Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

2027RajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में हुआ गहन मंथन

February 28, 2026

SBIloanfraud : किस्त नहीं भरी तो खुला राज

February 28, 2026

RishikeshHoli : योग नगरी ऋषिकेश में ऐसी होती है होली

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
विदेश

कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला

Comedian Kapil's cafe attacked
Sponsored By: Ananya SahgalJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला:जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स’ (KAP’S CAFE) पर फायरिंग हुई है। अभी तीन दिन पहले ही पत्नी गिन्नी के साथ मिलकर कपिल शर्मा ने एक शानदार कैफे खोला था। कैफे का नाम ‘कैप्स कैफे’है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक आदमी रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कपिल का ये कैफे कनाडा के सरे इलाके में है। कुछ ही दिनों पहले इस कैफे की बड़े स्तर पर ओपनिंग की गई थी। कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही थी। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन हमले का मकसद साफ तौर पर धमकी देना और डर फैलाना माना जा रहा है।

हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

बीकेआई के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह लाडी, बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) से जुड़ा एक खतरनाक और कुख्यात आतंकी है, जो लंबे समय से पंजाब पुलिस, NIA और अन्य एजेंसियों को वांटेड है। सूत्रों का कहना है कि वह कनाडा में रहते हुए आतंक फैलाने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों और कट्टरपंथी नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रहा है। लाडी पर पहले भी कई संगीन मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिनमें टारगेट किलिंग्स, धमकी भरे वीडियो और फंडिंग के आरोप शामिल हैं।

BKI का सदस्य है लाडी

हरजीत सिंह लाडी पंजाब के नवांशहर जिले के गरपधाना गांव का निवासी है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का एक सक्रिय सदस्य है, जो एक खालिस्तानी आतंकी संगठन है। लाडी पर देश-विरोधी गतिविधियों, टारगेट किलिंग और पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या की साजिशों जैसे गंभीर आरोप हैं।

कई देशों में अपने नेटवर्क के जरिए है सक्रिय

उसकी गतिविधियां केवल भारत तक सीमित नहीं हैं; वह कनाडा, ब्रिटेन और यूरोप में भी अपने नेटवर्क के जरिए सक्रिय है। इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ नोटिस जारी किया है, जो उसकी वैश्विक पहुंच और खतरे को दर्शाता है।

कपिल शर्मा की ओर से अब तक कोई बयान नहीं

कपिल शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो वह पूरी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। उनका यह कैफे हाल ही में सरी शहर में खोला गया था और इसका उद्घाटन खुद कपिल ने कुछ सप्ताह पहले ही किया था।

जांच में जुटी पुलिस

कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं अगर ये हमला बब्बर खालसा इंटरनेशनल का है तो भारत के लिए परेशानी का सबब है। बता दें कि बब्बर खालसा इंटरनेशल खालिस्तानी आतंकी संगठन है। इस संगठन ने 23 जून 1985 को आयरलैंड में एयर इंडिया के प्लेन कनिष्क को बम धमाके में उड़ा दिया और इसमें 329 लोग मारे गए थे।

BKIConnection CanadaShootingIncident CelebritySecurityThreat HarjitSinghLaddi KapilSharmaCafeAttack KapilSharmaNews KapsCafeCanada narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news narad post government narad post religious narad post sensational TerrorLinkInCanada
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article12 ज्योतिर्लिंगों के अनसुने रहस्य
Next Article  ऑपरेशन कालनेमि आ रहा है
Narad Post

Related Posts

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

SGRR University : एसजीआरआर में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

December 2, 2025

World AIDS Day : ज्ञान से जागरूकता, जागरूकता से सुरक्षा – एड्स दिवस का संकल्प

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

2027RajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में हुआ गहन मंथन

By ckitadminFebruary 28, 20260

2027RajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में हुआ गहन मंथन :-  आस्था, परंपरा और…

SBIloanfraud : किस्त नहीं भरी तो खुला राज

February 28, 2026

RishikeshHoli : योग नगरी ऋषिकेश में ऐसी होती है होली

February 28, 2026

CharDhamYatra2026 : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार नई SOP, जरूर पढ़ें

February 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?