Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » चार धाम यात्रा के लिए जोश में उत्तराखंड के व्यवसायी
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के लिए जोश में उत्तराखंड के व्यवसायी

Char Dham Yatra in Dehradun under the chairmanship of Commissioner Garhwal Vinay Shankar Pandey.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
चार धाम यात्रा
चार धाम यात्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

चार धाम यात्रा के लिए जोश में उत्तराखंड के व्यवसायी : आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में देहरादून में चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली के होटल व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही यात्रा के सफल संचालन हेतु होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श भी किया।बैठक में होटल व्यवसायियों ने चार धाम यात्रा को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव आयुक्त गढ़वाल के समक्ष रखते हुए मुख्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा को बढ़ाए जाने का आग्रह किया। इस पर आयुक्त ने अवगत कराया कि गत 5 फरवरी को आयोजित बैठक में सभी हितधारकों की मांग के अनुरूप इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ऑनलाइन और 40 प्रतिशत ऑफलाइन पंजीकरण की सीमा तय की गयी थी।

इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद जनपदों के जिला पर्यटन अधिकारियों के सुझाव और होटल व्यवसायियों के आग्रह पर पूर्व के निर्णय में आंशिक परिवर्तन करते हुए अब आयुक्त गढ़वाल ने ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा को 15 प्रतिशत बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने के निर्देश दिए। इस पर सभी होटल व्यवसायियों ने सहमति के साथ प्रसन्नता व्यक्त की। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए होटल व्यवसायियों की मांग थी कि प्रत्येक धाम हेतु चार धाम यात्रा मार्गों पर एक-एक पंजीकरण के काउंटर स्थापित किए जाएं। विचार विमर्श के बाद आयुक्त गढ़वाल ने होटल व्यवसायियों की इस मांग को भी स्वीकार किया और चार धाम यात्रा मार्गाे पर कुछ और पंजीकरण केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए। जिसमें बदरीनाथ धाम हेतु गौचर में, गंगोत्री धाम हेतु हीना व उत्तरकाशी में, यमुनोत्री धाम हेतु दोबाटा व डामटा में तथा केदारनाथ धाम हेतु गुप्तकाशी स्थित जी.एम.वी.एन. गेस्ट हाउस में पंजीकरण काउण्टर खोले जाने हेतु सहमति दी गई।

आयुक्त गढ़वाल ने सभी होटल व्यवसायियों से चार धाम यात्रा के बेहतर संचालन में प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुखद बनाने के लिए सभी हितधारकों को सम्मिलित प्रयास करने होंगे। चार धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल को ज्ञापन भेंट कर सरकार एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में उपस्थित सभी होटल व्यासायियों ने आगामी यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया तथा सुझावों को अमल में लाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

#HimalayanJourney #india #ReligiousTourism #UttarakhandTourism BusinessBoom BusinessInUttarakhand CharDham2025 CharDhamBusiness CharDhamImpact ChardhamYatra Dehradun DevotionalTourism HolyPilgrimage LocalEconomy narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PilgrimageBoost SpiritualIndia TempleTourism TourismEconomy TradersAlert TravelIndia uttarakhand YatraSeason YatraUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री घोषणा पूरी करने में न हो देरी – सीएस
Next Article रूह अफजा मामले में बाबा रामदेव को हाईकोर्ट की फटकार
Narad Post

Related Posts

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?