Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

Case of selling land with fake documents.
Narad PostBy Narad PostFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
LandMafiaBuilders
LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड - बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

LandMafiaBuilders :  डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज :-  देहरादून में न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित भूमि के अवैध क्रय-विक्रय से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए क्रेता एवं विक्रेता के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
राज्य की सरकारी भूमि पर गिद्ध नजर गढाये बैठे भू-माफिया बिल्डर्स पर जिला प्रशासन कड़े प्रहार करने के मूड मेें है। चंडीगढ पंजाब बाहरी लोग राज्य की प्रतिबन्धित भूमि जिनपर न्यायालय द्वारा क्रय-व्रिकय पर रोक लगा रखी है ऐसी भूमि पर भू-माफियाओं की नजर है ऐसी भूमि को कूटरचित दस्तावेज से जमीन बेचने का मामला संज्ञान में आया है।

जिस पर जिलाधिकारी ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह के अन्य प्रकरणों पर कार्यवाही की जाए। ऐसे प्रकरणों पर जिला प्रशासन कड़ा एक्शन लेने के मूड में है।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि मौजा आमवाला तरला स्थित खसरा संख्या 94ख, 134, 135 एवं 136 की भूमि, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है, उसे कूटरचित (फर्जी) अभिलेख तैयार कर पंजीकृत कराया गया।
शिकायतकर्ता द्वारा विलेख संख्या 8614/2025 एवं 8615/2025 के संबंध में आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया गया कि उक्त भूमि पीएसीएल (पर्ल्स एग्रो टेक कॉर्पाेरेशन लिमिटेड) से संबंधित प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।
प्राथमिक जांच में पाया गया कि विक्रेता द्वारा संबंधित भूमि का वास्तविक विवरण छिपाते हुए रजिस्ट्री कराई गई। यह भी सामने आया कि भूमि विवादित होने के बावजूद क्रय-विक्रय कर दिया गया, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है।
संबंधित भूमि का संबंध कथित रूप से गोल्डन फॉरेस्ट से जुड़ी परिसंपत्तियों से भी बताया जा रहा है, जिन पर पूर्व से विभिन्न स्तरों पर प्रतिबंध लागू हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार देहरादून एवं उप जिलाधिकारी सदर को विलेखों की पुनः जांच के आदेश दिए गए।
यदि इन विलेखों के आधार पर दाखिल-खारिज के आदेश जारी हुए हैं, तो उन्हें तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1908 की धारा 83 के तहत कूट रचना कर पंजीकरण कराने के मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही, ऋषिकेश सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की तर्ज पर रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून का वृहद निरीक्षण भी शीघ्र किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि लेन-देन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Banned Land Sale Builders Case Filed Court Order Violation Dehradun Fake Documents DM Land Fraud Dm savin bansal DM Strict Action Fake Registry 2025 FIR Kotwali Dehradun Golden Forest Assets Illegal Land Transfer khojinarad Land Mafia Builders naradpost naradpostbreakingnews PACL Restricted Land Section 83 Registration Sub Registrar Probe
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 
Next Article SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश
Narad Post

Related Posts

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026

LabOnWheels : पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेगा लैब ऑन व्हील्स को बढ़ावा

February 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

By Narad PostFebruary 25, 20260

SupremeCourt :  हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश :-  उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा…

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?