Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता
उत्तराखंड

DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

DM Bansal is implementing the Chief Minister's public service campaign on the ground.
Narad PostBy Narad PostFebruary 4, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DMBansal
DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता - निभाया इंसानियत का रिश्ता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DMBansal :  डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता :-  कहते हैं फरिश्ते आसमानों में नहीं इसी धरती पर हमारे समाज में हमारे इर्द-गिर्द रहते हैं बस जरूर उनको पहचानने की है। कुछ इसी भरोसे के साथ जब एक लाचार महिला अपने बच्चों को लेकर एक संवेदनशील आईएएस अफसर से मिली तो उसकी और उसके बच्चों की किस्मत संवर गई।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
जी हां हम बात कर रहे हैं स्मार्ट देहरादून के उस आईएएस अधिकारी की जिसने अपनी कुर्सी के साथ न्याय करने के साथ-साथ समाज में अपने शानदार फैसलों से न सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि अब वह हर मायूस के लिये उम्मीद भी बन गए हैं।

उत्तराखंड सरकार के बेहद प्रभावशाली ब्यूरोक्रेट्स में शामिल जिलाधिकारी सविन बंसल के फैसले ने एक बार फिर डूबती उम्मीद और अंधेरे में भटकती जिंदगियों को एक नई रोशनी, एक नई उम्मीद दी है। आईये आपको बताते हैं कैसे डीएम देहरादून सविन बंसल बच्चों के लिए एक बार फिर मसीहा बने और पूरे परिवार को मायूसी के अंधेरे से बाहर निकाल दिया।

एक बार फिर जनता दरबार ने लाचार परिवार को दी नई उम्मीद

पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद जीवन की कठिन परिस्थितियों, आर्थिक तंगी, तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी तथा सिर पर ऋण के बोझ से जूझ रही विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन मानवीय संवेदनाओं के साथ सहारा बना है। जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड के माध्यम से शांति राणा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जिससे उनका बैंक ऋण पूर्ण रूप से निपट गया है।

इसके साथ ही शांति राणा की पुत्री अंशिका की कक्षा 12वीं तक की शिक्षा सुनिश्चित करते हुए 1.62 लाख रुपये की फीस एकमुश्त सीधे संबंधित स्कूल प्रबंधन के खाते में जमा कराई गई है, जिससे व्यथित मॉ और उनके बच्चों को भारमुक्त कर दिया है।

यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक 1.62 लाख फीस स्कूल प्रबन्धन के खाते में एकमुश्त जमा करा दी है।

बच्चों को अब मिलेगी मुफ्त शिक्षा और मां को मिलेगा रोजगार

आपको बता दें कि जिलाधिकारी सविन बंसल के नवम्बर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शांति राणा ने अपनी पीड़ा साझा की थी। उन्होंने बताया कि उनके पति मनबहादुर ने परिवार की आजीविका के लिए ई-रिक्शा के लिये 3,72,600 रुपये का बैंक ऋण लिया था।

दुर्भाग्यवश एक सड़क दुर्घटना में उनके पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा। वर्तमान में शांति राणा की 12 वर्षीय पुत्री अंशिका, 5 वर्षीय पुत्र अक्षय एवं एक अन्य किशोर पुत्र है, जिनके भरण-पोषण और सीमित संसाधनों के चलते वह ऋण की किश्तें जमा करने में असमर्थ थीं।

सीएसआर फंड से डीएम ने परिवार को कर्ज मुक्त किया

शांति राणा ने जिलाधिकारी के सामने अपनी अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति बताई और ऋण राहत तथा आर्थिक सहायता का अनुरोध किया गया था। मामले की गंभीरता एवं मानवीय पक्ष को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिलाधिकारी (न्याय) को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार त्वरित राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से 4 लाख रुपये की सहायता राशि शांति राणा के बैंक खाते में भेजी , जिससे उनका बैंक ऋण समाप्त हो गया। साथ ही उनकी पुत्री अंशिका की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए कक्षा 12वीं तक की फीस एकमुश्त स्कूल प्रबंधन के खाते में जमा कराई गई है। इसके अतिरिक्त शांति राणा को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री के जन सेवा के अभियान को धरातल पर उतार रहे हैं डीएम बंसल

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि पीड़िता को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा लाभ एवं अन्य संभावित सहायता से आच्छादित किया जाए, ताकि परिवार को तात्कालिक राहत के साथ-साथ भविष्य में स्थायी आजीविका के साधन भी उपलब्ध हो सकें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संवेदनशील एवं मानवीय मामलों में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और उन्हें संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। खोजी नारद भी आपसे अपील करता है कि अगर जिला प्रशासन की आपको किसी भी रूप में मदद चाहिए तो जनता दरबार में अपनी फरियाद एक बार डीएम सविन बंसल के सामने जरूर रखिए।

Anshika Education Bank Loan CM instructions CSR Fund Dehradun DM DM Bansal Employment Farishta Free Education IAS Officer Insaniyat Janta Darbar khoji narad khojinarad naradpost naradpostbreakingnews savin bansal Widow Assistance
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandPolice : डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक
Next Article UttarakhandNews : राहुल गांधी को बताउंगा दिव्यांगों का मुद्दा : धस्माना
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

By Narad PostFebruary 10, 20260

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी :-  उत्तराखंड विधानसभा में नेता…

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?