Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

March 13, 2026

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » देहरादून पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।
जम्मू-कश्मीर

देहरादून पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

The terrorist incident that occurred in the Pahalgam area of Jammu and Kashmir has shaken the entire country.
Sponsored By: Leena kumariApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
देहरादून
देहरादून
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में घटित आतंकवादी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, उत्तराखंड राज्य के देहरादून जनपद में निवासरत तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत कश्मीरी मूल के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विशेष पहल की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत या अध्ययनरत कश्मीरी छात्र-छात्राओं से नियमित संपर्क बनाए रखें तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। वर्तमान में जनपद देहरादून में कश्मीरी मूल के कुल 1201 छात्र-छात्राएं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं। पुलिस विभाग द्वारा इन सभी छात्रों का विवरण प्राप्त कर उनका सत्यापन भी पूर्ण किया जा चुका है।

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत बिधोली चौकी में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उन सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा पीजी प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया जिनके संस्थानों में कश्मीरी छात्र-छात्राएं निवासरत या अध्ययनरत हैं। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संस्थानों के प्रतिनिधियों से छात्रों की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सभी संस्थानों और पीजी संचालकों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा से संबंधित समस्या की स्थिति में वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही, छात्रों को विश्वास में लेकर उन्हें यह आश्वस्त किया जाए कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

इसके अतिरिक्त, उन स्थानों पर जहाँ कश्मीरी छात्र-छात्राएं निवासरत या अध्ययनरत हैं, वहाँ अतिरिक्त पीएसी बल की तैनाती की गई है। यह बल नियमित रूप से इन स्थानों पर भ्रमण करता है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और छात्रों को पूर्ण सुरक्षा का वातावरण मिल सके।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा उन व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है जो इस घटना को लेकर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट साझा कर रहे हैं। अब तक ऐसे 25 पोस्टों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, एक संस्था द्वारा भड़काऊ भाषण दिए जाने के कारण उसके विरुद्ध हेट स्पीच और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उस पोस्ट को डिलीट कराया गया है।

#AntiTerrorAction #CollegeSafety #DehradunAlert #DehradunNews #HostelSecurity #india #IndianStudents #KashmiriStudents #KashmiriYouth #KashmirUpdates #PACDeployment #PahalgamAttack #PahalgamNews #PGSecurity #SecureCampus #SocialMediaMonitoring #StudentProtection #StudentSafety #StudentSecurity #TerrorAlert #uttarakhandpolice BreakingNews dehradunpolice HateSpeech IndianPolice narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news NewsUpdate PoliceAction PoliceAlert PublicSafety SecurityMeasures viralnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleगर्मियों में फेवरेट है उत्तराखंड की ये लोकेशन
Next Article सेल्फी ली, कलमा पढ़वाया और खतना देखा – बीवी की आंखो देखी
Narad Post

Related Posts

YouthCongressProtest : महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी – कांग्रेस

March 12, 2026

WomensDay2026 : ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, सीएम धामी बोले— पहाड़ की असली ताकत मातृशक्ति

March 9, 2026

SmartPolicingModel : नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड अव्वल

March 7, 2026

MDDA : नियोजित और व्यवस्थित विकास MDDA की प्राथमिक – बंशीधर तिवारी

March 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

By Narad PostMarch 13, 20260

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया :-  चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी,…

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग

March 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?