Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

February 13, 2026

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » FreeCancerTreatment : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज : DM
देहरादून

FreeCancerTreatment : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज : DM

Village head Dharkot complained about the blockage of the village road due to the construction of a hotel in Katkod village.
Narad PostBy Narad PostDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
FreeCancerTreatment
FreeCancerTreatment कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज DM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

FreeCancerTreatment :  कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज : – जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने भूमि विवाद, भूमि पट्टा निर्गत करने, आपसी विवाद, मारपीट, ऋण माफी, मुआवजा, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस, भरण-पोषण आदि से संबंधित कुल 172 समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने सभी की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। विभागों से संबंधित प्रकरणों को अग्रसारित करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय विधवा चम्पा गिरी ने अपनी बड़ी बेटी एवं पौत्र द्वारा प्रतिदिन मारपीट करने, घर से निकालने तथा पुलिस से सहायता न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जाँच सौंपते हुए 10 जनवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट तलब की। चलने-फिरने में असमर्थ एवं बीमार चम्पा गिरी को जिलाधिकारी ने सखी कैब के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुँचाया।

जवाहर कॉलोनी निवासी बीमार शमशाद ने बताया कि पुत्री की शादी के बाद बैंक की ₹12,000 की किस्त शेष रह गई है, जिसे वे अदा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने ओसी को राइफल क्लब से तत्काल आर्थिक सहायता का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही राशन कार्ड न बनने एवं वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर पूर्ति अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रेलवे रोड निवासी सुरेश कुमार ने कैंसर से पीड़ित अपने 11 वर्षीय बच्चे के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बच्चे का एम्स ऋषिकेश एवं दून अस्पताल में निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कौलागढ़ निवासी विधवा रंजना देवी ने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पाई है तथा बैंक से बीमा राशि भी प्राप्त नहीं हुई है। बच्चों की शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

ग्राम प्रधान धारकोट ने कटकोड़ गांव में होटल निर्माण से गांव का रास्ता अवरुद्ध होने एवं गंदगी फैलने की शिकायत पर डोईवाला एसडीएम, खनन अधिकारी एवं एसडीओ वन विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर 6 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

केंहरी ग्रामवासियों ने बल्लूपुरदृपांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-72 निर्माण से प्रभावित क्षेत्रवासियों के विस्थापन न होने की समस्या पर एसएलएओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। धारकोट से लडवाकोट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पीएमजीएसवाई द्वारा क्षतिग्रस्त की गई पेयजल लाइन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में पहुंचे लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, एडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, तहसीलदार सुरेन्द्र देव, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

#ChildCare #ChildHealthcare #DehradunHospital #GovernmentAid #HealthScheme #LegalAid #MedicalRelief #MedicalSupport #PublicAdministration #RuralDevelopment AIIMSRishikesh DisabilityRelief DMOrders EducationSupport FinancialAssistance FreeCancerTreatment HumanRights khojinarad LandDispute naradpost naradpostbreakingnews OldAgePension PoliceInvestigation PublicGrievanceRedressal PublicHearing RationCardIssues SavinBansal SeniorCitizenHelp SocialJustice SocialWelfare UttarakhandNews WidowSupport WomenEmpowerment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleVidhayakChampionship2025 : वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल
Next Article IndiaDeportation2025 : किस देश ने कितने भारतीयों को किया 2025 में डिपोर्ट?
Narad Post

Related Posts

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

February 13, 2026

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

By Narad PostFebruary 13, 20260

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग :-  धर्मनगरी हरिद्वार में एक…

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?