CongressProtest : भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव :- नगर निगम देहरादून में कांग्रेस पार्षद और नगर आयुक्त के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले जहां दो दिनों तक इसी मामले पर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों हड़ताल पर थे, तो वहीं अब कांग्रेस पार्षद ने देहरादून नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया ।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्षद रॉबिन त्यागी ने नगर आयुक्त नमामि बंसल पर नगर निगम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. कांग्रेस पार्षद रॉबिन त्यागी का आरोप है कि नगर आयुक्त नमामि बंसल की सह पर ही नगर निगम के टेंडरों में भ्रष्टाचार हो रहा है. आगे रॉबिन त्यागी ने साफ किया जिन जिन वार्डों में कांग्रेस के पार्षद है वहां पर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है।
वहीं कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि नगर आयुक्त नमामि बंसल का कांग्रेस के प्रति यह सौतेला व्यवहार बिल्कुल गलत है वह एक संवैधानिक पद पर बैठी हुई है जरूर इसके पीछे किसी न किसी का हाथ है।
