Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RepublicDay2026 : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

January 26, 2026

DehradunIllegalConstruction : अब तक 10 हजार बीघा भूमि पर चला बुलडोजर, 1000 से अधिक अवैध निर्माणों पर सीलिंग

January 26, 2026

DoPatniPatiVivah : दो बीवी के बीच पति का अनोखा बँटवारा !

January 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CM Dhami : मुख्यमंत्री धामी ने ‘पुष्कर’ नाम पड़ने की बताई वजह, अजमेर में हुए भावुक, जानिए क्यों
उत्तराखंड

CM Dhami : मुख्यमंत्री धामी ने ‘पुष्कर’ नाम पड़ने की बताई वजह, अजमेर में हुए भावुक, जानिए क्यों

Why did Pushkar get its name? The Chief Minister revealed the secret.
Narad PostBy Narad PostNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
CM Dhami
CM Dhami मुख्यमंत्री धामी ने 'पुष्कर' नाम पड़ने की बताई वजह, अजमेर में हुए भावुक, जानिए क्यों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CM Dhami : मुख्यमंत्री धामी ने ‘पुष्कर’ नाम पड़ने की बताई वजह, अजमेर में हुए भावुक, जानिए क्यों : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजमेर, राजस्थान स्थित अखिल भारतीय उत्तराखण्ड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की इस तपोमय भूमि पर उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य एवं प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, गया और प्रयाग को पंचतीर्थ के रूप में वर्णित किया गया है। इनमें भी ब्रह्माजी की यज्ञस्थली पुष्कर को समस्त तीर्थों का गुरु कहा गया है। पुष्कर केवल एक तीर्थ नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की अनश्वर ज्योति है जो मानवता को सदैव धर्म, तप, त्याग और सद्गुणों के पथ पर चलने की प्रेरणा देती रही है।

केला खाने के अचूक फायदे
मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए बताया कि संभवतः इसी आध्यात्मिक महिमा और आभा से प्रेरित होकर उनके माता-पिता ने उनका नाम ‘पुष्कर’ रखा। उन्होंने आयोजन समिति और प्रवासी उत्तराखण्डियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे राजस्थान में नहीं बल्कि देवभूमि के अपने परिजनों के बीच होने का अनुभव कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह धर्मशाला आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रय स्थल बनने के साथ-साथ उत्तराखण्ड और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति विश्व पटल पर नई पहचान बना रही है। उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारखण्ड एवं मानसखण्ड मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट, हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्र भूमि के मूल स्वरूप की रक्षा हेतु राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं। कड़े कानून बनाकर घृणित मानसिकताओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को मुक्त कराया गया। देश में सबसे पहले UCC लागू की गई।

प्रदेश में नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड समाप्त किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य देवभूमि में अलगाववादी सोच नहीं बल्कि ज्ञान और संस्कार के मंदिर स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित उत्तराखण्डियों का आह्वान किया कि वे जहाँ भी रहें, अपने राज्य की संस्कृति, पहचान और पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा को सदैव गर्व के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि “हमारा संकल्प है कि उत्तराखण्ड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाएं। कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि आश्रम के निर्माण हेतु उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई थी, जिसके लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण श्री ओंकार सिंह लखावत, मंत्री  राजस्थान सरकार श्री सुरेश सिंह रावत,
अध्यक्ष, अखिल भारतीय उत्तराखण्ड आश्रम श्री एस.एस. तड़ागी सहित प्रवासी उत्तराखण्डी, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ajmer Pushkar Ajmer spiritual sites anti-separatism Uttarakhand Brahma yajnasthali cultural heritage India cultural tourism India Dehradun dehradun news Dehradun university Devbhoomi Uttarakhand Government of Uttarakhand projects Haridwar Rishikesh corridor Himalayan culture Hindu culture preservation Hindu Pilgrimage Hindu studies center Hindu temples development Hindu temples Uttarakhand Hinduism in India illegal land recovery Uttarakhand Indian culture promotion Indian religious leaders Indian religious tourism Indian spirituality Kedarkhand beautification khoji narad Madrasa board ban Manaskhand projects narad post narad post breaking news Narendra Modi culture Panchteerth India pilgrimage infrastructure. Pushkar city Pushkar name meaning Pushkar Singh Dhami Pushkar Singh Dhami speech Pushkar spiritual significance religious event Pushkar religious pilgrimage sites religious reforms India sacred places India saint traditions Uttarakhand Sanatan culture Sharda corridor Shri Krishna Yamuna circuit Spiritual capital India spiritual legacy India spiritual Uttarakhand ucc uttarakhand uttarakhand uttarakhand cm Uttarakhand government initiatives Uttarakhand Rajasthan relations Uttarakhand Rajasthan ties
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleED : फर्जी समन और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचने के लिए क्या करें? ED ने बताया जांच करने का तरीका
Next Article Bathroom vs washroom : ‘Washroom’, ‘Restroom’ & ‘Bathroom’ के बीच क्या है अंतर ?
Narad Post

Related Posts

DoPatniPatiVivah : दो बीवी के बीच पति का अनोखा बँटवारा !

January 26, 2026

UttarakhandFilmCity : उत्तराखंड में फिल्मसिटी जल्द बनेगी  

January 26, 2026

RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत की सबसे खतरनाक ताकत

January 24, 2026

RoboticSurgery : क्या होती है रोबोटिक सर्जरी ?

January 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

RepublicDay2026 : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

By Narad PostJanuary 26, 20260

RepublicDay2026 : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ :-  गणतंत्र दिवस पर…

DehradunIllegalConstruction : अब तक 10 हजार बीघा भूमि पर चला बुलडोजर, 1000 से अधिक अवैध निर्माणों पर सीलिंग

January 26, 2026

DoPatniPatiVivah : दो बीवी के बीच पति का अनोखा बँटवारा !

January 26, 2026

ChintanShivir : चिंतन शिविर में सर्वोत्तम उत्तराखंड पर मंथन

January 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?