Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

SGRR University : एसजीआरआर में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

December 2, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा
उत्तराखंड

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

The Chief Minister said that Devbhoomi Uttarakhand has been the centre of Sanskrit for centuries.
Narad PostBy Narad PostDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Sanskrit Revival Commission
Sanskrit Revival Commission अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 Sanskrit Revival Commission :  अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन

की घोषणा : –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास हेतु एक उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा की।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारतीय ज्ञान परंपरा: वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित यह सम्मेलन भारतीय सभ्यता की गौरवमयी जड़ों को विश्व पटल पर मजबूती से प्रस्तुत करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के विद्वानों द्वारा संस्कृत की समृद्ध ज्ञान-परंपरा पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, जो एक प्रेरणादायी पहल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके लिए संस्कृत भाषा हमेशा से प्रेरणा का विषय रही है। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा के दौरान कक्षा 9 तक संस्कृत का अध्ययन किया और उस दौरान सीखे गए श्लोक, व्याकरण एवं भाषा की मधुरता आज भी स्मरण में है।

उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा, ज्ञान और विज्ञान का आधार है, जिसने प्राचीन मानव सभ्यताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि विश्व की अनेकों भाषाओं की जड़ें संस्कृत से जुड़ी हुई हैं। वेद, पुराण, उपनिषद, आयुर्वेद, योग, दर्शन, गणित, साहित्य, विज्ञान और खगोलशास्त्र जैसे सभी प्राचीन ग्रंथ संस्कृत में रचे गए, जिसने भारत की वैचारिक धरोहर को समृद्ध किया।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

मुख्यमंत्री ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से संस्कृत का केंद्र रहा है। राज्य में संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान करना इसी विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को प्रति माह 251 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर एससी/एसटी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संस्कृत विषय के एससी/एसटी विद्यार्थियों को समान आर्थिक सहायता दी जा रही है। संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 5100, 4100 और 3100 रुपए की पुरस्कार राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा अखिल भारतीय शोध सम्मेलन, वेद सम्मेलन, ज्योतिष सम्मेलन, संस्कृत शिक्षक कौशल विकास कार्यशालाएँ एवं छात्र प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

#haridwar Adarsh Sanskrit Village All India Research Conference Ambedkar SC ST Sanskrit Bhaskaracharya Chanakya Panini Central Sanskrit University Charaka Sushruta Aryabhatta Devbhoomi Sanskrit Center Devvani Sanskrit Revival E Sanskrit Learning Apps Gargi Sanskrit Scholarship Haridwar Sanskrit Seminar High Level Sanskrit Commission Indian Knowledge Tradition International Sanskrit Haridwar Jyotish Conference Haridwar khoji narad Lok Sabha Sanskrit Translation Mattur Village Inspiration MEA Sanskrit Event Model Sanskrit Villages Uttarakhand narad post narad post breaking news New Education Policy Sanskrit Pushkar Singh Dhami Pushkar Singh Dhami Sanskrit Sanskrit Cultural Heritage Sanskrit Daily Conversation Sanskrit Education Promotion Sanskrit Global Knowledge Sanskrit Language Roots Sanskrit Mathematics Astronomy Sanskrit Revival Commission Sanskrit Scholars Global Sanskrit Second Official Language Sanskrit Student Talent Award Sanskrit Teacher Workshop Sanskrit Vedas Puranas Upanishads Ayurveda Yoga uttarakhand Uttarakhand CM Dhami speech Uttarakhand Sanskrit Academy Uttarakhand Sanskrit Conference Uttarakhand Sanskrit University Veda Conference Uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleChamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट
Narad Post

Related Posts

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

SGRR University : एसजीआरआर में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

December 2, 2025

World AIDS Day : ज्ञान से जागरूकता, जागरूकता से सुरक्षा – एड्स दिवस का संकल्प

December 2, 2025

ABVP 71st National Convention : समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम है ABVP अधिवेशन – धामी

December 1, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

By Narad PostDecember 2, 20250

 Sanskrit Revival Commission :  अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च…

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

SGRR University : एसजीआरआर में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

December 2, 2025

World AIDS Day : ज्ञान से जागरूकता, जागरूकता से सुरक्षा – एड्स दिवस का संकल्प

December 2, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?