Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » देहरादून की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज से राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा
देहरादून

देहरादून की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज से राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा

The shooting range being built at Maharana Pratap Sports College in Dehradun for the 38th National Games is going to be a star in the coming days.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
राष्ट्रीय खेलों
राष्ट्रीय खेलों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

देहरादून की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज से राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा : राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए मजबूत होगा दावा, अत्याधुनिक 160 टारगेट हो रहे हैं स्थापित, सटीक स्कोरिंग मिलेगी, राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग की स्पर्धा दून के स्पोर्ट्स कॉलेज में होनी है, 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में तैयार हो रही शूटिंग रेंज का आने वाले दिनों में जलवा कायम होने जा रहा है। टारगेट क्षमता के मामले में दिल्ली व भोपाल के बाद देश की तीसरे नंबर की यह शूटिंग रेंज बनने जा रही है। इस शूटिंग रेंज में 160 टारगेट स्थापित किए जा रहे हैं।

इस शूटिंग रेंज की बदौलत उत्तराखंड आने वाले दिनों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग स्पर्धाओं के लिए मजबूत दावेदार बनकर उभर सकता है। राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग स्पर्धा के मुकाबले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में होने हैं। इसके लिए शूटिंग रेंज का काम लगभग तैयार हो गया है। दस और 25 मीटर रेंज के 60-60 टारगेट यहां स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि 50 मीटर रेंज के 40 टारगेट हैं। देश भर में सबसे बड़ी शूटिंग रेंज की बात करें, तो मोटे तौर पर दो ही नाम सामने आते हैं। एक दिल्ली की डा करनी सिंह शूटिंग रेंज और दूसरी भोपाल की एमपी शूटिंग रेंज। इनमें दिल्ली की शूटिंग रेंज में हर स्पर्धा के लिए 80-80 टारगेट की क्षमता है, जबकि भोपाल के मामले में टारगेट क्षमता 60-60 है।

भारतीय शूटिंग टीम के असिस्टेंट कोच अरूण सिंह के अनुसार देश के तमाम दूसरे स्थानों में शूटिंग रेंज की सुविधाएं तो हैं, लेकिन उनकी क्षमता दिल्ली व भोपाल की तरह नहीं है। अब देहरादून भी शूटिंग रेंज की टारगेट क्षमता के मामले में दिल्ली, भोपाल के बराबर में खड़ा होने जा रहा है। यह स्थिति उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। तमाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं उत्तराखंड में अब सफलतापूर्वक कराई जा सकती हैं।

25 मीटर रेंज में दिल्ली से आगे निकल सकता है दून

दिल्ली की डा करनी सिंह शूटिंग रेंज में 25 मीटर की स्पर्धा के लिए 60 टारगेट की क्षमता है। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में दून की शूटिंग रेंज में भी इस स्पर्धा के लिए 60 टारगेट फिक्स किए जा रहे हैं, लेकिन इस रेंज की संपूर्ण क्षमता 65 टारगेट की हैं। यानी दून की इस शूटिंग रेंज में आने वाले दिनों में यदि आवश्यकता पड़ती है, तो 65 टारगेट फिक्स किए जा सकते हैं। भारतीय शूटिंग टीम के असिस्टेंट कोच अरूण सिंह के अनुसार-पेरिस ओलंपिक में जिन टारगेट का प्रयोग हुआ था, उसी मानक वाले टारगेट यहां फिक्स किए जा रहे हैं। इससे सौ फीसदी सटीक स्कोरिंग संभव हो पाएगी।

न सिर्फ शूटिंग, बल्कि अन्य खेलों में भी मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से देवभूमि की एक पहचान खेल भूमि के रूप में भी बनेगी। हमारे खिलाड़ी दुनिया में और चमकेंगे। साथ ही, हम बड़ी स्पर्धाओं को आयोजित करने में भी सक्षम साबित होंगे।

                 पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

#india Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news uttarakhand अत्याधुनिकसुविधाएं उत्तराखंड खेलप्रशिक्षण खेलप्रशिक्षणइंडिया खेलप्रशिक्षणकेंद्र खेलप्रशिक्षणसुविधाएं खेलविकास खेलविकासभारत खेलसमाचार खेलसंस्कृति देवभूमि देहरादून नवीनतमखेलखबरें भारतकीशान महाराणाप्रतापस्पोर्ट्सकॉलेज राष्ट्रीयखेल राष्ट्रीयस्तर शूटिंगरेंज स्पोर्ट्सइंडिया स्पोर्ट्सन्यूज
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार
Next Article 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रबोवो सुबियांतो की ऐतिहासिक उपस्थिति
Narad Post

Related Posts

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

UttarakhandModel : देवभूमि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर – योगी

February 7, 2026

UttarakhandRecruitment : उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

February 7, 2026

SaurabhBahuguna : मंत्री सौरभ बहुगुणा की लीडरशिप में ट्राउट फार्मिंग को शानदार सफलता 

February 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

By Narad PostFebruary 16, 20260

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज :- उत्तराखंड में जनगणना 2027 के…

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?