

DigitalSecurityTips : WhatsApp पर भरोसा खतरे से खाली नहीं

April 17, 2026

BadrinathDham : कितनी चाबी से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट ?

April 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?