Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

GreaterNoidaNews : बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल !

March 17, 2026

UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य

March 17, 2026

UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत
उत्तराखंड

UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत

This is a double and impractical policy of the government, due to which common consumers are facing huge problems.
Narad PostBy Narad PostMarch 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार - डॉ. हरक सिंह रावत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार :-  उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने देश में बढ़ते एलपीजी गैस और तेल संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। डॉ. रावत ने कहा कि आज पूरे देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर संकट जैसे हालात पैदा हो गए हैं, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय जनता को गुमराह कर रही है।

एक तरफ सरकार गैस की कमी से इनकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस बुकिंग के बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बांटते हुए 25 और 45 दिन का अंतर तय कर दिया गया है, जो इस संकट की गंभीरता को खुद उजागर करता है। यह समज से परे है कि आखिर उपभोक्ताओं में भेदभाव को क्यों किया जा रहा है जबकि गैस की जरुरत सबको बराबर है।

उन्होंने कहा कि देहरादून सहित कई शहरों में ऐसी गैस एजेंसियां हैं जो नगर निगम क्षेत्र में स्थित हैं लेकिन पहले जब उनका आवंटन हुआ तब वह क्षेत्र ग्रामसभा के अतगर्त आता था इसलिए वहां ग्रामीण कोटे की एजेंसी स्थापित की गई थी। आज वह क्षेत्र पूर्णतः नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्डाे में सम्मलित हो चुके है। और उनके उपभोक्ता भी पूरी तरह शहरी क्षेत्रों में रहते हैं, लेकिन उन्हें आज भी ग्रामीण श्रेणी में डालकर 45 दिन बाद बुकिंग की बाध्यता थोप दी गई है।

यह सरकार की दोहरी और अव्यवहारिक नीति हैए जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। डॉ, रावत ने मांग की कि शहरी क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण श्रेणी की गैस एजेंसियों को तुरंत शहरी श्रेणी के बराबर सुविधा देते हुए 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि गैस संकट के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के मामले भी सामने आने लगे हैंए लेकिन सरकार और प्रशासन केवल बयानबाजी तक सीमित हैं।डॉ. रावत ने कहा कि यह संकट केंद्र सरकार की अदूरदर्शी विदेश और ऊर्जा नीति का परिणाम है। वर्ष 2014 में जहां भारत लगभग 47 प्रतिशत गैस आयात करता था, वह आज बढ़कर लगभग 66 प्रतिशत हो गया है।

इसी तरह तेल आयात 83 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंच गया है, क्योकि देश में उत्पादक्ता बढाने पर ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए आयात पर निर्भरता बढ रही है।

उन्होंने कहा कि पहले भारत ईरान और खाड़ी देशों से सस्ता और जल्दी मिलने वाला तेल और गैस खरीदता था, लेकिन अब अमेरिका के दबाव में नीति बदल दी गई है। खाड़ी देशों से जहाज जहां 6 से 7 दिनों में पहुंच जाते थे, वहीं अमेरिका से आने वाले जहाजों को 55-60 दिन लगते हैं, जिससे लागत कई गुना बढ़ जाती है और इसका बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है।

AdurdarshiNiti AmericaPressure BookingDelay DehradunCrisis DrHarkSinghRawat GasAgency GasImport90% GasSankat Jamakhori Kalabajari KendriyaSarkar khojinarad LPGCylinder naradpostbreakingnews NraradPost OilImport ShahariGrameen UttarakhandCongress
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleColonpolyps : खतरे की घंटी है आंतों में पनपने वाले पॉलीप्स
Next Article UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य
Narad Post

Related Posts

GreaterNoidaNews : बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल !

March 17, 2026

UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य

March 17, 2026

Colonpolyps : खतरे की घंटी है आंतों में पनपने वाले पॉलीप्स

March 17, 2026

RamMandirMobileBan : राममंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध

March 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तर प्रदेश

GreaterNoidaNews : बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल !

By Narad PostMarch 17, 20260

GreaterNoidaNews :  बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल ! :- ग्रेटर नोएडा के…

UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य

March 17, 2026

UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत

March 17, 2026

Colonpolyps : खतरे की घंटी है आंतों में पनपने वाले पॉलीप्स

March 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?